Showing posts with label 5/2. Show all posts
Showing posts with label 5/2. Show all posts

Friday, May 19, 2023

पश्यञ्शृण्वन्स्पृशञ्जिघ्रन्

कर्मसंन्यासात्कर्मयोगो विशिष्यते।।

--

अष्टावक्र गीता तो अत्यन्त परिपक्व जिज्ञासुओं और मुमुक्षुओं के लिए, किन्तु श्रीमद्भगवद्गीता सभी के लिए परमार्थ की दृष्टि से महत्वपूर्ण है। मनोयान   blog में अष्टावक्र गीता को क्रमबद्ध पोस्ट करते हुए अध्याय १७ के श्लोक १२ को पढ़ते हुए श्रीमद्भगवद्गीता के इस अध्याय का उल्लेख करना प्रासंगिक प्रतीत हुआ।

***

Saturday, January 28, 2023

पञ्चश्लोकी गीता

साङख्य दर्शन और  योग दर्शन

----------------©---------------

पतञ्जलि योगदर्शन के अनुसार :

अथ योगानुशासनम्।।१।।

योगश्चित्तवृत्तिनिरोधः।।२।।

तदा द्रष्टुः स्वरूपेऽवस्थानम्।।३।।

वृत्तिसारूप्यमितरत्र।।४।।

वृत्तयः पञ्चतय्यः क्लिष्टाक्लिष्टाः।।५।।

प्रमाणविपर्ययविकल्पनिद्रास्मृतयः।।६।।

प्रत्यक्षानुमानागमाः प्रमाणानि।।७।।

विपर्ययो मिथ्याज्ञानमतद्रूपप्रतिष्ठम्।।८।।

शब्दज्ञानानुपाती वस्तुशून्यो विकल्पः।।९।।

अभाव-प्रत्यययालम्बना वृत्तिः निद्रा।।१०।।

अनुभूतविषयासम्प्रमोषः स्मृतिः।।११।।

श्रीमद्भगवद्गीता अध्याय ६ 

तं विद्याद्दुःखसंयोगवियोगं योगसञ्ज्ञितम्।।

स निश्चयेन योक्तव्यो योगोऽनिर्विण्णचेतसा।।२३।।

निश्चय - अनिर्वेदयोः - निश्चय और अध्यवसायपूर्वक, - इस योग का अनुष्ठान किया जाना चाहिए, जिसे दुःखसंयोग से वियोग - अर्थात् दुःख (से संयोग) का वियोग कहा जाता है।

यः पश्यति सः पश्यति - 

ऊपर उद्धृत प्रमाण का उल्लेख 'वृत्ति' के रूप में किया गया है। योग की परिभाषा-सूत्र के अनुसार प्रमाण भी विपर्यय, विकल्प, निद्रा और स्मृति की ही तरह वृत्ति ही है। 

इसलिए महर्षि पतञ्जलि के योगशास्त्र के अनुसार प्रमाण भी सत्य के दर्शन हेतु अपर्याप्त है।

इसकी विवेचना न्याय-दर्शन के सन्दर्भ में इस प्रकार से की जा सकती है : प्रमाणों (Evidence) की परीक्षा करने के बाद जो निष्कर्ष अकाट्यतः सिद्ध होता है वह यथार्थ (Proof) होता है, जबकि इनके परोक्ष (Indirct) उल्लेख को आप्तवाक्य / वेद / निगम कहा जाता है। किन्तु इस वेद का विशुद्ध और संशयरहित तात्पर्य क्या है, इसे कैसे सुनिश्चित किया जा सकता है? इसका एकमात्र आधार साक्ष्य अर्थात् दर्शन (Witness) ही है।

दर्शन ईश्वर का हो या आत्मा का ही एकमात्र साक्ष्य है। 

अतएव दर्शन ही सत्य की एकमात्र कसौटी (Criteria), उपाय है, जो पुनः केवल ६ रूपों में ही हो सकता है और उसी आधार पर वेद-सम्मत दर्शन यही षट्-दर्शन है जिसका उल्लेख क्रमशः :

साङ्ख्य, मीमांसा, न्याय, वैशेषिक, योग और वेदान्त (उत्तर-मीमांसा) की तरह किया जाता है। चूँकि सभी अपने आप में स्वतंत्र और सम्पूर्ण हैं, इसलिए अन्य सभी दर्शन जैसे बौद्ध या जैन जैसे वेद के प्रमाण को अस्वीकार करनेवाले सिद्धान्तों को  भी साङ्ख्य के ही अन्तर्गत दर्शन कहा जा सकता है।

दूसरी ओर, एकेश्वरवाद (Monotheism) और बहुदेवतावाद (Polytheism) आदि भी वेदविरोधी नहीं, बल्कि वेदसम्मत ही अवश्य हैं, किन्तु परंपरा और इतिहास के प्रभावों के परिणाम से आज वे वेदविरोधी दिखाई देने लगे हैं।

वैसे यह भी विवेचनीय है कि क्या Monotheism का अर्थ एकेश्वरवाद, और Polytheism का अर्थ बहुदेवतावाद कहाँ तक उपयुक्त है! क्योंकि Monotheism और Polytheism शब्दों की व्युत्पत्ति करने पर पता चलता है कि ग्रीक शब्द थिओ मूलतः संस्कृत के "धी" अर्थात् "बुद्धि" का सजात / cognate  है। इसलिए  Monotheism और Polytheism का अर्थ क्रमशः एकेश्वरवाद और बहुदेवतावाद नहीं, बल्कि एक बुद्धि, और अनेक बुद्धियाँ होगा।

श्रीमद्भगवद्गीता में इसका ही वर्णन  व्यवसायात्मिका बुध्दि की तरह से अध्याय २ में इस प्रकार से किया गया है :

व्यवसायात्मिका बुध्दिरेकेह कुरुनन्दन।।

बहुशाखः ह्यनन्ताश्चश्च बुद्धयोऽव्यवसायिनाम्।।४१।।

पुनः इस व्यवसायात्मिका बुध्दि से जिनकी बुद्धि अन्य है, वे :

यामिमां पुष्पितां वाचं प्रवदन्त्यविपश्चितः।।

वेदवादरताः पार्थ नान्यदस्तीति वादिनः।।४२।।

कामात्मानः स्वर्गपरा जन्मकर्मफलप्रदाम्।।

क्रियाविशेषबहुलां भोगैश्वर्यगतिं प्रति।।४३।।

ऐसे लोग जिनकी बुद्धि भोगों और ऐश्वर्य की लालसाओं से युक्त है, समाधि के विषय में अनुपयुक्त होती है।

जिनकी बुद्धि भोगों और ऐश्वर्य, स्वर्ग के सुखों की लालसा और आशा से लुब्ध है, उन्हें देवताओं की आराधना से यह सब प्राप्त भी हो सकता है, किन्तु ये सभी सुख क्षणिक होने से श्रेष्ठ बुद्धि से युक्त पुरुष इस दिशा में संलग्न नहीं होते। श्रीमद्भगवद्गीता में इसलिए इस मर्यादा को स्पष्ट किया गया है।

--

अध्याय ५

अर्जुन उवाच :

संन्यासं कर्मणां कृष्ण पुनर्योगं च शंससि।।

यच्छ्रेय एतयोरेकं तन्मे ब्रूहि सुनिश्चितम्।।१।।

श्रीभगवान् उवाच :

संन्यासः कर्मयोगश्च निःश्रेसकरावुभौ।।

तयोस्तु कर्मसंन्यासात्कर्मयोगो विशिष्यते।।२।।

ज्ञेयः स नित्यसंन्यासी यो न द्वेष्टि न काङ्क्षति।।

निर्द्वन्द्वो हि महाबाहो सुखं बन्धात्प्रमुच्यते।।३।।

साङ्ख्ययोगौ पृथग्बालाः प्रवदन्ति न पण्डिताः।।

एकमप्यास्थितं सम्यगुभयोर्विन्दते फलम्।।४।।

यत्साङ्ख्यैः प्राप्यते स्थानं तद्योगैरपि गम्यते।।

एकं साङ्ख्यं च योगं च यः पश्यति स पश्यति।।५।।

***




Friday, September 3, 2021

गीता-नवनीत

सर्वोपनिषदो गावः

--

जीवन पथ पर वैसे तो हर मनुष्य को चाहे-अनचाहे चलना ही होता है किन्तु अपने इस कार्य को वह चार तरीकों के आधार पर इस प्रकार से सुनिश्चित कर सकता है कि अंततः उसे जीवन में श्रेयस् की प्राप्ति हो जाए। 

