Showing posts with label 12/6. Show all posts
Showing posts with label 12/6. Show all posts

Friday, May 21, 2021

पुनः अभ्यासयोग

3.

इस प्रकरण के क्रमांक 2 में अभ्यासयोग का वर्णन किया गया था। उसे ही आगे बढ़ाते हुए पुनः क्रमशः अध्याय १२ के उसी श्लोक १२ पर यह क्रम निम्न तरीके से पूर्ण होता है :

भगवान् श्रीकृष्ण ने युधिष्ठिर से आगे कहा :

युधिष्ठिर! अर्जुन को जिस प्रकार से मेरे स्वरूप (अर्थात् आत्मा) का दर्शन हुआ उसमें यद्यपि तत्वतः उसे अखिल विश्व का दर्शन हुआ, किन्तु उससे यह भी कहा गया कि वह जो कुछ और भी देखना चाहता है, उस सबको मुझमें देख सकता है।

चेतना के जिस तल पर अर्जुन को मेरे स्वरूप का दर्शन हुआ,  उसके विस्तार में जाना तुम्हारे लिए अनावश्यक है। अर्जुन ने मेरे उस स्वरूप का दर्शन किया क्योंकि यह उसकी अभिलाषा थी, किन्तु किसी भी मनुष्य का सामर्थ्य नहीं कि मेरे ऐसे दर्शन कर वह व्याकुल, व्यथित और भयभीत न हो। तब मैंने उसके भय को दूर करते हुए उससे कहा :

(अध्याय ११)

मा ते व्यथा मा च विमूढभावो दृष्ट्वा रूपं घोरमीदृङ्ममेदम्।

व्यपेतभीः प्रीतमना पुनस्त्वं तदेव मे रूपमिदं प्रपश्य ।। ४९

सञ्जय उवाच :

इत्यर्जुनं वासुदेवस्तथोक्त्वा स्वकं रूपं दर्शयामास भूयः।

आश्वासयामास च भीतमेनं भूत्वा पुनः सौम्यवपुर्महात्मा ।। ५०

अर्जुन उवाच :

दृष्ट्वेदं मानुषं रूपं तव सौम्यं जनार्दन। 

इदानीमस्मि संवृत्तः सचेताः प्रकृतिं गतौ।। ५१

तब मैंने अर्जुन से पुनः यह कहा :

सुदुर्दर्शमिदं रूपं दृष्टवानसि यन्मम। 

देवाऽप्यस्य रूपस्य नित्यं दर्शनकाङ्क्षिणः।। ५२

क्यों? 

नाहं वेदैर्न तपसा न दानेन चेज्यया। 

शक्य एवंविधो द्रष्टुं दृष्टवानसि मां यथा।। ५३

भक्त्या त्वनन्यया शक्य अहमेवंविधोऽर्जुन।

ज्ञातुं द्रष्टुं च तत्वेन प्रवेष्टुं च परन्तप।। ५४

मत्कर्मकृन्मत्परमो मद्भक्तः सङ्गवर्जितः। 

निर्वैरः सर्वभूतेषु यः स मामेति पाण्डव।। ५५

--

अध्याय ११ यहाँ पूर्ण हुआ। 

इसी क्रम में, अगले अध्याय १२ के पहले श्लोक में अर्जुन ने जिज्ञासा प्रस्तुत की :

अर्जुन उवाच :

एवं सततयुक्ता ये भक्तास्त्वां पर्युपासते।

ये चाप्यमक्षरमव्यक्तं तेषां के योगवित्तमाः।। १

तब मैंने अर्जुन से कहा :

