Showing posts with label 18/16. Show all posts
Showing posts with label 18/16. Show all posts

Sunday, November 20, 2022

ज्ञानं विज्ञानसहितं

ज्ञान और विज्ञान 

---------------------

अध्याय ९

श्री भगवानुवाच --

इदं तु ते गुह्यतमं प्रवक्ष्याम्नसूयवे।।

ज्ञानं विज्ञानसहितं

यज्ज्ञात्वा मोक्ष्यसेऽशुभात्।।१।।

संसार में और प्रकृति में अर्थात् अपरा प्रकृति में दो ही प्रकार के लक्षणवाली वस्तुएँ तत्व हैं। जड और चेतन। यह अनुभव / ज्ञान जिसे है -- वह तो चेतन है, और उसमें स्वयं अपना संवेदन जिस भी "मैं" भाव, विचार, अथवा भावना के माध्यम से होता है उसे अहंकार, अहं-वृत्ति, अहं-संकल्प, अहं-प्रत्यय आदि कहा जाता है। अहंकार का अस्तित्व भी क्रमशः अव्यक्त और व्यक्त इन दो प्रकारों में एक ही चेतना (consciousnesses) के सुप्त और जाग्रत प्रकार हैं। जब किसी जैव-प्रणाली में चेतना अभिव्यक्त होती है, तो चेतना इन्हीं दोनों रूपों में अप्रकट और प्रकट होती है। एक ऐसी चेतन जैव-प्रणाली में ही अपने स्वयं के चेतन होने का ज्ञान जाग्रत होता है और इस ज्ञान से अपने संसार में कुछ वस्तुओं को वह अपने ही जैसा चेतन, जबकि शेष को अपने से भिन्न प्रकार का अर्थात् अचेतन या जड समझने लगता है। इस प्रकार जीवन सदा और अपरिहार्यतः भी इस ज्ञान का एक और नाम है। किन्तु जीवन उस प्रकृति अर्थात् समस्त जगत् को भी कहा जाता है जिसमें अपने जैसी अनेक जड और चेतन वस्तुएँ भी हैं। इस प्रकार प्रत्येक चेतन वस्तु में अहंकार होता है, जो कि उसे प्रतीत होनेवाली समस्त जड वस्तुओं को जड प्रकृति, और चेतन वस्तुओं को चेतन प्रकृति में विभाजित कर लेता है।

बुद्धि का प्रस्फुटन और फिर विकास होने पर अहंकार-युक्त उस चेतन में भाषा की उत्पत्ति होती है। विभिन्न अनुभवों को स्मृति में क्रमबद्ध करने पर काल / समय का आभास भी इस ज्ञान में गौण / आनुषंगिक रूप से विद्यमान होता है।

यद्यपि वह काल के स्वरूप को नहीं समझ पाता है, फिर भी वह विभिन्न प्रत्यक्ष घटनाओं में काल के किसी स्वाभाविक क्रम की पहचान कर उसे स्मृति से  समायोजित कर लेता है जो कि उसे उसका अपना जीवन परिभाषित करने में और उसे जीने के लिए पर्याप्त सहायक होता है।

भाषा की उत्पत्ति के बाद वह इस प्रणाली को अपनी बुद्धि की सहायता से और भी व्यवस्थित परिष्कृत और क्रमबद्ध कर लेता है। यह ज्ञान है। यह ज्ञान मनुष्य में अन्य जीवों की तुलना में कुछ भिन्न प्रकार से विकसित होता है और वह निरन्तर इसे और भी अधिक परिवर्धित करते हुए कल्पना कर लेता है कि किसी समय वह ज्ञान की पराकाष्ठा पर पहुँचकर किसी ऐसी वस्तु को प्राप्त कर लेगा जिसे वह परम सत्य कहता है।

इस ज्ञान में अन्तर्निहित इसके तीन तत्व वैसे तो ज्ञाता, ज्ञेय तथा उनको परस्पर संबंधित करनेवाली जानकारी हैं, किन्तु सामान्य रूप से "ज्ञान" शब्द को जानकारी के अर्थ में प्रयुक्त किया जाता है। यह जानकारी जिसे होती है उसे ज्ञाता कहा जाता है। जिस विषय में यह जानकारी होती है उस विषय को ज्ञेय कहा जाता है तथा इस जानकारी को ज्ञान।