गीता का अध्याय ७ का यह श्लोक इसी ओर संकेत करता है :

श्री भगवान् उवाच :

चतुर्विधा भजन्ते मां जनाः सुकृतिनोऽर्जुन ।

आर्तो जिज्ञासुरर्थार्थी ज्ञानी च भरतर्षभ ।।१७।।

वहीं गीता के अध्याय १२ के इस श्लोक में कहा गया है :

श्रेयो हि ज्ञानं अभ्यासाज्ज्ञानाद्ध्यानं विशिष्यते। 

ध्यानात्कर्मफलस्त्यागस्त्याच्छान्तिरनन्तरम् ।।१२।।

इस प्रकार इस श्लोक से श्रेयस् अर्थात् सत्य, ईश्वर, मन की पूर्ण और परम शान्ति की प्राप्ति की अभिलाषा रखनेवाले जिज्ञासुओं के भेद की ओर संकेत किया गया है।

किन्तु इन सभी जिज्ञासुओं के बीच में जो भी भेद दिखलाई देता है वह भी मूलतः पुनः उनकी उसी दो प्रकार की निष्ठा का ही भेद है, जिसे कि अध्याय ३ के इस श्लोक से स्पष्ट किया गया है :

लोकेऽस्मिन्द्विविधा निष्ठा पुरा प्रोक्ता मयानघ । 

ज्ञानयोगेन साङ्ख्यानां कर्मयोगेन योगिनां ।।३।।

इस प्रकार निष्ठा के भेद से ही उपरोक्त चार प्रकार के भिन्न भिन्न तरीकों के प्रयोग में भी अंतर हो सकता है ।

पुनः इसका ही संक्षेप में वर्णन अध्याय ५ के इन श्लोकों में किया गया है :

अर्जुन उवाच :

सन्न्यासं कर्मणां कृष्ण पुनर्योगं च शंससि । 

यच्छ्रेय एतयोरेकं तन्मे ब्रूहि सुनिश्चितम् ।।१।।

श्री भगवान् उवाच :

सन्न्यासः कर्मयोगश्च निःश्रेयसकरावुभौ ।

तयोस्तु कर्मसन्न्यासात्कर्मयोगो विशिष्यते ।।२।।

ज्ञेयः स नित्यसन्न्यासी यो न द्वेष्टि न काङ्क्षति ।

निर्द्वन्द्वो हि महाबाहो सुखं बन्धात्प्रमुच्यते ।।३।।

साङ्ख्ययोगौ पृथग्बालाः प्रवदन्ति न पण्डिताः ।

एकमप्यास्थितः सम्यगुभयोर्विन्दते फलम् ।।४।।

यत्साङ्ख्यैः प्राप्यते स्थानं तद्योगैरपि गम्यते ।

एकं साङ्ख्यं च योगं च यः पश्यति स पश्यति ।।५।।

सन्न्यासस्तु महाबाहो दुःखमाप्तुमयोगतः। 

योगयुक्तो मुनिर्ब्रह्म न चिरेणाधिगच्छति।।६।।

इस प्रकार भिन्न भिन्न जिज्ञासुओं को एक ही श्रेयस् की प्राप्ति साङ्ख्य या योग की अपनी अपनी निष्ठा के अनुसार होती है। 

भगवान् श्रीकृष्ण ने गीता के अध्याय २ में साङ्ख्यरूपी योग का महत्व प्रतिपादित किया, अध्याय ३ में कर्मयोग का, एवं अध्याय ४ में यज्ञ और कर्म के महत्व का वर्णन समान रूप से किया। सन्न्यास का अर्थ है वह, जिसे योग अथवा साङ्ख्य की अपनी निष्ठा के अनुसार सन्न्यास की प्राप्ति हो गई। 

अध्याय ५ में इसीलिए कर्मसन्न्यास-योग का वर्णन किया गया, और उसके महत्व को प्रतिपादित किया गया।

किन्तु इसी क्रम को आगे बढ़ाने हुए अध्याय ६ का प्रारंभ निम्न श्लोक से किया गया :

अनाश्रितः कर्मफलं कार्यं कर्म करोति यः । 

स सन्न्यासी च योगी च न निरग्निर्न चाक्रियः ।।१।।

इसलिए सन्न्यासी यज्ञरूपी कर्म करे या न करे, अग्नि का स्पर्श करे या नहीं, कर्मफल का आश्रय नहीं ग्रहण करता। किन्तु इस सन्न्यास की उपलब्धि के लिए मनुष्य को जो योगाभ्यास करना होता है उस अभ्यास में उस मुनि की परिपक्वता के अनुसार उसे आरुरुक्षु अथवा योगारूढ कहा जाता है। इस प्रकार यद्यपि मुनि का कर्म या तो श्रेयस् की प्राप्ति के उद्देश्य से किया जाता है, या कर्म के शमन के लिए, यह उसकी परिपक्वता के अनुसार होता  है। पुनः यहाँ यह भी कहा गया है कि दोनों ही स्थितियों में योग का अवलम्बन लिया जाता है। इसलिए नित्यसन्न्यासी और योगी में समानता और भिन्नता भी देखी जा सकती है । 

इसे ही अगले श्लोकों में कहा गया है :

श्री भगवान् उवाच :

यं सन्न्यासमिति प्राहुर्योगं तं विद्धि पाण्डव ।

न ह्यसन्न्यस्तसङ्कल्पो योगी भवति कश्चन ।।२।।

तथा,

आरुरुक्षोर्मुनेर्योगं कर्म कारणमुच्यते ।

योगारूढस्य तस्यैव शमः कारणमुच्यते ।।३।।

अध्याय ६ को इसलिए योग अथवा अभ्यासयोग कहा गया। 

इसी क्रम को अध्याय ७ में विस्तारपूर्वक ज्ञानविज्ञानयोग का नाम दिया गया। 

ज्ञानविज्ञानयोग के ही क्रम में अगले अध्याय ८ में ब्रह्मविद्या के माध्यम से ब्रह्म की प्राप्ति के महत्व को तारकब्रह्मयोग नामक अध्याय में स्पष्ट किया गया।

गीता अध्याय २ में यद्यपि साङ्ख्य का तथा अध्याय ३ में कर्म को महत्व देकर उनका वर्णन किया गया, किन्तु इस प्रकरण को अध्याय ४ में इस प्रकार से उद्घाटित किया गया है कि साङ्ख्य की निष्ठा और दुरूहता के कारण उस मार्ग को न ग्रहण करने के इच्छुक और कर्म में रुचि और उसकी निष्ठा रखनेवाले मनुष्य के लिए जो उचित और ग्राह्य है, वह उस राजविद्या राजयोग रूपी कर्मनिष्ठा का अवलम्बन लेकर श्रेयस् की प्राप्ति का अभ्यास कर सके। यह वही योगविद्या है जिसका उपदेश सृष्टि करने के समय परमेश्वर ने विवस्वान (सूर्य) को दिया था, सूर्य से यह उपदेश मनु को प्राप्त हुआ और मनु से इक्ष्वाकु को, इस प्रकार यह भगवान् श्रीराम के वंश में परम्परा से प्राप्त होता रहा। 

अध्याय ४ इस प्रकार से प्रारंभ होता है :

श्री भगवान् उवाच :

इमं विवस्वते योगं प्रोक्तवानहमव्ययम् ।

विवस्वान्मनवे प्राह मनुरिक्ष्वाकवेऽब्रवीत् ।।१।।

एवं परम्पराप्राप्तमिमं राजर्षयो विदुः। 

स कालेनेह महता योगो नष्टः परन्तप ।।२।।

स एवायं मया तेऽद्य योगः प्रोक्तः पुरातनः । 

भक्तोऽसि मे सखा चेति रहस्यं ह्येतदुत्तमम् ।।३।।

इस प्रकार रामायण के अन्तर उत्तररामायण और उत्तररामायण के अन्तर गीता का प्राकट्य हुआ। 

***











Monday, October 6, 2014

आज का श्लोक, ’योगी’ / ’yogī’