मय्यावेश्य मनो ये मां नित्ययुक्ता उपासते।

श्रद्धया परयोपेतास्ते मे युक्ततमा मताः।। २

ये त्वमक्षरमनिर्देश्यमव्यक्तं पर्युपासते। 

सर्वत्रगमचिन्त्यं च कूटस्थमचलं ध्रुवम् ।।३

सन्नियम्येन्द्रियग्रामं सर्वत्र समबुद्धयः। 

ते प्राप्नुवन्ति मामेव सर्वभूतहिते रताः।। ४

क्लेशोऽधिकतरस्तेषामव्यक्तासक्तचेतसाम् ।

अव्यक्ता हि गतिर्दुःखं देहवद्भिरवाप्यते।। ५

ये तु सर्वाणि कर्माणि मयि  सन्न्यस्य मत्पराः। 

अनन्येनैव योगेन मां ध्यायन्त उपासते।। ६

तेषामहं समुद्धर्ता मृत्युसंसारसागरात्।

भवामि नचिरात्पार्थ मय्यावेशितचेतसाम्।। ७

मय्येव मन आधत्स्व मयि बुद्धिः निवेशय ।

निवसिष्यसि मय्येव अत ऊर्ध्वं न संशयः।। ८

अथ चित्तं समाधातुं न शक्नोषि मयि स्थिरं ।

अभ्यासयोगेन ततो मामिच्छाप्तुं धनञ्जय।। ९

अभ्यासेऽप्यसमर्थोऽसि मत्कर्म परमं भव।

मदर्थमपि कर्माणि कुर्वन्सिद्धिमवाप्स्यसि ।।१०

अथैतदप्यशक्तोऽसि कर्तुं मद्योगमाश्रितः। 

सर्वकर्मफलत्यागं ततः कुरु यतात्मवान्।। ११

क्यों? 

क्योंकि, 

श्रेयो हि ज्ञानमभ्यासाज्ज्ञानाद्ध्यानं विशिष्यते। 

ध्यानात्कर्मफलस्त्यागाच्छान्तिरनन्तरम् ।।१२

क्रमशः

***


 

 





 



 

Sunday, August 4, 2019

अनन्यया, अनन्येन, अनन्ययोगेन

श्रीमद्भगवद्गीता
शब्दानुक्रम -Index 
--
अनन्यया 8/22, 11/54,
अनन्येन 12/6,
अनन्ययोगेन 13/10,
--       

Sunday, October 5, 2014

आज का श्लोक, ’योगेन’ / ’yogena’

आज का श्लोक, ’योगेन’ / ’yogena’ 
______________________________

’योगेन’ / ’yogena’ - योगसामर्थ्य से,

अध्याय 10, श्लोक 7,
--
एतां विभूतिं योगं च मम यो वेत्ति तत्त्वतः ।
सोऽविकम्पेन योगेन युज्यते नात्र संशयः ॥
--
(एताम् विभूतिम् योगम् च मम यः वेत्ति तत्त्वतः ।
सः अविकम्पेन योगेन युज्यते न अत्र संशयः ॥)
--
भावार्थ :
जो पुरुष मेरी परमैश्वर्यरूपी विभूति तथा योग(-सामर्थ्य) को, इन्हें  तत्त्वतः जानता है,  वह अविकम्पित अचल भक्तियोग से युक्त हो जाता है, इस बारे में संशय नहीं ।

--
अध्याय 12, श्लोक 6,

ये तु सर्वाणि कर्माणि मयि सन्न्यस्य मत्पराः ।
अनन्येनैव योगेन मां ध्यायन्त उपासते ॥

(ये तु सर्वाणि कर्माणि मयि सन्न्यस्य मत्पराः ।
अनन्येन-एव योगेन माम् ध्यायन्तः उपासते ॥)
--
भावार्थ : किन्तु जो अपने सभी कर्मों को मुझ (सगुण) परमेश्वर में ही अर्पण करते हुए अनन्य (मुझसे अपनी अपृथकता के बोध) योग से मेरा ध्यान, जिज्ञासा  तथा निरन्तर चिन्तन करते हुए मेरी उपासना करते हैं ...।
[अगले श्लोक क्रमांक 7 में इसे विस्तारपूर्वक कहा गया है ।]
--
अध्याय 13, श्लोक 24,

ध्यायेनात्मनि पश्यन्ति केचिदात्मानमात्मना ।
अन्ये साङ्ख्येन योगेन कर्मयोगेन चापरे ॥
--
(ध्यानेन आत्मनि पश्यन्ति केचित् आत्मानम् आत्मना ।
अन्ये साङ्ख्येन योगेन कर्मयोगेन च अपरे ॥)
--
भावार्थ :
कुछ मनुष्य तो आत्मा (मन, प्राण, चित्त की एकाग्रता और अन्तर्मुखता) की सहायता से सूक्ष्मतापूर्वक अनुसंधान (ध्यान) के माध्यम से अपने ही हृदय में आत्मा के वास्तविक स्वरूप को प्रत्यक्ष देखते हैं, जबकि कुछ युक्तिसंगत विवेचना (साङ्ख्य) से, कुछ दूसरे अन्य युक्तियों से तथा कर्म के माध्यम से अपनी इस आत्मा को देखते हैं ।
--
टिप्पणी :
   भिन्न भिन्न प्रकार के व्यक्तियों के लिए इनमें से कोई एक या अधिक तरीके कम या अधिक अनुकूल होते हैं ।
--
अध्याय 18, श्लोक 33,

