Showing posts with label 15/1. Show all posts
Showing posts with label 15/1. Show all posts

Monday, July 15, 2024

क्या अश्वत्थ बरगद है?

क्या अश्वत्थ पीपल है?

--

10/26

अश्वत्थः सर्ववृक्षाणां देवर्षीणां च नारदः।।

गन्धर्वाणां चित्ररथः सिद्धानां कपिलो मुनिः।।२६।।

इस श्लोक में यद्यपि अश्वत्थ का उल्लेख है किन्तु वह पीपल है या वटवृक्ष / बड़ / बरगद है यह स्पष्ट नहीं है। 

भगवान् बुद्ध को जिस बोधिवृक्ष के नीचे आत्मज्ञान हुआ वह संभवतः पीपल ही है जिसकी एक शाखा को सम्राट अशोक ने अपने पुत्र महेन्द्र और पुत्री संघमित्रा के हाथों श्रीलंका भेजा था।

बोधगया का वह बोधिवृक्ष शायद पीपल है, बरगद नहीं।

गूगल पर बोधिवृक्ष लीफ की इमेज देखेंगे तो यह स्पष्ट हो जाएगा कि बोधिवृक्ष पीपल है, बरगद नहीं है। 

बचपन से श्रीमद्भगवद्गीता पढ़ता रहा हूँ, वह भी संस्कृत में। फिर कभी कभी गीताप्रेस से प्रकाशित उस गुटके में लिखे अर्थ से गीता के श्लोकों का तात्पर्य भावार्थ क्या है इसे समझने का यत्न भी किया करता था।

उस गुटके में अश्वत्थ का अर्थ "पीपल" बतलाया गया है, किन्तु उसकी जड़ों का जैसा वर्णन है वैसी जड़ें तो बड़ के वृक्ष की ही होती हैं -

श्रीभगवानुवाच 

ऊर्ध्वमूलमधःशाखमश्वत्थः प्राहुरव्ययम्।।

छन्दाँसि यस्य पर्णानि यस्तद्वेद स वेदवित्।।१।।

अधश्चोर्ध्वं प्रसृतास्तस्य शाखा

गुणप्रवृद्धा विषयप्रवालाः।।

अधश्च मूलान्यनुसन्ततानि

कर्मानुबन्धीनि मनुष्यलोके।।२।।

किसी ने बतलाया बरगद "सूर्य-वृक्ष" है -

DharmaLive YouTube  पर। 

तदनुसार और गीता के उपरोक्त श्लोकों के अनुसार बड़ या बरगद, -- अश्वत्थ ही सूर्य-वृक्ष हो सकता है, पीपल नहीं।  कर्म जैसे परस्पर बँध जाते हैं, अश्वत्थ की जड़ें भी ऊपर और नीचे भी वैसे ही परस्पर मिल जाती हैं। इसी तरह सूर्य की किरणें भी परस्पर मिल जाती हैं किरणों से पुनः किरणें इसी प्रकार निकलती हैं।

Physics / भौतिक विज्ञान में भी Optics  में प्रकाश के Polarization and Interference of Light rays के सिद्धान्त में इसे इसी प्रकार से देख सकते हैं।

न रूपमस्येह तथोपलभ्यते

नान्तो न चादिर्न च संप्रतिष्ठा।।

अश्वत्थमेनं सुविरूढमूल-

मसङ्गशस्त्रेण दृढेन छित्त्वा।।३।।

ततः पदं तत् परिमार्गितव्यः

यस्मिन्गता न निवर्तन्ति भूयः।।

तमेव चाद्यं पुरुषं प्रपद्ये 

यतः प्रवृत्तिः प्रसृता पुराणी।।४।।

श्लोक २ और ४ में "प्रसृता" शब्द का प्रयोग दृष्टव्य है।

***



Monday, January 16, 2023

प्रवृत्ति और निवृत्ति

प्रवृत्ति की प्रेरणा 

--

इससे पहले का पोस्ट लिखते समय प्रवृत्ति और निवृत्ति के बारे में लिखने का मन था, किन्तु एकाएक विषय-वस्तु के आधार पर व्यवसायात्मिका बुध्दि के सन्दर्भ में लिख दिया!