आज का श्लोक, ’योगी’ / ’yogī’
_________________________

’योगी’ / ’yogī’ - आध्यात्मिक अभ्यास करनेवाला, योगसाधना करनेवाला,

अध्याय 5, श्लोक 24,
--
योऽन्तःसुखोऽन्तरारामस्तथान्तर्ज्योतिरेव च ।
स योगी ब्रह्मनिर्वाणं ब्रह्मभूतोऽधिगच्छति ॥
--
(यः अन्तःसुखः अन्तरारामः तथा अन्तर्ज्योतिः एव यः ।
सः योगी ब्रह्मनिर्वाणम् ब्रह्मभूतः अधिगच्छति ॥)
--
भावार्थ :
जो पुरुष अपने ही भीतर (आत्मा में ही) सुखी, रमण करता है, तथा अपना प्रकाश अपने ही भीतर प्राप्त करता है, वह योगी निर्वाणरूपी ब्रह्म से एकत्व प्राप्तकर, उसके ही स्वरूप का हो जाता है ।
--

अध्याय 6, श्लोक 1,

श्रीभगवानुवाच :
अनाश्रितः कर्मफलं कार्यं कर्म करोति यः ।
स सन्न्यासी च योगी च न निरग्निर्न चाक्रियः ॥
--
(अनाश्रितः कर्मफलम् कार्यम् कर्म करोति यः ।
सः सन्न्यासी च योगी च न निरग्निः न च अक्रियः ॥)
--
भावार्थ :
भगवान् श्रीकृष्ण कहते हैं  - वह नहीं, जो कि  हठपूर्वक अग्नि को नहीं छूता, या दूसरे सारे कर्मों को त्याग देता है, बल्कि वह पुरुष जो कि कर्म के फल पर आश्रित नहीं होता, अर्थात् फल अनुकूल या प्रतिकूल क्या होता है इस विषय में जिसका कोई आग्रह नहीं होता, और जो अपने लिए निर्धारित कर्तव्य को पूर्ण करने के ध्येय से किसी कर्म में संलग्न होता है, वास्तविक अर्थों में संन्यासी (जिसने कर्म को त्याग दिया है) और वही कर्मयोगी अर्थात् कर्म करते हुए भी उसे मोक्ष का साधन बना लेनेवाला कुशल योगी होता है ।
--
अध्याय 6, श्लोक 2,

यं सन्न्यासमिति प्राहुर्योगं तं विद्धि पाण्डव ।
न ह्यसंन्यस्तसङ्कल्पो योगी भवति कश्चन ॥
--
(यम् सन्न्यासम् इति प्राहुः योगम् तम् विद्धि पाण्डव ।
न हि असन्न्यस्तसङ्कल्पः योगी भवति कश्चन ॥)
--
भावार्थ :
जिसे संन्यास कहा जाता है तुम उसे ही योग जानो , क्योंकि संकल्पों का त्याग किए बिना कोई भी मनुष्य योगी नहीं होता ।
--
अध्याय 6, श्लोक 8,

ज्ञानविज्ञानतृप्तात्मा कूटस्थो विजितेन्द्रियः ।
युक्त इत्युच्यते योगी समलोष्टाश्मकाञ्चनः ॥
--
(ज्ञानविज्ञानतृप्तात्मा कूटस्थः विजितेन्द्रियः ।
युक्तः इति उच्यते योगी समलोष्टाश्मकाञ्चनः ॥)
--
भावार्थ :
जिसका अन्तःकरण ज्ञान (सापेक्ष स्तर पर जीव के रूप में अपने जगत् के साथ अपना संबंध) तथा विज्ञान ( निरपेक्ष स्तर पर चेतना के रूप में ईश्वर से अपनी अभिन्नता) से परम तृप्त है, और जो उस अभिन्नता में अचल है, जो संयतेन्द्रिय है, इस प्रकार से योग में भली-भाँति अवस्थित उस योगी के लिए मिट्टी, पत्थर और सुवर्ण एक समान हैं, ...
--
अध्याय 6, श्लोक 10,
--
योगी युञ्जीत सततात्मानं रहसि स्थितः ।
एकाकी यतचित्तात्मा निराशीरपरिग्रहः ॥
--
(योगी युञ्जीत सततम् आत्मानम् रहसि स्थितः ।
एकाकी यतचित्तात्मा निराशीः अपरिग्रहः ॥)
--
भावार्थ :
योग-साधन करनेवाला को अपने मन-इन्द्रियों आदि को संयत रखते हुए आशारहित, संग्रहरहित, अकेले, एकान्त में स्थित होकर, आत्मा को निरन्तर परमात्मा (के ध्यान) में संलग्न रखे ।
--
अध्याय 6, श्लोक 15,

युञ्जनेवं सदात्मानं योगी नियतमानसः ।
शान्तिं निर्वाणपरमां मत्संस्थानमधिगच्छति ॥
--
(युञ्जन् एवम् सदा आत्मानम् योगी नियतमानसः ।
शान्तिम् निर्वाणपरमाम् मत्संस्थाम् अधिगच्छति ॥)
--
भावार्थ :
आपने-आप को (अपने मन, चित्त को) सतत मुझमें संलग्न रखते हुए योगी इस प्रकार से मुझमें स्थित निर्वाणरूपी परम शान्ति को प्राप्त हो जाता है ।
--
अध्याय 6, श्लोक 28,

युञ्जनेवं सदात्मानं योगी विगतकल्मषः ।
सुखेन ब्रह्मसंस्पर्शमत्यन्तं सुखमश्नुते ॥
--
(युञ्जन् एवं सदा आत्मानम् योगी विगतकल्मषः ।
सुखेन ब्रह्मसंस्पर्शम् अत्यन्तम् सुखम् अश्नुते ॥)
--
भावार्थ :
पापरहित योगी अपने चित्त को निरन्तर उस ब्रह्म में संलग्न रखते हुए अनायास ही ब्रह्म के संस्पर्श के अनन्त आनन्द को अनुभव करने लगता है ।
--
अध्याय 6, श्लोक 31,

सर्वभूतस्थितं यो मां भजत्येकत्वमास्थितः ।
सर्वथा वर्तमानोऽपि स योगी मयि वर्तते ॥
--
(सर्वभूतस्थितम् यो माम् भजति एकत्वम्-आस्थितः ।
सर्वथा वर्तमानः अपि सः योगी मयि वर्तते ॥)
--
भावार्थ :
जो मुझ एकमेव चेतन तत्त्व को सब प्राणियों में समान रूप से अवस्थित जानकर अपने आपको उस तत्त्व से अभिन्न जानता है, ऐसा योगी बाह्यतः सब प्रकार से एक सामान्य मनुष्य की भाँति व्यवहार करता हुआ भी मुझमें ही व्यवहारशील होता है ।
--
अध्याय 6, श्लोक 32,

आत्मौपम्येन सर्वत्र समं पश्यति योऽर्जुन ।
सुखं वा यदि वा दुःखं स योगी परमो मतः ॥
--
(आत्मौपम्येन सर्वत्र समम् पश्यति यः अर्जुनः ।
सुखम् वा यदि वा दुःखम् सः योगी परमः मतः ॥)
--
भावार्थ :
सुख हो या दुःख, किसी भी परिस्थिति में, हे अर्जुन! अपनी (चेतन आत्मा की चेतना की) उपमा से सर्वत्र एक समान व्याप्त चैतन्य आत्मा को ही, जो देखता है, वह योगी परम (श्रेष्ठ) माना जाता है ।
--
अध्याय 6, श्लोक 45,

प्रयत्नाद्यतमानस्तु योगी संशुद्धकिल्बिषः ।
अनेकजन्मसंसिद्धस्ततो याति परां गतिम् ।
--
(प्रयत्नात् यतमानसः तु योगी संशुद्धकिल्बिषः ।
अनेकजन्मसंसिद्धः ततः याति पराम् गतिम् ॥)
--
भावार्थ :
किन्तु (कोई योगाभ्यास करनेवाला योग में पूर्णता की प्राप्ति होने से पहले ही यदि देहत्याग कर देता है तो, ... श्लोक 37 से 44 तक के सन्दर्भ में), निरन्तर अनेक जन्मों तक भी अभ्यास करता हुआ संपूर्ण पापों से रहित शुद्ध अन्तःकरण हुआ ऐसा योगी उसके पश्चात् परा गति अर्थात् योग की पूर्णता को प्राप्त हो जाता है ।
--
अध्याय 6, श्लोक 46,