धृत्या यया धारयते मनःप्राणेन्द्रियक्रियाः ।
योगेनाव्यभिचारिण्या धृतिः सा पार्थ सात्त्विकी ॥
--
(धृत्या यया धारयते मनःप्राणेन्द्रियक्रियाः ।
योगेन-अव्यभिचारिण्या धृतिः सा पार्थ सात्त्विकी ॥)
--
भावार्थ :
हे पार्थ! जिस अव्यभिचारी (अचंचल, इधर-उधर न जाती हुई) धृति अर्थात् निष्ठा द्वारा योगभ्यास सहित, मन प्राणों तथा इन्द्रियों की गतिविधि को संयमित रखा जाता है वह ’धृति’ सात्त्विकी धृति है ।
--

’योगेन’ / ’yogena’ - through the means of yoga,

Chapter 10, śloka 7,

etāṃ vibhūtiṃ yogaṃ ca
mama yo vetti tattvataḥ |
so:'vikampena yogena 
yujyate nātra saṃśayaḥ ||
--
(etām vibhūtim yogam ca
mama yaḥ vetti tattvataḥ |
saḥ avikampena yogena 
yujyate na atra saṃśayaḥ ||)
--
Meaning :
One who realizes the Essence of My Divine forms (vibhūti) andthe Power associated with them, and My (yoga-aiśvarya ) / infinite potential, He attains the unwavering devotion ( acala bhakti ) towards Me.
--
Chapter 12, śloka 6,

ye tu sarvāṇi karmāṇi
mayi sannyasya matparāḥ |
ananyenaiva yogena 
māṃ dhyāyanta upāsate ||

(ye tu sarvāṇi karmāṇi
mayi sannyasya matparāḥ |
ananyena-eva yogena 
mām dhyāyantaḥ upāsate ||)
--
Meaning :
But those, who dedicate all their actions (karma) to Me, remembering Me and meditating of Me, ever devoted with indivisible love for Me, by such kind of yoga of oneness with Me,....
--
Chapter 13, śloka 24,

dhyāyenātmani paśyanti
kecidātmānamātmanā |
anye sāṅkhyena yogena 
karmayogena cāpare ||
--
(dhyānena ātmani paśyanti
kecit ātmānam ātmanā |
anye sāṅkhyena yogena 
karmayogena ca apare ||)
--
Meaning :
Some see this Self with the help of attention turned into and within one's own very being, while some others see this Self by deductive enquiry (sāṅkhya) into the truth of this Self. Yet there are others who practice various kinds of yoga (breathing exercise, japa, or worship) and still others by practicing yoga of action (karma).
--
Some realize this 'Self' by turning the mind (attention) inwards where-from consciousness becomes manifest, or just by staying in the consciousness, some find it easy to merge into the source, while some have an intense urge to question 'who am I?' yet some dedicate themselves unconditionally to The Lord, and some engage in selfless action, leaving the action and its fruits to the Lord, Some even give up the sense  'I do', and some try to find out the nature / character of the agency responsible for 'happening' of an action. Some further doubt if anything even happens indeed, or all happening is but a an idea of mind, and nothing really ever happens.  
--
Chapter 18, śloka 33,

dhṛtyā yayā dhārayate
manaḥprāṇendriyakriyāḥ |
yogenāvyabhicāriṇyā
dhṛtiḥ sā pārtha sāttvikī ||
--
(dhṛtyā yayā dhārayate
manaḥprāṇendriyakriyāḥ |
yogena-avyabhicāriṇyā
dhṛtiḥ sā pārtha sāttvikī ||)
--
Meaning :
The consistency and the persistence of the mind, that by means of constant and steady practice of yoga, helps in restraining the activity of the mind and the vital life-force of the organism is called 'sāttvikī' (that maintains harmony of mind).
--

Wednesday, June 18, 2014

आज का श्लोक, ’सर्वाणि’ / ’sarvāṇi’