प्रकृति में जो असंख्य घटनाएँ घटती हैं, और वे किसकी प्रेरणा से घटित होती हैं इसे जानना ही विज्ञान है। विज्ञान के अन्तर्गत जिन विषयों को जाना जाता है और उनके मध्य कारण-कार्य का क्या संबंध है यह इस मान्यता पर आधारित है कि चूँकि इन असंख्य घटनाओं में एक अत्यन्त सुचारु व्यवस्था है, इसलिए उनके मूल में अवश्य ही कोई प्रखर प्रज्ञा (Intelligence) है।  विज्ञान इसलिए कारण-कार्य के जिन वैश्विक, सार्वत्रिक और सार्वकालिक सिद्धान्तों का आविष्कार करता है, उन्हें निरन्तर ही और आगे बढ़ाया जाना होता है और शायद यह एक अन्तहीन प्रयास है।

यह प्रयास भी, जो कि कर्म ही है, उन्हीं कारणों से प्रारंभ होता है, जिनसे सभी प्रकार के कर्मों का प्रारंभ होता है और जिसके बारे में श्रीमद्भगवद्गीता के अध्याय १८ में इस प्रकार से कहा है :

ज्ञानं ज्ञेयं परिज्ञाता त्रिविधा कर्मचोदना।।

करणं कर्म कर्तेति त्रिविधः कर्मसङ्ग्रहः।।१८।।

इस प्रकार चेतन ज्ञानयुक्त अहंकार में कर्तृत्व का विचार उत्पन्न होता है और तब उसकी बुद्धि में अपने स्वयं के स्वतंत्र कर्ता होने का विचार जन्म लेता है। चूँकि किसी कर्म के संपन्न हो सकने में मूलतः पाँच निमित्त संयुक्तरूप से मिलकर ही उसे पूर्ण करते हैं इसलिए इसी अध्याय १८ के पिछले श्लोक १६ में अपने स्वयं के स्वतंत्र कर्ता होने की बुद्धि को दुर्मति कहा गया है :

तत्रैव सति कर्तारमात्मानं केवलं तु यः।।

पश्यत्कृतबुद्धित्वान्न स पश्यति दुर्मति।।१६।।

अतः यह तथाकथित विज्ञान जो कि केवल विषयपरक ज्ञान (objective knowledge / information) के अन्तर्गत ही परम ज्ञान की प्राप्ति करने की आशा रखता है, अध्यात्म के उस विज्ञान से अनभिज्ञ रह जाता है जो कि चेतनता और चेतना के स्वरूप का अन्वेषण करता है।

श्रीमद्भगवद्गीता की शिक्षा इस अर्थ में सरल और विशिष्ट है कि यह मनुष्य की दो प्रकार की स्वाभाविक निष्ठाओं, साङ्ख्य-योग और कर्म-योग की निष्ठाओं के अनुसार मनुष्य के उसके अपने लिए अनुकूल आध्यात्मिक मार्ग को दर्शाती है।

लोकेऽस्मिन्द्विविधा निष्ठा पुरा प्रोक्ता मयानघ।।

ज्ञानयोगेन साङ्ख्यानां कर्मयोगेन योगिनाम्।।३।।

(अध्याय ३)

चूँकि इन दोनों निष्ठाओं से प्राप्त होनेवाला फल एक है, इसलिए उनमें परस्पर विरोध भी नहीं है।

सङ्ख्ययोगौ पृथग्बालाः प्रवदन्ति न पण्डिताः।।

एकमप्यास्थितः सम्यगुभयोर्विन्दते फलम्।।४।।

यत्साङ्ख्यैः प्राप्यते स्थानं तद्योगैरपि गम्यते।।

एकः साङ्ख्यं च योगं च यः पश्यति स पश्यति।।५।।

अध्याय ५ से भी यही सिद्ध होता है। 

***

 