तपस्विभ्योऽधिको योगी ज्ञानिभ्योऽपि मतोऽधिकः ।
कर्मिभ्यश्चाधिको योगी तस्माद्योगी भवार्जुन ॥
--
(तपस्विभ्यः अधिकः योगी ज्ञानिभ्यः अपि मतः अधिकः ।
कर्मिभ्यः च अधिकः योगी तस्मात् योगी भव अर्जुन ॥)
--
भावार्थ :
योगी निश्चित ही तपस्वियों की अपेक्षा अधिक (श्रेष्ठ) है, योगी निश्चित ही (शास्त्र)ज्ञानियों की अपेक्षा अधिक (श्रेष्ठ) है, इसी प्रकार से योगी अवश्य ही (सकाम) कर्म करनेवालों से भी अधिक (श्रेष्ठ) है, इसलिए हे अर्जुन! योगी होओ ।
--
टिप्पणी :
तपस्वी ’मुक्ति’ के लिए तप कर रहा हो यह आवश्यक नहीं, ज्ञानी को ब्रह्म को केवल सैद्धान्तिक (शास्त्र / शब्दब्रह्म) का ज्ञान ही हो, उसने उसका साक्षात्कार किया हो ये आवश्यक नहीं, इसी प्रकार कर्म का आग्रह करनेवाला निष्काम कर्म कर रहा हो यह आवश्यक नहीं, किन्तु योगी अवश्य ही (श्लोक 44 में वर्णित) का भी अतिक्रमण कर जाता है ।
--
अध्याय 8, श्लोक 25,

धूमो रात्रिस्तथा कृष्णः षण्मासा दक्षिणायनम् ।
तत्र चान्द्रमसं ज्योतिर्योगी प्राप्य निवर्तते ॥
--
(धूमः रात्रिः तथा कृष्णः षण्मासाः दक्षिणायनम् ।
तत्र चान्द्रमसम् ज्योतिः योगी प्राप्य निवर्तते ॥)
--
भावार्थ :
धूम (अग्नि की तुलना में) रात्रि तथा कृष्ण-पक्ष, छः मास दक्षिणायन के, वह काल और स्थिति है, जिसमें देह-त्याग करने के बाद योगी पुनः मनुष्य योनि में जन्म लेता है ।
--
अध्याय 8, श्लोक 27,
--
नैते सृती पार्थ जानन्योगी मुह्यति कश्चन ।
तस्मात्सर्वेषु कालेषु योगयुक्तो भवार्जुन ॥
--
(न एते सृती पार्थ जानन् योगी मुह्यति कश्चन ।
तस्मात्-सर्वेषु कालेषु योगयुक्तो भवार्जुन ॥)
--
भावार्थ :
इन दोनों मार्गों को* जानता हुआ कोई भी योगी मोहबुद्धि से ग्रस्त नहीं होता, अर्थात् मृत्यु के बाद भविष्य में होनेवाली उसकी गति / अवस्था के बारे में उसे दुविधा नहीं होती ।
इसलिए हे अर्जुन! तुम सभी कालों में, सदैव ही योगयुक्त हो रहो ।
(*इसी अध्याय 8 में पिछले श्लोक, क्रमांक 26 में वर्णित ’शुक्ल’ तथा ’कृष्ण’ गतियाँ)
--
अध्याय 8, श्लोक 28,
वेदेषु यज्ञेषु तपःसु चैव
दानेषु यत्पुण्यफलं प्रदिष्टम् ।
अत्येति तत्सर्वमिदं विदित्वा योगी 
परं स्थानमुपैति चाद्यम् ॥
--
(वेदेषु यज्ञेषु तपःसु चैव
दानेषु यत् पुण्यफलम् प्रदिष्टम् ।
अत्येति तत् सर्वम् इदम् विदित्वा योगी
परम् स्थानम् उपैति च आद्यम् ॥)
--
भावार्थ :
वेदों ( के अध्ययन), यज्ञों (के अनुष्ठान), तपों (के पूर्ण करने) तथा विभिन्न प्रकार के दान देने आदि से जिस पुण्यफल की प्राप्ति निर्दिष्ट की गई है, योगी निःसन्देह उस सब को लांघकर इस आद्य सनातन एवं शाश्वत् स्थान को प्राप्त हो जाता है ।
[टिप्पणी : समस्त पुण्यफल उनके उपभोग के साथ ही नष्ट हो जाते हैं, किन्तु योगी (इस अध्याय के श्लोक 11 में वर्णित) ’पद’ कॊ प्राप्त होकर उससे एक हो जाता है ।]
--

अध्याय 12, श्लोक 14,

सन्तुष्टः सततं योगी यतात्मा दृढनिश्चयः ।
मय्यर्पितमनोबुद्धिर्यो मद्भक्तः स मे प्रियः
--
(सन्तुष्टः सततं योगी यतात्मा दृढनिश्चयः ।
मयि-अर्पित-मनोबुद्धिः यः मद्भक्तः सः मे प्रियः ॥)
--
भावार्थ :
मेरा वह भक्त, जो मुझमें ही परम सन्तोष पाता है, मुझमें ही जिसकी मन-बुद्धि सतत अर्पित है, मन-बुद्धि आदि सहित जिसकी सम्पूर्ण आत्मा अपने वश में है, ऐसा दृढनिश्चय योगी मुझे प्रिय है ।
--
’योगी’ / ’yogī’ - an aspirant / seeker of truth / Reality, a spiritual seeker, one who practices yoga,

Chapter 5, śloka 24,

yo:'ntaḥsukho:'ntarārāma-
stathāntarjyotireva ca |
sa yogī brahmanirvāṇaṃ
brahmabhūto:'dhigacchati ||
--
(yaḥ antaḥsukhaḥ antarārāmaḥ
tathā antarjyotiḥ eva yaḥ |
saḥ yogī brahmanirvāṇam
brahmabhūtaḥ adhigacchati ||)
--
Meaning :
One who is happy and content in the Self, one who sports in, finds love and joy within, one who is a light unto oneself, is verily a  yogī, the one having known Brahman, -of the form of nirvāṇa, has become one with Brahman .
--

Chapter 6, shloka 1,

śrībhagavānuvāca :

anāśritaḥ karmaphalaṃ
kāryaṃ karma karoti yaḥ |
sa sannyāsī ca yogī ca
na niragnirna cākriyaḥ ||
--
(anāśritaḥ karmaphalam
kāryam karma karoti yaḥ |
saḥ sannyāsī ca yogī ca
na niragniḥ na ca akriyaḥ ||)
--
Meaning :
bhagavān (Lord) śrīkṛṣṇa said -
Neither the one who has taken a vow of touching not the fire (that means begging for the food and not cook oneself, a condition a traditional sannyāsī is expected to observe), nor one who abstains from all other such works in order to live as one, but he, who without thinking of and depending upon the result of actions, performs his duties is  a true yogī  or  saṃnyāsī .
--
Chapter 6, śloka 2,

yaṃ sannyāsamiti prāhur-
yogaṃ taṃ viddhi pāṇḍava |
na hyasaṃnyastasaṅkalpo
yogī bhavati kaścana ||
--
(yam sannyāsam iti prāhuḥ
yogam tam viddhi pāṇḍava |
na hi asannyastasaṅkalpaḥ
yogī bhavati kaścana ||)
--
Meaning :
What is described as sannyāsa, Renunciation, know well that yoga is the same, O pāṇḍava! (arjuna)! No one can be a yogī without first having relinquished the mode of will prompted by desire
(saṅkalpa-vṛtti).
--
Chapter 6, śloka 8,

jñānavijñānatṛptātmā
kūṭastho vijitendriyaḥ |
yukta ityucyate yogī
samaloṣṭāśmakāñcanaḥ ||
--
(jñānavijñānatṛptātmā
kūṭasthaḥ vijitendriyaḥ |
yuktaḥ iti ucyate yogī
samaloṣṭāśmakāñcanaḥ ||)
--
Meaning :
One established happily and perfectly content in the proper understanding of the relative knowledge ( jñāna of oneself as a soul and one's world, and their relationship) and the ultimate wisdom (vijñāna of one's identity as consciousness only and relationship / one-ness with the Brahmam / ātman), one who keeping senses well under control,stays firmly unmoved in that stance of his, for him a lump of earth, a stone and gold are of equal value.
--
Chapter 6, śloka 10,

yogī yuñjīta satatāt-
mānaṃ rahasi sthitaḥ |
ekākī yatacittātmā
nirāśīraparigrahaḥ ||
--
(yogī yuñjīta satatam
ātmānam rahasi sthitaḥ |
ekākī yatacittātmā
nirāśīḥ aparigrahaḥ ||)
--
Meaning :
Practicing yoga means, one should contemplate on the (nature of) Self without a break, while keeping away from all else, living alone, free of all thought of world and its contents.
--
Chapter 6, śloka 15,