आज का श्लोक, ’सर्वाणि’ /  ’sarvāṇi’
_____________________________

’सर्वाणि’ /  ’sarvāṇi’ - सब, सबको,

अध्याय 2, श्लोक 30,

देही नित्यमवध्योऽयं देहे सर्वस्य भारत ।
तस्मात्सर्वाणि भूतानि न त्वं शोचितुमर्हसि ॥
--
देही नित्यम् अवध्यः अयम् देहे सर्वस्य भारत ।
तस्मात् सर्वाणि भूतानि न त्वं शोचितुम् अर्हसि ॥
--
भावार्थ :
हे भारत (अर्जुन) ! देह का वास्तविक स्वामी, वह चेतना जो देह को अपना कहती है, सभी देहों में सदैव अवध्य है, अर्थात् देह के बनने-मिटने से वह अप्रभावित रहता है । इसलिए सम्पूर्ण प्राणियों (में से किसी) के लिए भी तुम्हारा शोक करना उचित नहीं है ।
--
अध्याय 2, श्लोक 61,

तानि सर्वाणि संयम्य युक्त आसीत मत्परः ।
वशे हि यस्येन्द्रियाणि तस्य प्रज्ञा प्रतिष्ठिता ॥
--
(तानि सर्वाणि संयम्य युक्तः आसीत मत्परः ।
वशे हि यस्य इन्द्रियाणि तस्य प्रज्ञा प्रतिष्ठिता ॥)
--
भावार्थ :
(श्लोक 58, 59, 60 में कहा गया है, कि किस प्रकार इन्द्रियों को भीतर की ओर अन्तर्मुख किया जाता है, और योगाभ्यास में संलग्न मनुष्य की इन्द्रियाँ विषयों से दूर रहने पर भी विषयों (के  भोगों) के प्रति मन की राग-बुद्धि समाप्त नहीं होती, और इसलिए कैसे बुद्धिमान मनुष्य के मन को भी इन्द्रियाँ बलपूर्वक हर लेती हैं । और इस राग-बुद्धि की निवृत्ति तो परमेश्वर के साक्षात्कार से ही होती है । इसलिए,)
जो उन सभी इन्द्रियों को संयमित रखते हुए मुझमें समाहित चित्त हुआ, मुझमें अर्पित मन वाला होता है, उसकी प्रज्ञा प्रतिष्ठित, सुस्थिर हो जाती है ।
--
अध्याय 3, श्लोक 30,
मयि सर्वाणि कर्माणि सन्न्यस्यध्यात्मचेतसा ।
निराशीर्निर्ममो भूत्वा युध्यस्व विगतज्वरः ॥
--
(मयि सर्वाणि कर्माणि सन्न्यस्य-अध्यात्म-चेतसा ।
निराशीः निर्ममः भूत्वा युध्यस्व विगतज्वरः ॥)
--
भावार्थ :
समस्त कर्मों को अध्यात्मबुद्धिपूर्वक मुझमें अर्पित करते हुए, आशा से और ममता से रहित होकर, संताप से मुक्त रहते हुए युद्ध करो ।
--
अध्याय 4, श्लोक 5,

श्रीभगवानुवाच :

बहूनि मे व्यतीतानि जन्मानि तव चार्जुन ।
तान्यहं वेद सर्वाणि न त्वं वेत्थ परन्तप ॥
--
(बहूनि मे व्यतीतानि जन्मानि तव च अर्जुन ।
तानि अहम् वेद सर्वाणि न त्वं वेत्थ परन्तप ॥)
--
भावार्थ :
हे अर्जुन ! मेरे तथा तुम्हारे भी अतीत में बहुत से जन्म हो चुके हैं । मैं उन सबको जानता हूँ, जबकि तुम इसे नहीं जानते ।
--

अध्याय 4, श्लोक 27,
सर्वाणीन्द्रियकर्माणि प्राणकर्माणि चापरे ।
आत्मसंयमयोगाग्नौ जुह्वति ज्ञानदीपिते ॥
--
(सर्वाणि इन्द्रिय-कर्माणि प्राणकर्माणि च अपरे ।
आत्मसंयम-योगाग्नौ जुह्वति ज्ञानदीपिते ॥)
--
भावार्थ :
ज्ञान से प्रकाशित बुद्धि है जिनकी, वे इन्द्रियों से होनेवाले समस्त कर्मों को, तथा ऐसे ही दूसरे अन्य, प्राणों से होनेवाले समस्त कर्मों की आहुति आत्म-संयमरूपी योगाग्नि में समर्पित करते हैं । अर्थात् अपने समस्त शारीरिक एवं मानसिक कर्मों को उपभोग में नहीं, बल्कि त्याग और विवेक की दिशा में प्रवृत्त करते हैं ।
--