Saturday, November 12, 2022

कुरुक्षेत्र-घोषणा

Kurukshetra-declaration 

--------------------©-----------------

अध्याय २,

दूरेण ह्यवरं कर्म बुद्धियोगाद्धनञ्जय।।

बुद्धौ शरणमन्विच्छ कृपणाः फलहेतवः।।

श्रीमद्भगवद्गीता का प्रथम अध्याय इस ग्रन्थ की केवल प्रस्तावना मात्र है। भगवान् श्रीकृष्ण अर्जुनविषादयोगः नामक इस अध्याय में अर्जुन के विषाद को जानकर उस विषाद का निवारण करने के लिए अर्जुन को इस ग्रन्थ के द्वितीय अध्याय में साङ्ख्य-योग अर्थात् बुद्धियोग का उपदेश देते हैं क्योंकि कर्म स्वरूप से जड होने से किसी नित्यफल की प्राप्ति का साधन नहीं हो सकता। कर्म स्वयं अनित्य होने से जिस किसी भी फल की प्राप्ति करने के लिए सहायक होता है, वह फल स्वयं भी अनित्य ही होता है इसलिए जिसे परम समाधान को प्राप्त करने की अभिलाषा है, वह उस निष्ठा का आश्रय ग्रहण करता है, जिससे प्रेरित होकर मनुष्य किसी कर्म से संलग्न होता है। किन्तु मनुष्य की बुद्धि को कौन सी निष्ठा प्रेरित कर उसे कर्म करने के लिए प्रवृत्त करती है, इसे बुद्धि से नहीं जाना जा सकता। कर्म परिस्थितियों, इच्छा, आशा और मनुष्य के सामर्थ्य के अनुसार ही संभव हुआ करता है, और कर्म से जो फल प्राप्त होता है वह भी चूँकि अनित्य होता है, इसलिए कर्म की आवश्यकता सदा बनी ही रहती है।

इसलिए भगवान् श्रीकृष्ण अर्जुन से कहते हैं कि बुद्धि और कर्म परस्पर अत्यन्त ही भिन्न प्रकार के तत्त्व हैं, और कर्म का स्वरूप क्या है इसे तो बुद्धि से जाना जा सकता है, किन्तु बुद्धि का तत्व क्या है इसे बुद्धियोग से ही जाना जाता है। कर्म नितान्त जड है, जबकि बुद्धि कर्म की अपेक्षा चेतन है। इसलिए कर्म पर बुद्धि से नियंत्रण किया जाता है, तथा बुद्धि पर विवेक अर्थात् बुद्धियोग से। अध्याय ४ में भगवान् श्रीकृष्ण इसे ही स्पष्ट करते हुए कहते हैं :

किं कर्म किमकर्मेति कवयोऽप्यत्र मोहिताः।।

तत्ते कर्म प्रवक्ष्यामि यज्ज्ञात्वा मोक्ष्यसेऽशुभात्।।१६।।

पुनः अगले ही श्लोक में बुद्धि से कर्म का क्या संबंध है इसे स्पष्ट करते हुए कहते हैं :

कर्मणो ह्यपि बोद्धव्यं बोद्धव्यं च विकर्मणः।।

अकर्मणश्च बोद्धव्यं गहना कर्मणो गतिः।।१७।।

कर्म क्या है, अकर्म क्या है और विकर्म क्या है, इसे तो बुद्धि से यद्यपि जाना जा सकता है, किन्तु बुद्धिमान तो वह है जो कर्म में प्रच्छन्न अकर्म को, तथा अकर्म में प्रच्छन्न कर्म को देख पाता है, जिसे इसके बाद के निम्न श्लोक में स्पष्ट किया गया है :

कर्मण्यकर्म यः पश्येदकर्मणि च कर्म यः।।

स बुद्धिमान मनुष्येषु स युक्तः कृत्स्नकर्मकृत।।१८।।

कर्म का दूसरा वर्गीकरण अध्याय १८ में उनके सात्त्विक, राजस और तामस गुणों के आधार पर किया गया है :

नियतं सङ्गरहितमरागद्वेषतः कृतम्।।

अफलप्रेप्सुना कर्म यत्तत्सात्त्विकमुच्यते।।२३।।

यत्तु कामेप्सुना कर्म साहङ्कारेण वा पुनः।।

क्रियते बहुलायासं तद्राजसमुदाहृतम्।।२४।।

अनुबन्धं क्षयं हिंसामनपेक्ष्य च पौरुषम्।।

मोहादारभ्यते कर्म यत्तत्तामसमुच्यते।।२५।।

जैसा कि पहले कहा गया, कर्म नितान्त जड है, और किसी भी कर्म के संभव होने हेतु पाँच कारणों का उल्लेख साङ्ख्यशास्त्र अर्थात् वेदान्त शास्त्र में भी किया गया है, फिर भी दुर्मति- युक्त  / दुर्बुद्धि युक्त मनुष्य केवल अपने-आपके ही स्वतंत्र कर्ता होने की मान्यता से ग्रस्त रहता है :