yuñjanevaṃ sadātmānaṃ
yogī niyatamānasaḥ |
śāntiṃ nirvāṇaparamāṃ
matsaṃsthānamadhigacchati ||
--
(yuñjan evam sadā ātmānam
yogī niyatamānasaḥ |
śāntim nirvāṇaparamām
matsaṃsthām adhigacchati ||)
--
Meaning :
In this way a yogī, keeping himself (his mind and attention) always fixed in Me, attains the peace supreme of nirvāṇa, which has I AM the abode.
--
Chapter 6, śloka 28,

yuñjanevaṃ sadātmānaṃ
yogī vigatakalmaṣaḥ |
sukhena brahmasaṃsparśam-
atyantaṃ sukhamaśnute ||
--
(yuñjan evaṃ sadā ātmānam
yogī vigatakalmaṣaḥ |
sukhena brahmasaṃsparśam
atyantam sukham aśnute ||)
--
Meaning :
Freed from the sins, the aspirant yogī fixing one's mind always upon the Self that is Reality only, easily attains the delight of the infinite bliss Which is That (Brahman).  
--
Chapter 6, śloka 31,

sarvabhūtasthitaṃ yo māṃ
bhajatyekatvamāsthitaḥ |
sarvathā vartamāno:'pi
sa yogī mayi vartate ||
--
(sarvabhūtasthitam yo mām
bhajati ekatvam-āsthitaḥ |
sarvathā vartamānaḥ api
saḥ yogī mayi vartate ||)
--
Meaning :
One  who knows Me (The One and the only Consciousness) present in all beings, and shares Me in this way by realizing his identity with Me, though behaves as an ordinary human being, he ever does so with abiding in Me alone.
--
Chapter 6, śloka 32,

ātmaupamyena sarvatra
samaṃ paśyati yo:'rjuna |
sukhaṃ vā yadi vā duḥkham
sa yogī paramo mataḥ ||
--
(ātmaupamyena sarvatra
samam paśyati yaḥ arjunaḥ |
sukham vā yadi vā duḥkham
saḥ yogī paramaḥ mataḥ ||)
--
Meaning :
arjuna ! In happiness or in pain, one who sees the same Self in him-self and all others everywhere, is a yogī great indeed.
--
Chapter 6, śloka 45,

prayatnādyatamānastu
yogī saṃśuddhakilbiṣaḥ |
anekajanmasaṃsiddha-
stato yāti parāṃ gatim |
--
(prayatnāt yatamānasaḥ tu
yogī saṃśuddhakilbiṣaḥ |
anekajanmasaṃsiddhaḥ
tataḥ yāti parām gatim ||)
--
Meaning :
But a yogī who has even though fallen from the yoga, while making efforts with due trust in yoga, if dies before acquiring perfection, such a yogī after many births, attains the same (perfection) because of making continuous efforts, when his mind is cleansed of all sin.
--
Chapter 6, śloka 46,

tapasvibhyo:'dhiko yogī
jñānibhyo:'pi mato:'dhikaḥ |
karmibhyaścādhiko yogī
tasmādyogī bhavārjuna ||
--
(tapasvibhyaḥ adhikaḥ yogī
jñānibhyaḥ api mataḥ adhikaḥ |
karmibhyaḥ ca adhikaḥ yogī
tasmāt yogī bhava arjuna ||)
--
Meaning :
yogī is no doubt superior to ascetic (tapasvī),  yogī is no doubt superior to scholar (jñānī), yogī is no doubt superior to a man insisting upon action (karmin), Therefore O arjuna! , aspire to be a yogī.
--
Chapter 8, śloka 25,

dhūmo rātristathā kṛṣṇaḥ
ṣaṇmāsā dakṣiṇāyanam |
tatra cāndramasaṃ jyotir-
yogī prāpya nivartate ||
--
(dhūmaḥ rātriḥ tathā kṛṣṇaḥ
ṣaṇmāsāḥ dakṣiṇāyanam |
tatra cāndramasam jyotiḥ
yogī prāpya nivartate ||)
--
Meaning :
Having attained the knowledge partially (dhūma), night, the dark-fortnight of the Moon, and the six months of the southern course of the Sun (winter-solstice), are the times and ways indicative of the fate of a yogī, who (after enjoying fruits of his auspicious deeds in heavens) returns to the next birth as a human once again.
--
Chapter 8, śloka 27,

naite sṛtī pārtha jānan-
yogī muhyati kaścana |
tasmātsarveṣu kāleṣu
yogayukto bhavārjuna ||
--
(na ete sṛtī pārtha jānan
yogī muhyati kaścana |
tasmāt-sarveṣu kāleṣu
yogayukto bhavārjuna ||)
--
Meaning :
These two different paths* are available to one who practises the way of 'Yoga'. Therefore O arjuna! keep on practicing Yoga at all times.
(*The two paths (’शुक्ल’, shukla and ’कृष्ण’, kṛṣṇa) as described in the previous śloka 26 of this chapter 8)
--
Chapter 8, śloka 28,

vedeṣu yajñeṣu tapaḥsu caiva
dāneṣu yatpuṇyaphalaṃ pradiṣṭam |
atyeti tatsarvamidaṃ viditvā
yogī paraṃ sthānamupaiti cādyam ||
--
(vedeṣu yajñeṣu tapaḥsu caiva
dāneṣu yat puṇyaphalam pradiṣṭam |
atyeti tat sarvam idam viditvā
yogī param sthānam upaiti ca ādyam ||)
--
Meaning :
The yogī who knows this abode of The Supreme Reality (as explained in śloka 8 of this chapter 8) transcends all fruits that are obtained through the study of veda-s, performing the sacrifices of all kinds, or doing austerities and penances, (because they are destroyed with their enjoyments) while by knowing the indestructible, begin-less Supreme abode of oneself, one merges into That.
--
Chapter 12, śloka 14,

santuṣṭaḥ satataṃ yogī
yatātmā dṛḍhaniścayaḥ |
mayyarpitamanobuddhir-
yo madbhaktaḥ sa me priyaḥ
--
(santuṣṭaḥ satataṃ yogī
yatātmā dṛḍhaniścayaḥ |
mayi-arpita-manobuddhiḥ
yaḥ madbhaktaḥ saḥ me priyaḥ ||)
--
Meaning :
Always contented, abiding in Me moment to moment, and has firm resolve of practicing yoga. Having dedicated mind and intellect to Me,  such a devotee is beloved to Me.
--

Wednesday, August 13, 2014

आज का श्लोक, ’विशिष्यते’ / ’viśiṣyate’

आज का श्लोक,
’विशिष्यते’ / ’viśiṣyate’
______________________________

’विशिष्यते’ / ’viśiṣyate’ - अधिक श्रेष्ठ होता है,

अध्याय 3, श्लोक 7,

यस्त्विन्द्रियाणि मनसा नियम्यारभतेऽर्जुन ।
कर्मएन्द्रियैः कर्मयोगमसक्तः स विशिष्यते ॥
--
(यः तु इन्द्रियाणि मनसा नियम्य आरभते अर्जुन ।
कर्मेन्द्रियैः कर्मयोगम् असक्तः सः विशिष्यते ॥)
--
भावार्थ :
भावार्थ :
किन्तु जो मनुष्य मन से इन्द्रियों को वश में रखते हुए समस्त कर्मेन्द्रियों के द्वारा अनासक्ति सहित कर्मयोग का आचरण करता है, वह (पूर्वोक्त श्लोक में वर्णित मनुष्य की अपेक्षा) श्रेष्ठ है ।
--
अध्याय 5, श्लोक 2,

श्रीभगवानुवाच :