अध्याय 7, श्लोक 6,
एतद्योनीनि भूतानि सर्वाणीत्युपधारय ।
अहं कृत्स्नस्य जगतः प्रभवः प्रलयस्तथा ॥
--
(एतत्-योनीनि भूतानि सर्वाणि इति उपधारय ।
अहम् कृत्स्नस्य जगतः प्रभवः प्रलयः तथा ॥)
--
भावार्थ :
(श्लोक 4 एवं 5 में वर्णित) अपरा एवं परा दोनों ’प्रकृतियाँ’ अर्थात् क्रमशः जड एवं चेतन प्रकृति, इन्हें तुम सभी भूतों के उद्गम् का कारण जानो, जबकि मैं सम्पूर्ण जगत् का प्रभव (व्यक्त होना) और प्रलय (अव्यक्त होना) हूँ  ।
--
अध्याय 9, श्लोक 6,

यथाकाशस्थितो नित्यं वायुः सर्वत्रगो महान् ।
तथा सर्वाणि भूतानि मत्स्थानीत्युपधारय ॥
--
(यथा आकाशस्थितः नित्यम् वायुः सर्वत्रगः महान् ।
तथा सर्वाणि भूतानि मत्स्थानि इति उपधारय ॥)
--
भावार्थ :
इसे इस तरह से समझो, कि जैसे आकाश में स्थित वायु सर्वत्र गतिशील होते हुए भी आकाश में ही अवस्थित रहती है, वैसे ही सब भूत (जड, चेतन प्रकृति) मुझमें ही स्थित रहते हैं ।
--
अध्याय 12, श्लोक 6,
ये तु सर्वाणि कर्माणि मयि सन्न्यस्य मत्पराः ।
अनन्येनैव योगेन मां ध्यायन्त उपासते ॥

(ये तु सर्वाणि कर्माणि मयि सन्न्यस्य मत्पराः ।
अनन्येन-एव योगेन माम् ध्यायन्तः उपासते ॥)
--
भावार्थ : किन्तु जो अपने सभी कर्मों को मुझ (सगुण) परमेश्वर में ही अर्पण करते हुए अनन्य (मुझसे अपनी अपृथकता के बोध) योग से मेरा ध्यान, जिज्ञासा  तथा निरन्तर चिन्तन करते हुए मेरी उपासना करते हैं ...।
[अगले श्लोक क्रमांक 7 में इसे विस्तारपूर्वक कहा गया है ।]

टिप्पणी : इसी अध्याय 12 के श्लोक 1 में अर्जुन द्वारा  पूछे गए प्रश्न का उत्तर देते हुए, श्लोकों 2, 3, 4 एवं 5 के अन्तर्गत, भगवान् श्रीकृष्ण द्वारा बतलाया गया कि यद्यपि (मेरे) अक्षर अव्यक्त स्वरूप में नित्य एकीभूत भाव से संलग्न मन-बुद्धियुक्त श्रद्धायुक्त मनुष्य युक्ततम अर्थात् सर्वोत्तम योगी होते हैं और वे सभी सब भूतों का कल्याण करते हुए मुझे ही प्राप्त होकर मुझमें ही समाहित हो जाते हैं किन्तु, उनमें से कुछ मेरे केवल अव्यक्त-स्वरूप में ही आसक्त मन-बुद्धिवाले होने से क्लेश अर्थात् अत्यधिक परिश्रम करते हैं, ....)
--
अध्याय 15, श्लोक 16,