11/15,

अर्जुन उवाच :

पश्यामि देवांस्तव देव देहे

सर्वांस्तथा भूतविशेषसङ्घान्।।

ब्रह्माणमीशं कमलासनस्थ-

मृषींश्च सर्वानुरगांश्च दिव्यान्।।१५।।

...

... ।।३०।।

11/31

आख्याहि मे को भवानुग्ररूपो

नमोऽस्तु ते देववर प्रसीद।।

विज्ञातुमिच्छामि भवन्तमाद्यं

न हि प्रजानामि तव प्रवृत्तिम्।।३१।।

कालोऽस्मि लोकक्षयकृतप्रवृद्धो

लोकान् समाहर्तुमिह प्रवृत्तः।।

ऋतेऽपि त्वा न भविष्यन्ति सर्वे

येऽवस्थिताः प्रत्यनीकेषु योधाः।।३२।।

(अध्याय ११)

14/12

लोभः प्रवृत्तिरारम्भः कर्मणामशमः स्पृहा।।

रजस्येतानि जायन्ते विवृधे भरतर्षभ।।१२।।

प्रकाशं च प्रवृत्तिं च मोहमेव च पाण्डव।।

न द्वेष्टि सम्प्रवृत्तानि न निवृत्तानि काङ्क्षति।।२२।।

(अध्याय १४)

15/1

श्रीभगवानुवाच --

ऊर्ध्वमूलमधःशाखमश्वत्थं प्राहुरव्ययम्।।

...।।१।।

15/4

ततः पदं तत्परिमार्गितव्यं यस्मिन्गता न निवर्तन्ति भूयः।।

तमेव चाद्यं पुरुषं प्रपद्ये यतः प्रवृत्तिः प्रसृता पुराणी।।४।।

(अध्याय १५)

16/7

प्रवृत्तिं च निवृत्तिं च जना न विदुरासुराः।। 

न शौचं नापि चाचारो न सत्यं तेषु विद्यते।।७।।

(अध्याय १६)

18/30

प्रवृत्तिं च निवृत्तिं च कार्याकार्ये भयाभये।।

प्रोच्यमानशेषेण पृथक्त्वेन धनञ्जय।।३०।।

18/46

यतः प्रवृत्तिर्भूतानां येन सर्वमिदं ततम्।।

स्वकर्मणा तमभ्यर्च्य सिद्धिं विन्दति मानवः।।४६।।

(अध्याय १८)

उपरोक्त श्लोकों में 16/7 का प्रमुख महत्व है ।

यह उन लोगों के बारे में है, जिन्हें न तो यह पता है कि प्रवृत्ति क्या है और न यह कि निवृत्ति क्या है। वे केवल अपने संस्कारों से परिचालित होकर लोभ और भय, आशा और निराशा, इच्छा, राग, ईर्ष्या, द्वेष, अभिमान, गर्व और दैन्य सहित यंत्रवत जीवन व्यतीत किया करते हैं। इसे ही आसुरी संपत्ति कहा गया है। जैसे दैवी संपत्ति से युक्त मनुष्य सर्वत्र पाए जाते हैं, उसी तरह आसुरी संपत्ति से युक्त मनुष्य भी सर्वत्र पाए जाते हैं। 

***


Thursday, August 22, 2019

अश्वत्थम्, अश्वत्थः, अश्वत्थामा,

श्रीमद्भगवद्गीता
शब्दानुक्रम -Index 
--
अश्वत्थम् 15/1, 15/3,
अश्वत्थः 10/26,
अश्वत्थामा 1/8,
--          

Tuesday, August 20, 2019

अव्ययम् continued ...

श्रीमद्भगवद्गीता
शब्दानुक्रम -Index 
--
अव्ययम् 11/2, 11/4, 14/5, 15/1, 15/5, 18/20, 18/56,
--

Friday, August 2, 2019

अधःशाखम्, अधिकतरः, अधिकम्

श्रीमद्भगवद्गीता
शब्दानुक्रम -Index 
--
अधःशाखम् 15/1,
अधिकतरः 12/5,
अधिकम् 6/22,
--  

Friday, August 8, 2014

आज का श्लोक, ’वेद’ / ’veda’