सन्न्यासः कर्मयोगश्च निःश्रेयसकरावुभौ ।
तयोस्तु कर्मसन्न्यासात्कर्मयोगो विशिष्यते ॥
--
(सन्न्यासः कर्मयोगः च निःश्रेयस्करौ उभौ ।
तयोः तु कर्मसन्न्यासात् कर्मयोगः विशिष्यते ॥)
--
भावार्थ :
भगवान् श्रीकृष्ण ने कहा :
संन्यास और कर्मयोग दोनों ही निश्चय ही समान रूप से परम कल्याणकारी हैं, किन्तु कर्मसंन्यास की तुलना में कर्मयोग (कुछ भिन्न होने से उससे अपेक्षाकृत) अधिक श्रेष्ठ है ।
--
टिप्पणी :
यहाँ पहले यह जान लेना रोचक होगा कि कर्मसंन्यास तथा कर्मयोग में क्या समानता और क्या भेद है । कर्मसंन्यास से यहाँ तात्पर्य है सांसारिक कर्मों से स्वेच्छया  अपने-आपको मुक्त रखते हुए साँख्ययोग का अभ्यास करना । इसके लिए मनुष्य को परिवार और समाज के संबंधों को त्यागना आवश्यक अनुभव हो सकता है । परन्तु चूँकि उन संबंधों की कोई वास्तविक सत्ता नहीं होती वरन् वे स्मृति और प्रमादवश ही सत्य की भाँति ग्रहण कर लिए जाते हैं, और उनकी यह आभासी तथा औपचारिक सत्ता भी स्मृति पर ही अवलंबित होती है, इसलिए स्मृति की सत्यता पर सन्देह न होने तक ऐसा अभ्यास, यह ’कर्मसंन्यास’ अभ्यासमात्र है, एक सीमा तक इसकी अपनी उपयोगिता भी है ही । किन्तु ’कर्मयोग’ इस अर्थ में इस ’कर्मसंन्यास’ से भिन्न है, कि इसमें मनुष्य कर्मों के होने या न होने से प्रभावित नहीं होता, क्योंकि वह जानता है कि कर्म प्रकृति के तीन गुणों का कार्य है, और अपने करने या न करने के आग्रह या विचार से उनके होने या न होने का कोई संबंध नहीं है । और तब वह अपने कर्ता होने की भावना से भी मुक्त रहते हुए शरीर, मन, बुद्धि तथा इन्द्रियों के कर्म में संलग्न या असंलग्न रहते हुए भी अपने स्वाभाविक ’अकर्ता’ और बोधमात्र होने की सत्यता को जानने लगता है । यद्यपि वह इसे परिभाषित भी न कर सके, किन्तु इससे उसके मन में जो शान्ति व्याप्त होती है, उसे वही जानता और अनुभव करता है । और इसलिए इस दृष्टि से कर्मयोग को कर्मसंन्यास से कुछ अधिक श्रेष्ठ कहा जा सकता है । किन्तु फल (परिणाम) की दृष्टि से दोनों समान ही हैं । अगले श्लोक (6) में इसी तथ्य की पुष्टि देखी जा सकती है । 
--      
अध्याय 6, श्लोक 9, 

सुहृन्मित्रार्युदासीनमध्यस्थद्वेष्यबन्धुषु ।
साधुष्वपि च पापेषु समबुद्धिर्विशिष्यते ॥
--
(सुहृत्-मित्र-अरि-उदासीन-मध्यस्थ-द्वेष्य-बन्धुषु ।
साधुषु अपि च पापेषु समबुद्धिः विशिष्यते ॥)
--
भावार्थ :
*सुहृत् - प्रत्युपकार न चाहते हुए उपकार करनेवाला,
मित्र - स्नेह रखनेवाला,
अरि - शत्रु,
उदासीन - पक्षपातरहित,
मध्यस्थ - जो परस्पर विरोध रखनेवालों दोनों पक्षों का हितैषी हो,
द्वेष्य - अपना अप्रिय,
बन्धुः - संबंधी,
साधु अर्थात् शास्त्र के अनुसार श्रेष्ठ आचरणकरनेवाले,
एवं निषिद्ध कर्म करनेवाले, इन सबमें जो समबुद्धिवाला है, अर्थात्
कौन कैसा है इस बारे में निर्णय नहीं देता, ऐसा योगी योगारूढ पुरुषों में
उत्तम है ।
--
अध्याय 7, श्लोक 17,

तेषां ज्ञानी नित्ययुक्त एकभक्तिर्विशिष्यते ।
प्रियो हि ज्ञानिनोऽत्यर्थमहं स च मम प्रियः ॥
--
(तेषम् ज्ञानी नित्ययुक्तः एकभक्तिः विशिष्यते ।
प्रियः हि ज्ञानिनः अत्यर्थम् अहम् सः च मम प्रियः ॥
--
भावार्थ :
(मुझे भजनेवाले चार प्रकार के उपरोक्त श्लोक (16) में वर्णित भक्तों में से,) 
मुझमें एकनिष्ठ भक्ति रखनेवाला मुझमें नित्य निमग्न ज्ञानी भक्त श्रेष्ठ है, क्योंकि जैसा वह मुझे प्रिय है, मैं भी उसे स्वरूपतः वैसा ही प्रिय हूँ । 
अगले श्लोक (18) में इसे और स्पष्ट किया गया है ।
--
अध्याय 12, श्लोक 12,

श्रेयो हि ज्ञानमभ्यासाज्ज्ञानाद्ध्यानं विशिष्यते ।
ध्यानात्कर्मफलत्यागस्त्यागाच्छान्तिरनन्तरम् ॥
--
(श्रेयः हि ज्ञानम् अभ्यासात् ज्ञानात् ध्यानम् विशिष्यते ।
ध्यानात् कर्मफल-त्यागः त्यागात् शान्तिः अनन्तरम् ॥)
--
भावार्थ :
किसी विषय का ज्ञान होने पर उसका अभ्यास करना, उसके ज्ञान से रहित अभ्यास किए जाने से श्रेष्ठ है, पुनः केवल (बौद्धिक या सैद्धान्तिक) ज्ञान की अपेक्षा ध्यान (ध्यानपूर्वक चित्त को विषय पर लगाना), अधिक श्रेष्ठ है । किन्तु ध्यान की भी अपेक्षा कर्मफल (से आसक्ति) का त्याग सर्वाधिक श्रेष्ठ है, उस त्याग से तत्काल ही वास्तविक शान्ति प्राप्त होती है । 
-- 
’विशिष्यते’ / ’viśiṣyate’ - is superior in comparison,

Chapter 3, śloka 7,

yastvindriyāṇi manasā 
niyamyārabhate:'rjuna |
karmaendriyaiḥ karmayoga-
masaktaḥ sa viśiṣyate ||
--
(yaḥ tu indriyāṇi manasā 
niyamya ārabhate arjuna |
karmendriyaiḥ karmayogam 
asaktaḥ saḥ viśiṣyate ||)
--
Meaning :
(In comparison and contrast to the last shloka, ...) But one, who without indulging in the senses, with no attachment, by means of mind (wisdom) keeping the senses under control, directs them towards the yoga of action, is superior indeed.  
-- 
Chapter 5, śloka 2,

sannyāsaḥ karmayogaśca 
niḥśreyasakarāvubhau |
tayostu karmasannyāsāt-
karmayogo viśiṣyate ||
--
(sannyāsaḥ karmayogaḥ ca 
niḥśreyaskarau ubhau |
tayoḥ tu karmasannyāsāt 
karmayogaḥ viśiṣyate ||)
--
Meaning :
Though the renunciation of action (karma-sannyās) as such, even without the proper understanding of yoga, and karmayoga, the later is superior to renunciation (without the proper understanding of yoga), for the obvious, - the following reasons*) 
*reasons : Giving up the wrong notion that actions are done by one independently by oneself, and failing to realize that all actions are done by the three attributes guṇa of  prakṛti only) both are equally very helpful in attainment of the Supreme Goal (’mokṣa’),   
--
Chapter 6, śloka 9, 

suhṛnmitrāryudāsīna-
madhyasthadveṣyabandhuṣu |
sādhuṣvapi ca pāpeṣu 
samabuddhirviśiṣyate ||
--
(suhṛt-mitra-ari-udāsīna-
madhyastha-dveṣya-bandhuṣu |
sādhuṣu api ca pāpeṣu 
samabuddhiḥ viśiṣyate ||)
--
Meaning :
One who regards the honest well-wishers, friends, enemies, the neutrals between the mediators, those who try to help reconcile their differences, those who one does not like, the saints and sinners alike, with the same evenness of mind, is a yogi far advanced.
--
Chapter 7, śloka 17,

teṣāṃ jñānī nityayukta 
ekabhaktirviśiṣyate |
priyo hi jñānino:'tyartham-
ahaṃ sa ca mama priyaḥ ||
--
(teṣam jñānī nityayuktaḥ 
ekabhaktiḥ viśiṣyate |
priyaḥ hi jñāninaḥ atyartham 
aham saḥ ca mama priyaḥ ||
--
Meaning :
(Of those for kinds of devotees, as described in the earlier shloka 16,) The jñānī, - the Realized in Me ever abides in Me, because being aware of Me in Essence. He is very dear to Me and I AM to Him, as is Self / Me only.
-- 
Chapter 12, śloka 12,