पञ्चेमानि महाबाहो कारणानि निबोध मे।।

साङ्ख्ये कृतान्ते प्रोक्तानि सिद्धये सर्वकर्मणाम्।।१३।।

अधिष्ठानं तथा कर्ता करणं च पृथग्विधम्।।

विविधाश्च पृथक्चेष्टा दैवं चैवात्र पञ्चमम्।।१४।।

शरीरवाङ्मनोभिर्यत्कर्म प्रारभते नरः।।

न्याय्यं वा विपरीतं वा पञ्चैते तस्य हेतवः।।१५।।

तथा सति कर्तारमात्मानं केवलं तु यः।।

पश्यत्कृतबुद्धित्वान्न स पश्यति दुर्मतिः।।१६।।

अपने आपको कर्ता मानने-रूपी यह कर्तृत्व-बुद्धि अर्थात् :

"मैं ही कर्म का एकमात्र कर्ता हूँ",

इस प्रकार की विषम-बुद्धि को कर्ता कहा जाता है। जिस मनुष्य में इस प्रकार की कर्तृत्व-बुद्धि का अभाव होता है, और जिसकी बुद्धि "मैं कर्ता हूँ" इस प्रकार के अहंकार की भावना से लिप्त नहीं होती, यदि वह इन समस्त लोकों को नष्ट भी कर देता है, तो भी, न तो वह किसी को मारता है, न ही इस कर्म से बँधता है :

यस्य नाहङ्कृतो भावो बुद्धिर्यस्य न लिप्यते।।

हत्वापि स इमाँल्लोकान्न हन्ति न निबध्यते।।१७।।

कर्ममात्र की प्रेरक-बुद्धि के तीन कारक-तत्व -- 

ज्ञानं ज्ञेयं परिज्ञाता त्रिविधा कर्मचोदना।।

करणं कर्म कर्तेति त्रिविधः कर्मसङ्ग्रहः।।१८।।

इस प्रकार कर्म के तत्त्व को बुद्धि से जाना जा सकता है, और तदनुसार कर्म का अनुष्ठान करना ही कर्म-योग है। बुद्धियोग में इस प्रश्न पर ध्यान दिया जाता है कि समस्त ही कर्म जिन मुख्य  पाँच कारणों से होते हैं वे कारण कौन कौन से हैं? जैसा उपरोक्त श्लोक १४ में कहा गया, प्रथम तो है अधिष्ठान अर्थात् चेतना या अस्तित्व का सहज स्वाभाविक भान जो किसी पिण्ड में चेतना की अभिव्यक्ति होने पर ही संभव है। दूसरी ओर यह भी सत्य है कि चेतना की अभिव्यक्ति होने पर ही किसी पिण्ड में अपने एवं अपने से इतर का विभाजन अहं-इदं के रूप में संभव होता है।

नासतो विद्यते भावो नाभावो विद्यते सतः। 

उभयोरपि दृष्टोऽन्तस्त्वनयोस्तत्त्वदर्शिभिः।।१६।।

(अध्याय २)

तात्पर्य यह कि सत् और चित् एकमेव सत्य हैं।

सत् अर्थात् जो है, उसे जाननेवाला भी कोई है, अन्यथा जो है, उसके होने का क्या प्रमाण होगा! इसी प्रकार इस जानने अर्थात् बोध का अस्तित्व भी अवश्य है। यदि इसका अस्तित्व न हो तो सत् के अस्तित्वमान होने का प्रश्न ही नहीं पैदा होगा! 

इसलिए सत् ही चित् अर्थात् सत् का भान या बोध है, और इस भान या बोध का अस्तित्व स्वयंसिद्ध है। 

यही सत्-चित् ब्रह्म है, क्योंकि इसे जाननेवाला इससे भिन्न कोई दूसरा नहीं हो सकता। एकमेवोऽद्वितीयः।

इस एकमेव और अद्वितीय की अपरोक्षानुभूति ही साङ्ख्यज्ञान या साङ्ख्यनिष्ठा है। जबकि कर्म-योग के अभ्यास / अनुष्ठान में मनुष्य स्वयं को कर्म का कर्ता मान्य कर लेता है और उसे इसका आभास भी नहीं होता है कि यह मान्यता स्वयं ही एक बड़ी भूल है। 

***




Thursday, August 29, 2019

आत्मानम् ...2.

