Saturday, January 18, 2014

आज का श्लोक / A shloka for the day. - 'ह्री:' / 'HrI:'


आज का श्लोक - 'ह्री'
___________________
*******************
गीता में किस शब्द का प्रयोग किस अध्याय के किस श्लोक में है, इसके लिए आकारनुवर्ती  सूची की जानकारी बनाने के उद्देश्य से इस 'आज का श्लोक'- लेबल के अंतर्गत लिखने का मेरा विचार है। चूँकि ऐसा अन्तिम पद 'ह्री:' है, इसलिए इस प्रकार धीरे-धीरे मैं गीता में प्रयुक्त किए गए सम्पूर्ण शब्दों का विवरण दे  सकूँगा।
--
ह्री 
--
अहिंसा सत्यमक्रोधस्त्यागः शांतिरपैशुनम् ।
दयाभूतेष्वलोलुप्त्वं  मार्दवं  ह्रीरचापलम्  ॥
--

A shloka for the day. -'hrI'
____________________
********************
Under this 'Lable' I will prepare a word-index of all the words we come across in GitA.
This way,  an easy access to any particular Sanskrit word in GitA will be here.
Such First word is 'HrI:' why?
Because this is the last word according to the alphabetic-index of all the words given in Gita.
And during the coming time, I hope to do the whole work.
--
Chapter 16, shloka 2.
--
hrI 
--
ahinsA satyamakrodhastyAgaH shAntirapaishunaM |
dayAbhUShvaloluptvaM mArdavaM hrIrachApalaM ||
--
Meaning :
Absence of cruelty, truthfulness, absence from anger, self-giving, peacefulness, absence of vilification, compassion, absence of covetousness, gentleness, modesty and absence of fickleness.
--

Wednesday, January 15, 2014

My Other Blogs.

My Other Blogs.
--
http://vinaykvaidya.blogspot.in/
(vinayvaidya)
--
http://vinaysv.blogspot.com/
(hindi-ka-blog)
--
http://aakaash-gangaa.blogspot.com/
आकाशगंगा
--
http://ramanavinay.blogspot.in/
॥ श्री रमण वाणी ॥ Shri Ramana Vaanee  ·
--
http://ashwatthah.blogspot.in/
अश्वत्थ
--
http://vinaynisargadatta.blogspot.in/
myguru.nisargadatta  ·
--
http://vinaykumarvaidyaujjain.blogspot.in/
The Sacred Boulevards
--
http://vinaykumarvaidyaujjain.blogspot.in/
Love Like The Clouds  ·
--

Thursday, December 12, 2013

~~ गीता जयंती पर ~~

 'कर्म' का अर्थ है अस्तित्व / संसार की गतिविधि । 
संक्षेप में 'कर्म' के होने में 'प्रेरक' तीन तत्व हैं 'ज्ञान', 'ज्ञेय' तथा ज्ञाता' ।
दूसरी ओर, कर्म का अधिष्ठान, जिसमें कर्म अवस्थित होता है वह करण भी तीन रूपों में होता है । 
अर्थात साधन / यन्त्र, 'कर्म' / उद्देश्य, और उसे 'करनेवाला' - कर्ता । 
गीता अध्याय १८/ श्लोक १८ के अनुसार :

"ज्ञानं ज्ञेयं परिज्ञाता त्रिविधा कर्मचोदना । 

करणं कर्म कर्तेति त्रिविधः कर्मसंग्रहः ॥" 

कर्म वास्तव में किसी घटना का मन के द्वारा किया गया शब्दीकरण भर होता है । उस घटना के होने में ये छः तत्व 'कारक' होते हैं । गीता अध्याय १८ श्लोक १४ के अनुसार,

 "अधिष्ठानं च कर्ता करणं च पृथग्विधं । 

विविधाश्च पृथक्चेष्टा दैवं चैवात्र पञ्चमं॥" 
में इन्हीं कारकों के बारे में स्पष्ट किया गया है । मन में विचार उठता है कि किसी कार्य को करनेवाला कोई स्वतन्त्र तत्व है, और उस स्वतन्त्र तत्व 'कर्ता' के रूप में कर्तृत्व-भावना को स्वयं से जोडकर अपने को कर्ता मान लिया जाता है । इसे ही 'संकल्प' कहते हैं । जब मनुष्य जान लेता है कि ऐसा कोई 'मैं' कहीं नहीं है, जो कर्मों को करता हो, तो भी कर्म की गतिविधि समाप्त नहीं हो जाती, देह और मन, बुद्धि और प्राण तब भी गतिशील रहते हैं, लेकिन तब उनमें अपनी न तो रुचि होती है, न अरुचि, इसलिए वे अपने 'धर्म' के अनुसार जारी रहते हैं । या, बस सिर्फ़ रुक जाते हैं । जैसे सायकिल का पैडल चलाना बन्द कर देने पर भी सायकल कुछ दूरी तक चलती रह सकती है, फ़िर रुक जाती है । इसलिए समस्त कर्मों में 'कर्ता' की क्या स्थिति / वास्तविकता है, इसे जान लेना ही कर्म मात्र से मुक्ति है ।
--

Thursday, November 7, 2013

गीता १४ / २२ gitA 14 / 22

प्रकाशं च प्रवृत्तिं च मोहमेव च पाण्डव । 
न द्वेष्टि सम्प्रवृत्तानि न निवृत्तानि काङ्क्षति ॥
--

   हे अर्जुन, विवेकवान मनुष्य को चाहिए कि वह मन 
के सत्त्वगुण, रजोगुण और तमोगुण से प्रभावित होने 
की स्थिति में न तो उसे रोके, और न ही उन गुणों के 
प्रभाव के समाप्त हो जाने पर पुनः उनकी पुनरावृत्ति 
की कामना करे ।
(भगवद्गीता१४/२२)
--
prakAshaM cha pravRtiM cha 
mohameva cha pANDava |
na dveShTi saMpravRttAni 

na nivRttAni kAMkShati ||
--
(gitA 14 / 22).
--
  A man of discrimination of right and wrong 
should neither condemn the modes of mind, 
when his mind under the influence of sattva, 
rajas, and tamas, becomes calm and clear, 
engaged in activity, or lost in idleness, neither 
should desire their repetition, once the mode 
is no more.
-- 
   This is because all things happen to body and
mind according to destiny. One's attitude towards 
destiny should be of detachment with their actions.
--
गीता १४ / २२ gitA 14 / 22 

Monday, August 26, 2013

कर्म या ज्ञान ?

कर्म  या ज्ञान ? 
_____________________________________
**************************************

लोकेऽस्मिन्द्विविधा निष्ठा पुरा प्रोक्ता मयानघ ।
ज्ञनयोगेन सांख्यानां कर्मयोगेन योगिनाम् ॥
(श्रीमद्भग्वद्गीता, ३/३)
--
हे अर्जुन! जिस निष्ठा से मनुष्य सर्वोत्तम गति को प्राप्त करता है, उसके बारे में मैं बहुत प्राचीन काल में ही बता चुका हूँ कि अपने-अपने स्वभाव से मनुष्य में दो प्रकार की निष्ठा होती है, कोई तो कर्म को ही श्रेष्ठ मानते हैं और कोई अन्य ज्ञान को । किन्तु चूँकि किसी भी एक के माध्यम से दूसरे की प्राप्ति होती है, इसलिए उनमें वस्तुतः विरोध नहीं है ।
--
O Arjuna! As I had said in the earliest times,  To reach the Supreme state, there are two approches. There are those who seek this through action (karma), and others through understanding (jnAna). 
(And there is no contradiction because one becomes the other.)
--
_____________________________________
*************************************