śreyo hi jñānamabhyāsāj-
jñānāddhyānaṃ viśiṣyate |
dhyānātkarmaphalatyāgas-
tyāgācchāntiranantaram ||
--
(śreyaḥ hi jñānam abhyāsāt 
jñānāt dhyānam viśiṣyate |
dhyānāt karmaphala-tyāgaḥ 
tyāgāt śāntiḥ anantaram ||)
--
Meaning :
(Spiritual) Practice with knowledge is better than practice without knowledge, and attention (dhyāna) and consciousness, meditation and awareness of this consciousness / 'self ' / 'Self' is far better than that (practice). But the renunciation of the fruits of action (karmaphala-tyāga) / freedom from the desire is the best, through which the peace-supreme is attained in no time.  
-- 

Sunday, May 25, 2014

आज का श्लोक, ’संन्न्यासः’ / ’saṃnnyāsaḥ’,

आज का श्लोक,  ’संन्न्यासः’ / ’saṃnnyāsaḥ’,  
___________________________________

’संन्न्यासः’ / ’saṃnnyāsaḥ’,   - छोड़ दिया जाना, परित्याग, विधिपूर्वक, या ऐसे ही किसी कारणवश,

अध्याय 5, श्लोक 2,

श्रीभगवानुवाच :

सन्न्यासः कर्मयोगश्च निःश्रेयसकरावुभौ ।
तयोस्तु कर्मसन्न्यासात्कर्मयोगो विशिष्यते ॥
--
(सन्न्यासः कर्मयोगः च निःश्रेयस्करौ उभौ ।
तयोः तु कर्मसन्न्यासात् कर्मयोगः विशिष्यते ॥)
--
भावार्थ :
भगवान् श्रीकृष्ण ने कहा :
संन्यास और कर्मयोग दोनों ही निश्चय ही समान रूप से परम कल्याणकारी हैं, किन्तु कर्मसंन्यास की तुलना में कर्मयोग (कुछ भिन्न होने से उससे अपेक्षाकृत) अधिक श्रेष्ठ है ।
--
टिप्पणी :
यहाँ पहले यह जान लेना रोचक होगा कि कर्मसंन्यास तथा कर्मयोग में क्या समानता और क्या भेद है । कर्मसंन्यास से यहाँ तात्पर्य है सांसारिक कर्मों से स्वेच्छया  अपने-आपको मुक्त रखते हुए साँख्ययोग का अभ्यास करना । इसके लिए मनुष्य को परिवार और समाज के संबंधों को त्यागना आवश्यक अनुभव हो सकता है । परन्तु चूँकि उन संबंधों की कोई वास्तविक सत्ता नहीं होती वरन् वे स्मृति और प्रमादवश ही सत्य की भाँति ग्रहण कर लिए जाते हैं, और उनकी यह आभासी तथा औपचारिक सत्ता भी स्मृति पर ही अवलंबित होती है, इसलिए स्मृति की सत्यता पर सन्देह न होने तक ऐसा अभ्यास, यह ’कर्मसंन्यास’ अभ्यासमात्र है, एक सीमा तक इसकी अपनी उपयोगिता भी है ही । किन्तु ’कर्मयोग’ इस अर्थ में इस ’कर्मसंन्यास’ से भिन्न है, कि इसमें मनुष्य कर्मों के होने या न होने से प्रभावित नहीं होता, क्योंकि वह जानता है कि कर्म प्रकृति के तीन गुणों का कार्य है, और अपने करने या न करने के आग्रह या विचार से उनके होने या न होने का कोई संबंध नहीं है । और तब वह अपने कर्ता होने की भावना से भी मुक्त रहते हुए शरीर, मन, बुद्धि तथा इन्द्रियों के कर्म में संलग्न या असंलग्न रहते हुए भी अपने स्वाभाविक ’अकर्ता’ और बोधमात्र होने की सत्यता को जानने लगता है । यद्यपि वह इसे परिभाषित भी न कर सके, किन्तु इससे उसके मन में जो शान्ति व्याप्त होती है, उसे वही जानता और अनुभव करता है । और इसलिए इस दृष्टि से कर्मयोग को कर्मसंन्यास से कुछ अधिक श्रेष्ठ कहा जा सकता है । किन्तु फल (परिणाम) की दृष्टि से दोनों समान ही हैं । अगले श्लोक (6) में इसी तथ्य की पुष्टि देखी जा सकती है ।

--    
अध्याय 5, श्लोक 6,

सन्न्यासस्तु महाबाहो दुःखमाप्तुमयोगतः ।
योगयुक्तो मुनिर्ब्रह्म नचिरेणाधिगच्छति ॥
--
(सन्न्यासः तु महाबाहो दुःखम् आप्तुम् अयोगतः ।
योगयुक्तः मुनिः ब्रह्म न चिरेण अधिगच्छति ॥)
--
भावार्थ :
हे महाबाहु (अर्जुन) योग का अवलंबन लिए बिना कर्म का सम्यक् और परिपूर्ण त्याग करने का प्रयास क्लेश का कारण होता है । जबकि योग का अवलंबन लेनेवाला मुनि (अभ्यासरत मनुष्य) शीघ्र ही ब्रह्म को प्राप्त हो जाता है ।
--
अध्याय 18, श्लोक 7,

नियतस्य तु सन्न्यासः कर्मणो नोपपद्यते ।
मोहात्तस्य परित्यागस्तामसः परिकिर्तितः ॥
--
(नियतस्य तु सन्न्यासः कर्मणः न उपपद्यते ।
मोहात् तस्य परित्यागः तामसः परिकीर्तितः ॥)
--
भावार्थ :
शास्त्र द्वारा निषिद्ध और काम्य कहे जानेवाले कर्मों का त्याग, अर्थात् उन्हें न करना तो उचित ही होता है, किन्तु शास्त्रविहित अपने लिए निर्दिष्ट कर्तव्यों का प्रमादवश किया जानेवाले त्याग को तामसी त्याग कहा जाता है ।  
--
’संन्न्यासः’ / ’saṃnnyāsaḥ’, -  renunciation, giving-up, either or both, - the action and the hope for their consequent fruits, appropriate according to the context.

Chapter 5, śloka 2,

sannyāsaḥ karmayogaśca
niḥśreyasakarāvubhau |
tayostu karmasannyāsāt-
karmayogo viśiṣyate ||
--
(sannyāsaḥ karmayogaḥ ca
niḥśreyaskarau ubhau |
tayoḥ tu karmasannyāsāt
karmayogaḥ viśiṣyate ||)
--
Meaning :
Though the renunciation of action (karma) as such, even without the proper understanding of yoga, and karmayoga
(reasons : *Giving up the wrong notion that actions are done by one independently by oneself and failing to realize that all actions are done by the three attributes guṇa of  prakṛti only) both are equally very helpful in attainment of the Supreme Goal (’mokṣa’), The later is somehow superior to renunciation (without the proper understanding of yoga), for the obvious reasons*)  
--
Chapter 5, śloka 6,
sannyāsastu mahābāho
duḥkhamāptumayogataḥ |
yogayukto munirbrahma
nacireṇādhigacchati ||
--
(sannyāsaḥ tu mahābāho
duḥkham āptum ayogataḥ |
yogayuktaḥ muniḥ brahma
na cireṇa adhigacchati ||)
--
Meaning :
Right Renunciation of action (karma) happens with the help of yoga only O  mahābāhu, (arjuna) ! With the help of yoga a practicing noble aspirant realizes Brahman without delay.
--
Chapter 18, śloka 7,

niyatasya tu sannyāsaḥ 
karmaṇo nopapadyate |
mohāttasya parityāgas-
tāmasaḥ parikirtitaḥ ||
--
(niyatasya tu sannyāsaḥ 
karmaṇaḥ na upapadyate |
mohāt tasya parityāgaḥ
tāmasaḥ parikīrtitaḥ ||)
--
Meaning :
because of laziness or idleness Renunciation of action that is obligatory, and according to the scriptures is one's very duty to perform is called  of the tāmasa kind.
--

Friday, March 28, 2014

आज का श्लोक, ’सुनिश्चितम्’ / 'sunishchitam'