आज का श्लोक, ’वेद’ / ’veda’
________________________

’वेद’ / ’veda’ - जानता / जानती है, जानता / जानती हूँ,*

अध्याय 2, श्लोक 21,

वेदाविनाशिनं नित्यं य एनमजमव्ययं ।
कथं स पुरुषः पार्थ कं घातयति हन्ति कं ॥
--
(वेद अविनाशिनम् नित्यम् यः एनम् अजम् अव्ययम् ।
कथम् सः पुरुषः पार्थ कम् घातयति हन्ति कम् ॥)
--
भावार्थ :
जो पुरुष इस अविनाशी, अजन्मा आत्मा को अनश्वर जानता है, हे पृथापुत्र(अर्जुन)! वह किसे मार सकता है और उसके लिए किसे किसी के माध्यम से मारा जाना भी संभव है?
--  
अध्याय 2, श्लोक 29,

आश्चर्यवत्पश्यति कश्चिदेन-
माश्चर्यवद्वदति तथैव चान्यः ।
आश्चर्यवच्चैनमन्यः शृणोति
श्रुत्वाप्येनं वेद न चैव कश्चित् ॥
--
(आश्चर्वत्-पश्यति कश्चित्-एनम्
आश्चर्वत्-वदति तथा एव च अन्यः ।
आश्चर्यवत् च एनम् अन्यः शृणोति
श्रुत्वा अपि एनम् वेद न च एव कश्चित् ॥)
--
भावार्थ :
(अध्याय 2 के श्लोक 11 से इसकी भूमिका बनी और क्रमशः इसका उपोद्घात और संवर्धन करते हुए प्रस्तुत करते हुए अर्जुन का ध्यान श्लोक 13, 14, 15 के माध्यम से पहले ’देही’ तथा ’धीर’ पर फिर श्लोक 16 में दृष्टा पर, जिसकी अविनाशिता और देहों की नश्वरता को श्लोक 16, 17, 18 में स्पष्ट किया गया और बाद के श्लोकों में कुछ विस्तारपूर्वक किन्तु सारगर्भित रूप में इसका वर्णन किया गया जिस अद्भुत् ’अविनाशी’ तत्व के बारे में भगवान् श्रीकृष्ण प्रस्तुत श्लोक में कहते हैं,...)
इसे कोई तो आश्चर्य से देखता है, इसी तरह से कोई अन्य इसका वर्णन करते हुए आश्चर्य से अभिभूत होता है, और इस वर्णन को सुननेवालों में से कोई इसे उतने ही आश्चर्य के साथ सुनता है, तथापि सुनकर भी कोई इसे जान नहीं पाता ।
--
अध्याय 4, श्लोक 5,

श्रीभगवानुवाच :

बहूनि मे व्यतीतानि जन्मानि तव चार्जुन ।
तान्यहं वेद सर्वाणि न त्वं वेत्थ परन्तप ॥
--
(बहूनि मे व्यतीतानि जन्मानि तव च अर्जुन ।
तानि अहम् वेद सर्वाणि न त्वं वेत्थ परन्तप ॥)
--
भावार्थ :
हे अर्जुन ! मेरे तथा तुम्हारे भी अतीत में बहुत से जन्म हो चुके हैं । मैं उन सबको जानता हूँ, जबकि तुम इसे नहीं जानते ।
--
अध्याय 7, श्लोक 26,

वेदाहं समतीतानि वर्तमानानि चार्जुन ।
भविष्याणि च भूतानि मां तु वेद न कश्चन ॥
--
(वेद अहम् समतीतानि वर्तमानानि च अर्जुन ।
भविष्याणि च भूतानि माम् तु वेद न कश्चन ॥)
--
भावार्थ :
हे अर्जुन! समस्त भूतों के सम्पूर्ण अतीत (विगत) और वर्तमान तथा वैसे ही भविष्य भी मैं जानता हूँ, जबकि मुझे (और वैसे ही मेरे अतीत, वर्तमान तथा भविष्य को भी) कोई भी नहीं जानता ।
--
अध्याय 15, श्लोक 1,

श्रीभगवानुवाच :