श्रीमद्भगवद्गीता
शब्दानुक्रम -Index 
--
आत्मानम् 13/24, 13/28, 13/29, 18/16, 18/51,
--           

Tuesday, July 30, 2019

अकुर्वत, अकुशलम्, अकृतबुद्धित्वात्, अकृतात्मानः

श्रीमद्भगवद्गीता
शब्दानुक्रम -Index 
--
अकुर्वत 1/1,
अकुशलम् 18/10,
अकृतबुद्धित्वात् 18/16,
अकृतात्मानः 15/11,
--  

Wednesday, July 16, 2014

आज का श्लोक, ’सति’ / ’sati’

आज का श्लोक, ’सति’ / ’sati’
___________________________

’सति’ / ’sati’ - के होने पर,

अध्याय 18, श्लोक 16,

तत्रैवं सति कर्तारमात्मानं केवलं तु यः ।
पश्यत्यकृतबुद्धित्वान्न स पश्यति दुर्मतिः ॥
--
तत्र एवम् सति कर्तारम् आत्मानम् केवलम् तु यः ।
पश्यति अकृतबुद्धित्वात् न सः पश्यति दुर्मतिः ॥
--
भावार्थ 1:
(इस अध्याय के पूर्व श्लोक 14 तथा 15 में जैसा कहा गया, मनुष्य द्वारा किसी कर्म के संभव होने में - 1. कर्म का अधिष्ठान, 2. कर्ता, 3. करण, 4. पृथक्-पृथक् प्रकार की चेष्टाएँ और 5. दैव ये पाँच हेतु संनिहित होते हैं, जिनके सम्मिलित प्रभाव से कर्म घटित होता है ।  ...)
ऐसा होने पर भी, जो केवल अपने-आपको (अर्थात् शुद्ध आत्मा को) ही कर्म के हो पाने के लिए एकमात्र कर्ता की तरह देखता है, त्रुटिपूर्ण बुद्धि वाला वह, अपनी बुद्धि के दोष के कारण यथार्थ को नहीं देख पाता (कि आत्मा नित्य अकर्ता है, और सारे कर्म गुणों के परस्पर व्यापार का परिणाम होते हैं ।)
--
भावार्थ 2:
जैसा अध्याय 3 के श्लोक 27, में संक्षेप में कहा गया है, उसका ही विस्तार से वर्णन करते हुए इस अध्याय के पिछले श्लोकों में ’कर्म’ के होने के बारे में, ’कर्म’ के स्वरूप पर विवेचन में यह स्पष्ट किया गया है कि सारे ’कर्म’ प्रकृति के द्वारा उसके तीन गुणों के माध्यम से संपन्न किए जाते हैं, किन्तु अहंकार-बुद्धि से मोहित मनुष्य ’मैं कर्ता हूँ ।’ इस मान्यता से ग्रस्त हो जाया करता है ।...
(सारे ’कर्म’ प्रकृति के द्वारा उसके तीन गुणों के माध्यम से संपन्न किए जाते हैं) ऐसा होते हुए भी, इस सच्चाई को केवल बुद्धिमान ही देख पाता है, जबकि जो मनुष्य केवल अपने-आपके ही स्वतन्त्र कर्ता होने की मान्यता से ग्रस्त होता है, दुर्बुद्धि से ग्रस्त वह मूढमति, इसे नहीं देख पाता ।
--
[ टिप्पणी :
श्लोक 3, अध्याय 27,
प्रकृतेः क्रियमाणानि गुणैः कर्माणि सर्वशः ।
अहङ्कारविमूढात्मा कर्ताहमिति मन्यते ॥
--
(प्रकृतेः क्रियमाणानि गुणैः कर्माणि सर्वशः ।
अहङ्कारविमूढ-आत्मा कर्ता-अहम्-इति मन्यते ।)
--
भावार्थ :
सभी कर्म बिना किसी अपवाद के, प्रकृति के ही (तीन) गुणों के माध्यम से घटित हुआ करते हैं । किन्तु ’मैं-बुद्धि’ के अभिमान से विमूढ मनुष्य ’मैं कर्ता हूँ’ यह मान्य कर बैठते हैं । ]
--
’सति’ / ’sati’ - being so, on account of, as a result of,

Chapter 18, śloka 16,

tatraivaṃ sati kartāram
ātmānaṃ kevalaṃ tu yaḥ |
paśyatyakṛtabuddhitvān-
na sa paśyati durmatiḥ ||
--
tatra evam sati kartāram
ātmānam kevalam tu yaḥ |
paśyati akṛtabuddhitvāt
na saḥ paśyati durmatiḥ ||
--
Meaning :
In the earlier śloka 1 to 15 of this chapter 18,  the nature and essence of 'karma' has been explained in detail, and one who can renounce the Action by a right understanding of how originally a 'karma' / Action takes  place, only because by means of 3 guṇa, (attributes) of  prakṛti arranges so, can easily get rid of the false notion; 'I do / I do not do (perform) any action.'
Further help in this can be obtained from the śloka  27 of chapter 3, where the same truth has been pointed out in the following words:

prakṛteḥ kriyamāṇāni
guṇaiḥ karmāṇi sarvaśaḥ |
ahaṅkāravimūḍhātmā
kartāhamiti manyate ||
--
(prakṛteḥ kriyamāṇāni
guṇaiḥ karmāṇi sarvaśaḥ |
ahaṅkāravimūḍha-ātmā
kartā-aham-iti manyate ||)
--