द्वाविमौ पुरुषौ लोके क्षरश्चाक्षर एव च ।
क्षरः सर्वाणि भूतानि कूटस्थोऽक्षर उच्यते ।
--
(द्वौ इमौ पुरुषौ लोके क्षरः च अक्षरः एव च ।
क्षरः सर्वाणि भूतानि कूटस्थः अक्षरः उच्यते ॥)
--
भावार्थ :
इस संसार में नाशवान तथा अविनाशी ऐसे दो प्रकार के ये दो पुरुष हैं । सम्पूर्ण भूत प्राणियों के (उत्पन्न होनेवाले तथा नष्ट हो जानेवाले भौतिक देह-पिण्ड रूपी) शरीर तो नाशवान हैं, जबकि उनमें अवस्थित कूटस्थ (जीवात्मा) को अविनाशी कहा जाता है ।
--
’सर्वाणि’ /  ’sarvāṇi’ - all,

Chapter 2, śloka 30,

dehī nityamavadhyo:'yaṃ
dehe sarvasya bhārata |
tasmātsarvāṇi bhūtāni
na tvaṃ śocitumarhasi ||
--
dehī nityam avadhyaḥ ayam
dehe sarvasya bhārata |
tasmāt sarvāṇi bhūtāni
na tvaṃ śocitum arhasi ||
--
Meaning :
The one in all the physical forms that has owned the body, is ever so unassailable O bhārata (arjuna) ! Therefore your grieving for all those beings is just meaningless.

--
Chapter 2, śloka 61,

tāni sarvāṇi saṃyamya
yukta āsīta matparaḥ |
vaśe hi yasyendriyāṇi
tasya prajñā pratiṣṭhitā ||
--
(tāni sarvāṇi saṃyamya
yuktaḥ āsīta matparaḥ |
vaśe hi yasya indriyāṇi
tasya prajñā pratiṣṭhitā ||)
--
Meaning :
[ śloka 58, 59, 60 of this Chapter 2 describe that the aspirant though practices withdrawing the mind and senses inwards, the sense-organs keep attracting him forcefully towards the objects of enjoyments and the sense of pleasure from them remains intact. This sense of pleasure is lost only when one has seen the Supreme, The 'Self', Me (Divine). So, ... ]
Having restrained those sense-organs, One who keeps them under control, who is devoted to Me, such a man is said to have steady wisdom.
--
Chapter 3, śloka 30,

mayi sarvāṇi karmāṇi
sannyasyadhyātmacetasā |
nirāśīrnirmamo bhūtvā
yudhyasva vigatajvaraḥ ||
--
(mayi sarvāṇi karmāṇi
sannyasya-adhyātma-cetasā |
nirāśīḥ nirmamaḥ bhūtvā
yudhyasva vigatajvaraḥ ||)
--
Meaning : With the conviction born of the mind aimed at the spiritual, having surrendered all your actions in Me, fight the war without hoping, without attachment, and with the mind free of agony.
--
Chapter 4, śloka 5,

bahūni me vyatītāni
janmāni tava cārjuna |
tānyahaṃ veda sarvāṇi 
na tvaṃ vettha parantapa ||
--
(bahūni me vyatītāni
janmāni tava ca arjuna |
tāni aham veda sarvāṇi 
na tvaṃ vettha parantapa ||)
--
Meaning :
In the past, I had many births and just so. you too. Though you don't know them, I know them all.

Chapter 4, śloka 27,

sarvāṇīndriyakarmāṇi
prāṇakarmāṇi cāpare |
ātmasaṃyamayogāgnau
juhvati jñānadīpite ||
--
(sarvāṇi indriya-karmāṇi
prāṇakarmāṇi ca apare |
ātmasaṃyama-yogāgnau
juhvati jñānadīpite ||)
--
Meaning :
Those, whose vision is illuminated by the wisdom of Intelligence, offer all their actions performed either by means of the senses or body and mind in the fire of self-restraint.
--
Chapter 7, śloka 6,

etadyonīni bhūtāni
sarvāṇītyupadhāraya |
ahaṃ kṛtsnasya jagataḥ
prabhavaḥ pralayastathā ||
--
(etat-yonīni bhūtāni
sarvāṇi iti upadhāraya |
aham kṛtsnasya jagataḥ
prabhavaḥ pralayaḥ tathā ||)
--
Meaning :
These two are the causes (yonīni) that give birth to gross material (aparā-prakṛti / jaḍa-prakṛti), and subtle vital nature (parā-prakṛti), while I AM the Manifestation and dissolution of the whole universe.
--
Chapter 9, ślōka 6,

yathākāśasthito nityaṃ
vāyuḥ sarvatrago mahān |
tathā sarvāṇi bhūtāni
matsthānītyupadhāraya ||
--
(yathā ākāśasthitaḥ nityam
vāyuḥ sarvatragaḥ mahān |
tathā sarvāṇi bhūtāni
matsthāni iti upadhāraya ||)
--
Meaning :
Just as the Great air (vāyu) moves freely everywhere within the space, All the beings quite so, abide ever within Me.
--
Chapter 12, śloka 6,

ye tu sarvāṇi karmāṇi
mayi sannyasya matparāḥ |
ananyenaiva yogena
māṃ dhyāyanta upāsate ||