ऊर्ध्वमूलमधःशाखमश्वत्थं प्राहुरव्ययम् ।
छन्दांसि यस्य पर्णानि यस्तं वेद स वेदवित् ॥
--
(ऊर्ध्वमूलम् अधःशाखम् अश्वत्थम् प्राहुः अव्ययम् ।
छन्दांसि यस्य पर्णानि यः तम् वेद स वेदवित् ॥)
--
भावार्थ :
भगवान् श्रीकृष्ण ने कहा :
अस्तित्व, जीवन, मनुष्य का मन, या जगत् रूपी अश्वत्थ (पीपल) का जो वृक्ष है, जिसे अविनाशी कहा जाता है, उसके उद्गम् का मूल परमात्मा है । वेद जिसके पत्र-आदि हैं, उस (अश्वत्थ के स्वरूप) को जो जानता है, वही वेद का यथार्थ जाननेवाला है ।
--
*टिप्पणी :
विद् धातु का ’जानने’ के अर्थ में अदादिगण में लट् लकार में प्रथम पुरुष एकवचन में ’वेद’ / वेत्ति’ रूप बनता है, जिसका अर्थ है वह जानता / जानती है,
विद् धातु का ’जानने’ के अर्थ में अदादिगण में लट् लकार में उत्तम पुरुष एकवचन में  ’वेद’/ ’वेद्मि’ रूप बनता है, जिसका अर्थ है मैं जानता / जानती हूँ,
--
’वेद’ / ’veda’ - 1. 'he / she knows'. 2. 'I know'.*

Chapter 2, śloka 21,

vedāvināśinaṃ nityaṃ
ya enamajamavyayaṃ |
kathaṃ sa puruṣaḥ pārtha
kaṃ ghātayati hanti kaṃ ||
--
(veda avināśinam nityam
yaḥ enam ajam avyayam |
katham saḥ puruṣaḥ pārtha
kam ghātayati hanti kam ||)
--
Meaning :
How can one who knows, this (Self) is imperishable, eternal, never born, and immutable, he himself kill or get some-one killed by another?
--
Chapter 2, śloka 29,

āścaryavatpaśyati kaścidena-
māścaryavadvadati tathaiva cānyaḥ |
āścaryavaccainamanyaḥ śṛṇoti
śrutvāpyenaṃ veda na caiva kaścit ||
--
(āścarvat-paśyati kaścit-enam
āścarvat-vadati tathā eva ca anyaḥ |
āścaryavat ca enam anyaḥ śṛṇoti
śrutvā api enam veda na ca eva kaścit ||)
--
Meaning :
( śloka 11, of this chapter 2 was the starting point that served as the introduction for bringing arjuna's attention to this core-principle. And the same was gradually unfolded, developed and elucidated beautifully through the śloka-s 13 to 29. The principle that is variously termed as ’īśvara’, ’ātman’ ’brahman’, according to those, who knew / realized this principle which defies kind of any description. Beginning with 'the physical body', then of the consciousness associated with the physical body, the attention is brought to the one witness that is even beyond the consciousness, because consciousness is ever in a flux. The witness though is the bridge where-from attention take a jump into Beyond and 'BE' 'THAT', or simply realize the fact that THAT BEYOND is the core-principle which has bean dealt with in many great scriptures, and one has never been other than THAT.)  
--
Some (a few those, who have come across this) see This with great awe, few others speak of This with great wonder, few hear to the same in utter wonderment and though many hear about This, no one ever knows This.    
--
Note :
As This principle is not subject to senses, intellect, mind, or speech, sight or hearing. Though one earnest and sincere, has always a way to it (This).
--
Chapter 4, śloka 5,

bahūni me vyatītāni
janmāni tava cārjuna |
tānyahaṃ veda sarvāṇi
na tvaṃ vettha parantapa ||
--
(bahūni me vyatītāni
janmāni tava ca arjuna |
tāni aham veda sarvāṇi
na tvaṃ vettha parantapa ||)
--
Meaning :
In the past, I had many births and just so. you too. O arjuna! Though you don't know them, I know them all.
--
Chapter 7, śloka 26,

vedāhaṃ samatītāni
vartamānāni cārjuna |
bhaviṣyāṇi ca bhūtāni
māṃ tu veda na kaścana ||
--
(veda aham samatītāni
vartamānāni ca arjuna |
bhaviṣyāṇi ca bhūtāni
mām tu veda na kaścana ||)
--
Meaning :
arjuna! I know the past, present and the future of all beings, though no one knows Me and Mine (My past, present or future).
--
Chapter 15, śloka 1,