आज का श्लोक, ’सुनिश्चितम्’ / 'sunishchitaM',
__________________________________

’सुनिश्चितम्’ / 'sunishchitaM',
  
अध्याय 5, श्लोक 1,

अर्जुन उवाच -
सन्न्यासं कर्मणा कृष्ण पुनर्योगं च शंससि ।
यच्छ्रेय एतयोरेकं तन्मे ब्रूहि सुनिश्चितम् ॥
--
(सन्न्यासम् कर्मणाम् कृष्ण पुनः योगम् च शंससि ।
यत्-श्रेयः एतयोः एकम् तन्मे ब्रूहि सुनिश्चितम् ॥)
--
भावार्थ :
इस श्लोक का भावार्थ समझने के लिए पिछले अध्याय 4 के अंतिम दो श्लोकों 41 तथा 42 का अवलोकन करना सहायक होगा, जहाँ भगवान् श्रीकृष्ण कहते हैं,
योगसन्न्यस्तकर्माणं ज्ञानसञ्छिन्नसंशयः ।
आत्मवन्तं न कर्माणि निबध्नन्ति धनञ्जय ॥...(अध्याय 4, श्लोक 41,)
तस्मादज्ञानसम्भूतं हृत्स्थं ज्ञानासिनात्मनः ।
छित्त्वैनं संशयं योगमातिष्ठोत्तिष्ठ भारत ॥...(अध्याय 4, श्लोक 42,)
अर्जुन को यह स्पष्ट नहीं है कि योग-बुद्धि की सहायता से कर्म का सम्यक् निर्वाह (या 'त्याग')  करते हुए उनका सन्न्यास करने वाला (सन्न्यासी) अपने संशय को ज्ञान रूपी तलवार से  काटकर ही ऐसा कर पाता है । और इसलिए अर्जुन को अपने प्रश्न की वैधता पर भी कोई शंका तक नहीं है । जबकि भगवान् कह रहे हैं कि साङ्ख्य तथा योग वस्तुतः अभिन्न हैं : (इसी अध्याय 5 के श्लोक क्रमांक 4 में ) । साङ्ख्य का तात्पर्य है ’आत्मनो जडवर्गात् पृथग्ग्रहणम्’ अर्थात् ’आत्मा और जडवर्ग को परस्पर भिन्न स्वरूप का समझना’ । इसलिए इस स्पष्टता के होने का, ’आत्म-ज्ञान’ का कर्म से प्रत्यक्ष या परोक्षतः भी कोई आश्रय-आश्रित्य-संबंध नहीं है । इसलिए अर्जुन इस विषय में भ्रमित है, इसे इंगित न करते हुए, भगवान् उसके प्रश्न को पहले तो एक मोड़ देते हुए कहते हैं  कि संन्यास तथा कर्मयोग दोनों ही परम श्रेयस्कर हैं और उन दोनों में भी, कर्मों के सम्यक् निर्वाहपूर्वक संन्यास ( त्याग) हो पाने से, उनके कर्तृत्व की भावना, - अपने कर्ता होने के अभिमान, विचार, मान्यता के छूटने से पहले तक तो कर्मयोग अर्थात् कर्मों को यथासंभव निष्काम भाव से करते रहना ही संन्यास (कर्म का स्वरूप से ही त्याग कर देना ) से निश्चित रूप से श्रेष्ठ है । और इसके बाद स्पष्ट करते हैं कि वस्तुतः साङ्ख्य तथा योग परस्पर भिन्न नहीं है, केवल अपरिपक्व (बाल) बुद्धि वाले ही उन्हें पृथक्-पृथक् समझते हैं, - और किसी एक में भी ठीक से स्थित हुआ मनुष्य दोनों के फल को प्राप्त हो जाता है -
साङ्ख्ययोगौ पृथग्बाला प्रवदन्ति न पण्डिताः ।
एकमप्यास्थितः सम्यगुभयोर्विन्दते फलं ॥ ...(अध्याय 5, श्लोक 4)
--
’सुनिश्चितम्’ / 'sunishchitaM', - conclusively, ending doubt, beyond doubt,

Chapter 5, shloka 1,

arjuna uvAcha :
sannyAsaM karmaNAM kRShNa
punaryogaM shansasi |
yachchhreya etayorekaM
tanme brUhi sunishchitaM ||
--
Meaning :
arjuna asked :
O kRShNa! You first praised renounciation of karma (action) and now you extol yoga (performing actions in some specific ways like 'bhakti', 'abhyAsa', 'dhyAna', 'samarpaNa', 'kriyA-yoga'...with or without anticipating a certain desired result in one's surrendering the actions and the fruites to God 'niShkAma-karma', or ' karma-sannyAsa') .
The present shloka 1 of Chapter 5, read with the earlier 2 shlokas 41 st and 42 nd, of Chapter 4, makes it clear that arjuna could not grasp what kRshNa had in mind and intended to teach to arjuna, and that is the reason, this doubt arose in the mind of arjuna if he should follow the way of 'sAnkhya' or the way of 'yoga' !
gitA, begins with the theory / doctrine of sAnkhya. Which is a 'darshana'.[And NOT a 'Thought' that is the center / axis of a 'philosophy']

sAnkhya is the theory and doctrine, while 'yoga' is the implementation, practice of the same. So there are as many ways of practising 'yoga', but the ultimate goal is the same. To reveal the Reality / Self / Truth.
sAnkhya, as such does not talk of God as a ruler that ordains the Existence. sAnkhya does not dictate a theory, but begins with the assertion;
’आत्मनो जडवर्गात् पृथग्ग्रहणम्’  or treating the 'Self' / 'I' as a kind different and other than 'this' / 'that' / nature / prakRti.
The whole play of existence is reduced to, encapsulated into the prime truth : the observer and the observed.
And this is so evident a fact that no one can deny or refute.
This assertion of 'Self' and the perception of this Reality varies according to one's mind-set, 'acquired knowledge' and because of NOT-ENQUIRING into the nature of the 'Self'.
'Yoga' is a 'darshana' and 'doctrine' too like sAnkhya, but in usage, the word has been referred to as 'practice' / 'implementation' also.
kRshNa in those 2 last shlokas 41, 42 of Chapter 4, has thus made it clear :
yogasannyastakarmANaM
jnAnasanchhinnasaMshayaM |
AtmavantaM na karmANi
nibadhnanti dhananjaya || ... 4/41,
Meaning :
"One, who by means of practising yoga, has seen that  the sense of 'I am doer' is a false notion, at once is free from all action, because his doubts have been cut asunder / removed, and he  is a 'sannyAsI'. Such a one who has realized the 'Self' is no more binded by the action (karma)."

and,
tasmAdajnAnasambhUtaM
hRtsthaM jnAnAsinAtmanaH |
chhittvainaM saMshayaM yoaga-
mAtiShThottiShTha bhArata || ... 4/42.
--
Because arjuna could not grasp what kRShNa taught him, and had doubts about what way should one follow which will lead to the state of clarity of mind. Therefore he put forward his doubts Lord kRShNa.
Sensing arjuna is not aware that sAnkhya and yoga are entirely one and the same, kRShNa accepted his question as if a legitimate one, and explained in the next 2nd shloka;
'though renouncing the action (sannyAsa) or carrying out them with surrendering them to Lord and / or without thinking of the fruits (karma-yoga) both these ways lead to the same goal (of liberation), the latter is superior.
The Lord had already explained in the shloka 41 of the previous chapter, how this state of mind is attained by practicing yoga of one's own inclination and temperament, and when so attained the 'ajnAna' / ignorance about the nature of 'Self' is destroyed, and taught to arjuna to follow that yoga in order to attain this.
From arjuna's doubt, Lord kriShNa gave a turn to his question and explained according to his perception about sAnkhya and yoga. Accordingly in shloka 2 of Chapter 5, He (Lord shrIkRShNa) convinced him that the latter is superior.
Then removing his confusion, He explains in shloka 4 of this same Chapter 5,  
साङ्ख्ययोगौ पृथग्बाला प्रवदन्ति न पण्डिताः ।
एकमप्यास्थितः सम्यगुभयोर्विन्दते फलं ॥ ...(अध्याय 5, श्लोक 4)
sAnkhya yogau pRthagbAlA
pravadanti na paNDitAH |
ekamapyAsthitaH samyag-
ubhayorvindate phalaM || ... 5/4.
--
Meaning :
Only the immature talk of sAnkhya ( knowledge / awakening that liberates one and by which one knows the Reality / Brahman) and yoga (the way one practices to reach this wisdom) are different to one-another. The wise know well that one abiding in any of them in the right manner achieves the fruit of both, which is one and the same.
 --