Meaning :
All actions happen, because by means of 3 guṇa-s (attributes), prakṛti arranges so, but the man under the illusion / false notion of ego and thence by 'I do / I have to do'-idea, accepts himself as the one responsible for them. (If this idea could be seen as a false notion only, one at once renounces the fruit of action as well.)
--

Wednesday, April 23, 2014

आज का श्लोक, ’सः’ / ’saḥ’ (18)

आज का श्लोक, ’सः’ / ’saḥ’
__________________________

’सः’ / ’saḥ’  - वह

अध्याय 18, श्लोक 8,

दुःखमित्येव यत्कर्म कायक्लेशभयात्त्यजेत् ।
स कृत्वा राजसं त्यागं नैव त्यागफलं लभेत् ॥
--
(दुःखम् इति एव यत् कर्म काय-क्लेश-भयात् त्यजेत् ।
सः कृत्वा राजसम् त्यागम् न एव कर्मफलम् लभेत् ॥)

भावार्थ :
कर्ममात्र ही दुःखरूप (क्लेश का कारण) है, ऐसा सोचकर यदि कोई शरीर को क्लेश न उठाना पड़े इस भय से कर्तव्य कर्मों का करना भी त्याग दे तो इस प्रकार का राजस त्याग करने पर, इस त्याग के फल की प्राप्ति भी उसे नहीं होती ।
--
 
अध्याय 18, श्लोक 9,
कार्यमित्येव यत्कर्म नियतं क्रियतेऽर्जुन ।
सङ्गं त्यक्त्वा फलं चैव स त्यागः सात्त्विको मतः ॥
--
(कार्यम् इति एव यत् कर्म नियतम् क्रियते अर्जुन ।
सङ्गम् त्यक्त्वा फलम् च एव सः त्यागः सात्त्विकः मतः ॥)
--
भावार्थ :
शास्त्रविहित त्याग, अर्थात् ऐसा कर्म जिसे करना कर्तव्य है, जो कर्तव्य के रूप में प्राप्त हुआ है, आसक्ति से रहित होकर तथा फल की अभिलाषा न करते हुए जिसे किया जाना चाहिए, वही त्याग सात्त्विक है ।
--
अध्याय 18, श्लोक 11,
न हि देहभृता शक्यं त्यक्तुं कर्माण्यशेषतः ।
यस्तु कर्मफलत्यागी स त्यागीत्यभिधीयते ॥
--
(न हि देहभृता शक्यम् त्यक्तुम् कर्माणि अशेषतः ।
यस्तु कर्मफलत्यागी सः त्यागी इति अभिधीयते ॥)
--
क्योंकि किसी भी देहधारी के लिए यह तो संभव ही नहीं कि वह कर्ममात्र को, सभी कर्मों को त्याग दे । हाँ, यह अवश्य ही संभव है कि वह (कर्म के फल में आसक्ति न रखते हुए, इस प्रकार) कर्मफल को ही त्याग दे, और वह (ऐसा मनुष्य) वास्तविक त्यागी जाना जाता है ।
टिप्पणी :
और इस प्रकार से ’त्याग’ करने की योग्यता उसे ही प्राप्त होती है जो ’सांख्य-योग’ अर्थात् ’बुद्धि-योग’ से ’कर्ता’ के स्वरूप का अनुसंधान करता हुआ एक चैतन्यघन परमात्मा से ही सब कुछ उद्भूत्, अवस्थित और पुनः विलीन होता है, इस निष्ठा को प्राप्त हो जाता है । पुनः इस निष्ठा को प्राप्त होने हेतु भी पात्रता / अधिकारिता का होना अपरिहार्य है । और यह विवेक, वैराग्य, शम-दम आदि षट्-संपत्ति तथा मुमुक्षा के परिपक्व होने पर अपने आप होता है । तब मनुष्य के हृदय में अवस्थित वह तत्व स्वयं ही अनुग्रह करता है, जिसकी आवरण और विक्षेप शक्ति के कारण इससे पहले तक जीव अज्ञान में डूबा हुआ होता है ।
--
अध्याय 18, श्लोक 16,