ūrdhvamūlamadhaḥśākha-
maśvatthaṃ prāhuravyayam |
chandāṃsi yasya parṇāni
yastaṃ veda sa vedavit ||
--
(ūrdhvamūlam adhaḥśākham
aśvattham prāhuḥ avyayam |
chandāṃsi yasya parṇāni
yaḥ tam veda sa vedavit ||)
--
Meaning :
This tree aśvattha eternal, is described as imperishable, with it's roots that come from the above (Supreme), and the branches flinging towards the ground below (The world of perceptions). The hymns of veda are but its leaves and one who knows this secret indeed knows the essence of veda.
--
*Note :
The term 'veda' in saṃskṛta is the verb-form and is used to convey the senses : 1. 'he / she knows'. 2. 'I know'.
Else-where this term 'veda' is also used in the noun-form.
--





आज का श्लोक, ’वेदवित्’ / ’vedavit’

आज का श्लोक,
’वेदवित्’ / ’vedavit’
______________________

’वेदवित्’ / ’vedavit’ - वेद के तात्पर्य को जाननेवाला,

अध्याय 15, श्लोक 1,

श्रीभगवानुवाच :

ऊर्ध्वमूलमधःशाखमश्वत्थं प्राहुरव्ययम् ।
छन्दांसि यस्य पर्णानि यस्तं वेद स वेदवित् ॥
--
(ऊर्ध्वमूलम् अधःशाखम् अश्वत्थम् प्राहुः अव्ययम् ।
छन्दांसि यस्य पर्णानि यः तम् वेद स वेद स वेदवित् ॥)
--
भावार्थ :
भगवान् श्रीकृष्ण ने कहा :
अस्तित्व, जीवन, मनुष्य का मन, या जगत् रूपी अश्वत्थ (पीपल) का जो वृक्ष है, जिसे अविनाशी कहा जाता है, उसके उद्गम् का मूल परमात्मा है । वेद जिसके पत्र-आदि हैं, उस (अश्वत्थ के स्वरूप) को जो जानता है, वही वेद का यथार्थ जाननेवाला है ।
--
अध्याय 15, श्लोक 15,
--
सर्वस्य चाहं हृदि सन्निविष्टो
मत्तः स्मृतिर्ज्ञानमपोहनं  च ।
वेदैश्च सर्वैरहमेव वेद्यो
वेदान्तकृद्वेदविदेव चाहम्  ॥
--
(सर्वस्य च अहम् हृदि संनिविष्टः
मत्तः स्मृतिः ज्ञानम् अपोहनम् च ।
वेदैः सर्वैः अहम् एव वेद्यः
वेदान्तकृत्-वेदवित् एव च अहम् ॥)
--
भावार्थ :
'मैं' सबके हृदय में  चेतना के रूप में सदा अवस्थित हूँ । मुझसे ही प्राणिमात्र में स्मृति, ज्ञान एवं उनका उद्गम, संकल्पों का उद्भव, विकल्प और विलोपन होता रहता है ।  पुनः समस्त वेदों में एकमात्र मुझे ही जानने योग्य कहा गया है । वेदान्त का प्रणेता, वेदार्थ का कर्ता और वेद को समझनेवाला भी मैं ही हूँ ।
--
 
’वेदवित्’ / ’vedavit’ - One who knows the purport of veda,

Chapter 15, śloka 1,

ūrdhvamūlamadhaḥśākha-
maśvatthaṃ prāhuravyayam |
chandāṃsi yasya parṇāni
yastaṃ veda sa vedavit ||
--
(ūrdhvamūlam adhaḥśākham
aśvattham prāhuḥ avyayam |
chandāṃsi yasya parṇāni
yaḥ tam veda sa veda sa vedavit ||)
--
Meaning :
This tree aśvattha eternal, is described as imperishable, with it's roots that come from the above (Supreme), and the branches flinging towards the ground below (The world of perceptions). The hymns of veda are but its leaves and one who knows this secret indeed knows the essence of veda.
--
Chapter 15, śloka  15,
--
sarvasya cāhaṃ hṛdi sanniviṣṭo
mattaḥ smṛtirjñānamapohanaṃ  ca |
vedaiśca sarvairahameva vedyo
vedāntakṛdvedavideva cāham  ||
--
(sarvasya ca aham hṛdi saṃniviṣṭaḥ
mattaḥ smṛtiḥ jñānam apohanam ca |
vedaiḥ sarvaiḥ aham eva vedyaḥ
vedāntakṛt-vedavit eva ca aham ||)
--
Meaning :
I am seated in the Hearts of all being. I am the source of memory, knowledge and forgetfulness also. From Me emerge all thought (vṛtti, saṃkalpa), choice and rejection, and also their dissolution . I am the principle all the Vedas speak of, worth-known, worth-knowing, and is learnt from. Alone I am the author and the only one, Who knows the vedas.
--