(ye tu sarvāṇi karmāṇi
mayi sannyasya matparāḥ |
ananyena-eva yogena
mām dhyāyantaḥ upāsate ||)
--
Meaning :
But those, who dedicate all their actions (karma) to Me, remembering Me and meditating of Me, ever devoted with indivisible love for Me, by such kind of yoga of oneness with Me,....
--
Chapter 15, śloka 16,

dvāvimau puruṣau loke
kṣaraścākṣara eva ca |
kṣaraḥ sarvāṇi bhūtāni
kūṭastho:'kṣara ucyate |
--
(dvau imau puruṣau loke
kṣaraḥ ca akṣaraḥ eva ca |
kṣaraḥ sarvāṇi bhūtāni
kūṭasthaḥ akṣaraḥ ucyate ||)
--
Meaning :
My two forms on the earthly level are of two kinds. The Perishable and the imperishable. Though the physical gross body of all beings is perishable, the 'self' or the soul situated at the core of heart (kūṭastha), is the imperishable one.  
--

Saturday, May 31, 2014

आज का श्लोक, ’संन्यस्य’ / ’saṃnyasya’,

आज का श्लोक,  ’संन्यस्य’ /  ’saṃnyasya’, 
__________________________________

’संन्यस्य’ /  ’saṃnyasya’, - अर्पित करते हुए, त्यागकर,

अध्याय 3, श्लोक 30,

मयि सर्वाणि कर्माणि सन्न्यस्यध्यात्मचेतसा ।
निराशीर्निर्ममो भूत्वा युध्यस्व विगतज्वरः ॥
--
(मयि सर्वाणि कर्माणि सन्न्यस्य-अध्यात्म-चेतसा ।
निराशीः निर्ममः भूत्वा युध्यस्व विगतज्वरः ॥)
--
भावार्थ :
समस्त कर्मों को अध्यात्मबुद्धिपूर्वक मुझमें अर्पित करते हुए, आशा से और ममता से रहित होकर, संताप से मुक्त रहते हुए युद्ध करो ।
--
अध्याय 5, श्लोक 13,
सर्वकर्माणि मनसा सन्न्यस्यास्ते सुखं वशी ।
नवद्वारे पुरे देही नैव कुर्वन्न कारयन् ॥
--
(सर्वकर्माणि मनसा सन्न्यस्य आस्ते सुखम् वशी ।
नवद्वारे पुरे देही न- एव कुर्वन् न कारयन् ॥)
--
भावार्थ :
नव-द्वारों (इन्द्रियों) वाले घर (पुर) में रहता हुआ (पुरुष) और अपने मन-बुद्धि को वश में कर लेनेवाला, मन की सहायता से ( विवेकपूर्वक अपनी कर्तृत्व-भावना का निरसन हो जाने से) कर्मों को न तो स्वयं करते हुए और न किसी और के माध्यम से करवाते हुए सुखपूर्वक अपनी आत्मा में स्थित हो जाता है ।
--
अध्याय 12, श्लोक 6,
ये तु सर्वाणि कर्माणि मयि सन्न्यस्य मत्पराः ।
अनन्येनैव योगेन मां ध्यायन्त उपासते ॥

(ये तु सर्वाणि कर्माणि मयि सन्न्यस्य मत्पराः ।
अनन्येन-एव योगेन माम् ध्यायन्तः उपासते ॥)
--
भावार्थ : किन्तु जो अपने सभी कर्मों को मुझ (सगुण) परमेश्वर में ही अर्पण करते हुए अनन्य (मुझसे अपनी अपृथकता के बोध) योग से मेरा ध्यान, जिज्ञासा  तथा निरन्तर चिन्तन करते हुए मेरी उपासना करते हैं ...।
[अगले श्लोक क्रमांक 7 में इसे विस्तारपूर्वक कहा गया है ।]