तत्रैवं सति कर्तारमात्मानं केवलं तु यः ।
पश्यत्यकृतबुद्धिवान्न स पश्यति दुर्मतिः ॥
--
(तत्र एवम् सति कर्तारम् आत्मानम् केवलम् तु यः ।
पश्यति अकृतबुद्धित्वात् न सः पश्यति दुर्मतिः ॥)
--
भावार्थ :
जैसा अध्याय 3 के श्लोक 27, में संक्षेप में कहा गया है, उसका ही विस्तार से वर्णन करते हुए इस अध्याय के पिछले श्लोकों में ’कर्म’ के होने के बारे में, ’कर्म’ के स्वरूप पर विवेचन में यह स्पष्ट किया गया है कि सारे ’कर्म’ प्रकृति के द्वारा उसके तीन गुणों के माध्यम से संपन्न किए जाते हैं, किन्तु अहंकार-बुद्धि से मोहित मनुष्य ’मैं कर्ता हूँ ।’ इस मान्यता से ग्रस्त हो जाया करता है ।...
(सारे ’कर्म’ प्रकृति के द्वारा उसके तीन गुणों के माध्यम से संपन्न किए जाते हैं) ऐसा होते हुए भी, इस सच्चाई को केवल बुद्धिमान ही देख पाता है, जबकि जो मनुष्य केवल अपने-आपके ही स्वतन्त्र कर्ता होने की मान्यता से ग्रस्त होता है, दुर्बुद्धि से ग्रस्त वह मूढमति, इसे नहीं देख पाता ।
--
[ टिप्पणी :
श्लोक 3, अध्याय 27,
प्रकृतेः क्रियमाणानि गुणैः कर्माणि सर्वशः ।
अहङ्कारविमूढात्मा कर्ताहमिति मन्यते ॥
--
(प्रकृतेः क्रियमाणानि गुणैः कर्माणि सर्वशः ।
अहङ्कारविमूढ-आत्मा कर्ता-अहम्-इति मन्यते ।)
--
भावार्थ :
सभी कर्म बिना किसी अपवाद के, प्रकृति के ही (तीन) गुणों के माध्यम से घटित हुआ करते हैं । किन्तु ’मैं-बुद्धि’ के अभिमान से विमूढ मनुष्य ’मैं कर्ता हूँ’ यह मान्य कर बैठते हैं । ]
--


अध्याय 18, श्लोक 17,
यस्य नाहंकृतो भावो बुद्धिर्यस्य न लिप्यते ।
हत्वापि स इमाँल्लोकान्न हन्ति न निबध्यते ॥
*
( यस्य न अहंकृतः भावः बुद्धिः यस्य न लिप्यते ।
हत्वा-अपि स इमान् लोकान्  न हन्ति न निबध्यते ॥)
--
भावार्थ :
जिस मनुष्य के मन में 'मैं कर्ता हूँ' ऐसी भावना नहीं है, और जिसकी बुद्धि इस भावना से अलिप्त होती है, वह इन समस्त लोकों को मारकर भी वस्तुतः न तो किसी की हत्या करता है, और न हत्या के इस पाप का भागी ही होता है ।
--
अध्याय 18, श्लोक 71,
--
श्रद्धावाननसूयश्च शृणुयादपि यो नरः ।
सोऽपि मुक्तः शुभाँल्लोकान्प्राप्नुयात्पुण्यकर्मणाम् ॥
--
(श्रद्धावान् अनसूयः च शृणुयात् अपि यः नरः ।
सः अपि मुक्तः शुभान् लोकान् प्राप्नुयात् पुण्यकर्मणाम् ॥)
--
भावार्थ :
जो मनुष्य श्रद्धायुक्त और इस शास्त्र में दोषदृष्टि न रखता हुआ इसे श्रवण भी करेगा, वह भी (पापों से) मुक्त होकर उत्तम कर्मकरनेवालों के श्रेष्ठ लोकों को प्राप्त होगा ।
--

’सः’ / 'saḥ' - he, that

Chapter 18, shloka 8,
--
duḥkhamityeva yatkarma
kāyakleśabhayāttyajet |
sa kṛtvā rājasaṃ tyāgaṃ
naiva tyāgaphalaṃ labhet ||
--
(duḥkham iti eva yatkarma
kāya-kleśa-bhayāt tyajet |
saḥ kṛtvā rājasam tyāgam
na eva karmaphalaṃ labhet ||)
--
Meaning :
Because the Action causes pain and discomfort to body, renouncing of such an obligatory duty, is a kind of  rājasa tyāga and is in vain, because yields no fruit of renunciation what-so-ever.
--
Note : the fruit of renuciation is mentle peace and harmony, which is not attained when one renounces the duties, because of compulsion or fear.
See next shloka that explains how a sāttvikaḥ tyāga is different from rājasa tyāga .