Thursday, April 24, 2014

आज का श्लोक, ’सः’ / ’saḥ’ (15),

आज का श्लोक, ’सः’ / ’saḥ’ (15),
__________________________

’सः’ / 'saḥ'    - वह,
 
अध्याय 15, श्लोक 1,
--
श्रीभगवानुवाच :
ऊर्ध्वमूलमधःशाखमश्वत्थं प्राहुरव्ययम् ।
छन्दांसि यस्य पर्णानि यस्तं वेद स वेदवित् ॥
--
(ऊर्ध्वमूलम् अधःशाखम् अश्वत्थम् प्राहुः अव्ययम् ।
छन्दांसि यस्य पर्णानि यः तम् वेद सः वेदवित् ॥)
--
भावार्थ :
भगवान् श्रीकृष्ण ने कहा :
अस्तित्व, जीवन, मनुष्य का मन, या जगत् रूपी अश्वत्थ (पीपल) का जो वृक्ष है, जिसे अविनाशी कहा जाता है, उसके उद्गम् का मूल परमात्मा है । वेद जिसके पत्र-आदि हैं, उस (अश्वत्थ के स्वरूप) को जो जानता है, वही वेद का यथार्थ जाननेवाला है ।
--  

अध्याय 15, श्लोक 19,
--
यो मामेवसम्मूढो जानाति पुरुषोत्तमम् ।
स सर्वविद्भजति मां सर्वभावेन भारत ॥
--
(यः माम् एवम् असम्मूढः जानाति पुरुषोत्तमम् ।
सः सर्वविद्-भजति माम् सर्वभावेन भारत ॥)
--
भावार्थ :
मूढता से रहित निर्मल बुद्धियुक्त हुआ जो मनुष्य (ज्ञानी) मुझको ही तत्त्वतः मेरे पुरुषोत्तम स्वरूप से जानता है, वह अनायास ही सभी प्रकार से मुझे जानकर मेरा अनुगामी होकर मुझे ही अनन्य भाव से भजता है ।
--
टिप्पणी :
इस अध्याय के श्लोक 15, 16, 17, 18, तथा प्रस्तुत श्लोक में क्रमशः ’पुरुष’ एवं ’पुरुषोत्तम’ के महत्व को, आभासी भिन्नता एवं  स्वरूपगत समानता  को स्पष्ट किया गया है उस सन्दर्भ में क्रमशः आत्मा और परमात्मा को दो पुरुष कहा गया है । इसे ही मुण्डक उपनिषद् में तृतीय मुडक के प्रथम खण्ड के प्रथम श्लोक में वृक्ष पर बैठे हुए एक साथ रहनेवाले दो पक्षियों के उदाहरण से इस प्रकार से कहा है :
द्वा सुपर्णा सयुजा सखाया
समानं वृक्षं परिषस्वजाते ।
तयोरन्यः पिप्पलं स्वाद्वत्त्य-
नश्नन्नन्यो अभिचाकशीति ॥
--
दृष्टव्य है कि उक्त श्लोक में जिस वृक्ष पर वे दो पक्षी बैठे हैं, वह भी अश्वत्थ या पीपल ही है, जिसकी वटी को उनमें से एक स्वाद के आकर्षण में खाता है, जबकि दूसरा जो ऊँचाई पर बैठा उसे केवल देखता है, स्वयं उन फलों को नहीं खाता । यह देहरूपी पीपल पर बसनेवाली दो सत्ताओं, आत्मा अर्थात् ’व्यक्ति’ (अन्य पुरुष) और ’परमात्मा’ (उत्तम पुरुष) के  प्रतीक हैं । संस्कृत भाषा में ’अस्मद्’ प्रत्यय को ’उत्तम पुरुष’ कहा जाता है, ’युष्मद्’ प्रत्यय को ’मध्यम पुरुष’ एवम् ’अदस्’ प्रत्यय को ’अन्य पुरुष’ कहा जाता है ।
उत्तम पुरुष (अस्मद्, ’अहम्’) सर्वभूतमात्र में अविभक्त रूप से अवस्थित है, जबकि मध्यम पुरुष सदैव कोई दूसरा किन्तु अस्मद् के सन्दर्भ में हुआ करता है । वे दोनों जिस तीसरे के बारे में वार्तालाप करते हैं वह ’अन्य पुरुष’ होता है, अर्थात् वह भी जड न होकर उत्तम पुरुष एवं मध्यम पुरुष की ही तरह चेतन सत्ता होता है । इसलिए ’पुरुषोत्तम’ का अर्थ है हमारे अपने भीतर जहाँ ’मैं’-प्रतीति होती है, उस प्रतीति का अधिष्ठान । वह है परमात्मा । भगवान श्रीकृष्ण ने इसे गीता के इस ग्रन्थ में कई प्रकार से अनेक स्थानों पर कहा है । और लगभग सभी स्थानों पर ’परमात्मा’ के लिए सीधे-सीधे प्रथम-पुरुष एकवचन ’अहम्’ / ’माम्’, ’मा’ / ’मया’/ ’मह्यम्’, ’मे’ / ’मत्’ / ’मम’, मे / तथा ’मयि’ पदों का प्रयोग किया है । हाँ और जैसा कि इस अध्याय में श्लोक 17 में देखा जा सकता है, कई स्थानों पर ’ईश्वर’ का उल्लेख ’तत्’ या ब्रह्म के अभिप्राय से भी किया है, इसमें सन्देह नहीं । इसलिए अपने हृदय में उस उत्तम पुरुष को जानने के लिए हमें अन्तःकरण चतुष्टय के अधिष्ठान को, ’व्यक्ति’-चेतना के आधारभूत चैतन्य को समझना होगा ।
--    
’सः’ / 'saḥ'  - He, That,
Chapter 15, shloka 1,