टिप्पणी : इसी अध्याय 12 के श्लोक 1 में अर्जुन द्वारा  पूछे गए प्रश्न का उत्तर देते हुए, श्लोकों 2, 3, 4 एवं 5 के अन्तर्गत, भगवान् श्रीकृष्ण द्वारा बतलाया गया कि यद्यपि (मेरे) अक्षर अव्यक्त स्वरूप में नित्य एकीभूत भाव से संलग्न मन-बुद्धियुक्त श्रद्धायुक्त मनुष्य युक्ततम अर्थात् सर्वोत्तम योगी होते हैं और वे सभी सब भूतों का कल्याण करते हुए मुझे ही प्राप्त होकर मुझमें ही समाहित हो जाते हैं किन्तु, उनमें से कुछ मेरे केवल अव्यक्त-स्वरूप में ही आसक्त मन-बुद्धिवाले होने से क्लेश अर्थात् अत्यधिक परिश्रम करते हैं, ....)
--
अध्याय 18, श्लोक 57,

चेतसा सर्वकर्माणि मयि सन्न्यस्य मत्परः ।
बुद्धियोगमुपाश्रित्य मच्चित्तः सततं भव ॥
--
(चेतसा सर्वकर्माणि मयि सन्न्यस्य मत्परः ।
बुद्धियोगम् उपाश्रित्य मच्चित्तः सततम् भव ॥)
--
भावार्थ :
निष्ठा और भावना सहित सभी कर्मों को मुझमें अर्पण करके मेरे परायण (मेरे में संलग्न) होकर, सांख्य-बुद्धि से प्राप्त विवेक द्वारा, मुझ पर ही आश्रित रहकर, निरन्तर मेरे ही प्रति लगावयुक्त चित्तवाले हो जाओ ।
--
’संन्यस्य’ /  ’saṃnyasya’ - having surrendered, given up, dedicated,

Chapter 3, śloka 30,

mayi sarvāṇi karmāṇi
sannyasyadhyātmacetasā |
nirāśīrnirmamo bhūtvā
yudhyasva vigatajvaraḥ ||
--
(mayi sarvāṇi karmāṇi
sannyasya-adhyātma-cetasā |
nirāśīḥ nirmamaḥ bhūtvā
yudhyasva vigatajvaraḥ ||)
--
Meaning : With the conviction born of the mind aimed at the spiritual, having surrendered all your actions in Me, fight the war without hoping, without attachment, and with the mind free of agony.
--
Chapter 5, śloka 13

sarvakarmāṇi manasā
sannyasyāstē sukhaṁ vaśī |
navadvārē purē dēhī
naiva kurvanna kārayan ||
--
(sarvakarmāṇi manasā
sannyasya āstē sukham vaśī |
navadvārē purē dēhī
na- ēva kurvan na kārayan ||)
--
Meaning :
The consciousness (self) that lives in the body as its abode, with nine doors (2 eyes, 2 ears, 2 nostrils, a mouth and 2 organs of excretion), when by way of discrimination and self-enquiry, gets rid of the false notion 'I do / I don't do', and thus neither doing, nor getting done anything by some other agent of action, is freed from all actions, rests peacefully and happily there-after for ever.
   
--
Chapter 12, śloka 6,

ye tu sarvāṇi karmāṇi
mayi sannyasya matparāḥ |
ananyenaiva yogena
māṃ dhyāyanta upāsate ||

(ye tu sarvāṇi karmāṇi
mayi sannyasya matparāḥ |
ananyena-eva yogena
mām dhyāyantaḥ upāsate ||)
--
Meaning :
But those, who dedicate all their actions (karma) to Me, remembering Me and meditating of Me, ever devoted with indivisible love for Me, by such kind of yoga of oneness with Me,....
--
Chapter 18, śloka 57,

cetasā sarvakarmāṇi
mayi sannyasya matparaḥ |
buddhiyogamupāśritya
maccittaḥ satataṃ bhava ||
--
(cetasā sarvakarmāṇi
mayi sannyasya matparaḥ |
buddhiyogam upāśritya
maccittaḥ satatam bhava ||)
--
Meaning :
Having surrendered all your actions to Me, having devoted to Me, following Me,  by means of the wisdom of sāṃkhya,(sāṃkhya-buddhi), constantly thinking of Me, Be absorbed in Me.
--