Chapter 18, shloka 9,

kāryamityeva yatkarma
niyataṃ kriyate:'rjuna |
saṅgaṃ tyaktvā phalaṃ caiva
sa tyāgaḥ sāttviko mataḥ ||
--
(kāryam iti eva yatkarma
niyatam kriyate arjuna |
saṅgam tyaktvā phalaṃ ca eva
saḥ tyāgaḥ sāttvikaḥ mataḥ ||)
--
Meaning :
The action that is performed for the sake of duty, without no attachment or anticipation of anything in return, it is sAttvika action, arjuna!
--
Chapter 18, shloka 11,
na hi dehabhṛtā śakyaṃ
tyaktuṃ karmāṇyaśeṣataḥ |
yastu karmaphalatyāgī
sa tyāgītyabhidhīyate ||
--
(na hi dehabhṛtā śakyam
tyaktum karmāṇi aśeṣataḥ |
yastu karmaphalatyāgī
saḥ tyāgī iti abhidhīyate ||)
--
Meaning :
As long as the sense of identity with the body persists, it is not possible for one togive up actions completely. But it is always possible to give up the fruits of action and one who understands and can do so, is a tyāgī indeed.

Chapter 18, shloka 16,

tatraivaṃ sati kartāram-
ātmānaṃ kevalaṃ tu yaḥ |
paśyatyakṛtabuddhivān-
na sa paśyati durmatiḥ ||
--
(tatra evam sati kartāram
ātmānam kevalam tu yaḥ |
paśyati akṛtabuddhitvāt
na saḥ paśyati durmatiḥ ||)
--
Meaning :
In the earlier shlokas 1 to 15 of this chapter 18,  the nature and essence of 'karma' has been explained in detail, and one who can renounce the Action by a right understanding of how originally a 'karma' / Action takes  place, only because by means of 3 guṇa, (attributes) of  prakṛti arranges so, can easily get rid of the false notion; 'I do / I do not do (perform) any action.'
Further help in this can be obtained by the shloka 27 of chapter 3, where the same truth has been pointed out in the following words:

prakṛteḥ kriyamāṇāni
guṇaiḥ karmāṇi sarvaśaḥ |
ahaṅkāravimūḍhātmā
kartāhamiti manyate ||
--
(prakṛteḥ kriyamāṇāni
guṇaiḥ karmāṇi sarvaśaḥ |
ahaṅkāravimūḍha-ātmā
kartā-aham-iti manyate || )
--
Meaning :
All actions happen, because by means of 3 guṇa, (attributes), prakṛti arranges so, but the man under the illusion / false notion of ego and thence by 'I do / I have to do'-idea, accepts himself as the one responsible for them. (If this idea could be seen as a false notion only, one at once renounces the fruit of action as well.)
--



Chapter 18, shloka 17,

yasya nāhaṃkṛto bhāvo
buddhiryasya na lipyate |
hatvāpi sa imām̐llokān-
na hanti na nibadhyate ||
*
( yasya na ahaṃkṛtaḥ bhāvaḥ
 buddhiḥ yasya na lipyate |
hatvā-api sa imān lokān
na hanti na nibadhyate ||)
--

Meaning :
One who is not possessed by ego, and whose intellect is not entangled, though he may appear killing men in this world, does not kill at all. Nor is he bound by his actions and the sins consequent to them.
--
Chapter 18, shloka 71,
--
śraddhāvānanasūyaśca
śṛṇuyādapi yo naraḥ |
so:'pi muktaḥ śubhām̐llokān-
prāpnuyātpuṇyakarmaṇām ||
--
(śraddhāvān anasūyaḥ ca
śṛṇuyāt api yaḥ naraḥ |
saḥ api muktaḥ śubhān lokān
prāpnuyāt puṇyakarmaṇām ||)
--
Meaning :
One who with full trust, and with no doubts what-so-ever in the truth of this text, listens to this holy scripture, shall be freed of  all karma and shall attain the holy loka of auspicious beings.
--



--