śrībhagavānuvāca :
ūrdhvamūlamadhaḥśākham-
aśvatthaṃ prāhuravyayam |
chandāṃsi yasya parṇāni
yastaṃ veda sa vedavit ||
--
(ūrdhvamūlam adhaḥśākham
aśvattham prāhuḥ avyayam |
chandāṃsi yasya parṇāni
yaḥ tam veda saḥ vedavit ||)
--
This tree aśvattha eternal, is said to be imperishable, with it's roots that come from the above (Supreme), and the branches flinging towards the ground below (The world of perceptions). The hymns of veda are but its leaves and one who knows this secret indeed knows the essence of veda.
--

Chapter 15, shloka 19,
--
yo māmevasammūḍho
jānāti puruṣottamam |
sa sarvavidbhajati māṃ
sarvabhāvena bhārata ||
--
(yaḥ mām evam asammūḍhaḥ
jānāti puruṣottamam |
saḥ sarvavid-bhajati mām
sarvabhāvena bhārata ||)
--
Meaning :
One who free from delusion, such a man of wisdom, -sage, knows Me as the Supreme Being, He alone worships Me in all respects and always with his whole being.
--
Note :
To grasp the full import of this shloka, one needs to go through shloka 15 onwards of this chapter. These shloka explain the importance and meaning of puruṣa and puruṣottamam.
A brief  reference to Sanskrit Grammar here, will be of immense help to us.
In Sanskrit Language / Grammar, the 3 persons are ’अस्मद्’,'asmad’, 'युष्मद्', 'yuṣmad' and the 'अदस्', 'adas' . They mean 'I', 'you', and 'that'/ 'this', respectively.
Everyone knows and is aware of oneself always by the very instinct. This sense of just being without attributes is 'अस्मि' ' ' that is again the first person present tense of the Sanskrit root 'अस्', meaning to 'be'. This 'be' is again a distorted form of ' भू ' 'bhū'. 'अस् ' means 'is', while ' भू / bhū ' means 'becoming'.
Thus the pure sense of 'is-ness' gets changed / deformed as 'being'-ness. The Supreme ( उत्तम / uttama ) thereby becomes / occupies a secondary position of 'being'.  This secondary position of Supreme is our sense of being 'some-one'. This is 'person' / first person.
And the one who free from delusion, knows Me as the Supreme Being, He alone worships Me in all respects and always with his whole being.
A word about ' भजति ' / ' bhajati ' . This word is the simple present third person, singular form of the  Sanskrit verb-root ' भज् ' / ' bhaj ', that literally means 'to share'.
--