Showing posts with label 18/24. Show all posts
Showing posts with label 18/24. Show all posts

Saturday, November 12, 2022

कुरुक्षेत्र-घोषणा

Kurukshetra-declaration 

--------------------©-----------------

अध्याय २,

दूरेण ह्यवरं कर्म बुद्धियोगाद्धनञ्जय।।

बुद्धौ शरणमन्विच्छ कृपणाः फलहेतवः।।

श्रीमद्भगवद्गीता का प्रथम अध्याय इस ग्रन्थ की केवल प्रस्तावना मात्र है। भगवान् श्रीकृष्ण अर्जुनविषादयोगः नामक इस अध्याय में अर्जुन के विषाद को जानकर उस विषाद का निवारण करने के लिए अर्जुन को इस ग्रन्थ के द्वितीय अध्याय में साङ्ख्य-योग अर्थात् बुद्धियोग का उपदेश देते हैं क्योंकि कर्म स्वरूप से जड होने से किसी नित्यफल की प्राप्ति का साधन नहीं हो सकता। कर्म स्वयं अनित्य होने से जिस किसी भी फल की प्राप्ति करने के लिए सहायक होता है, वह फल स्वयं भी अनित्य ही होता है इसलिए जिसे परम समाधान को प्राप्त करने की अभिलाषा है, वह उस निष्ठा का आश्रय ग्रहण करता है, जिससे प्रेरित होकर मनुष्य किसी कर्म से संलग्न होता है। किन्तु मनुष्य की बुद्धि को कौन सी निष्ठा प्रेरित कर उसे कर्म करने के लिए प्रवृत्त करती है, इसे बुद्धि से नहीं जाना जा सकता। कर्म परिस्थितियों, इच्छा, आशा और मनुष्य के सामर्थ्य के अनुसार ही संभव हुआ करता है, और कर्म से जो फल प्राप्त होता है वह भी चूँकि अनित्य होता है, इसलिए कर्म की आवश्यकता सदा बनी ही रहती है।

इसलिए भगवान् श्रीकृष्ण अर्जुन से कहते हैं कि बुद्धि और कर्म परस्पर अत्यन्त ही भिन्न प्रकार के तत्त्व हैं, और कर्म का स्वरूप क्या है इसे तो बुद्धि से जाना जा सकता है, किन्तु बुद्धि का तत्व क्या है इसे बुद्धियोग से ही जाना जाता है। कर्म नितान्त जड है, जबकि बुद्धि कर्म की अपेक्षा चेतन है। इसलिए कर्म पर बुद्धि से नियंत्रण किया जाता है, तथा बुद्धि पर विवेक अर्थात् बुद्धियोग से। अध्याय ४ में भगवान् श्रीकृष्ण इसे ही स्पष्ट करते हुए कहते हैं :

किं कर्म किमकर्मेति कवयोऽप्यत्र मोहिताः।।

तत्ते कर्म प्रवक्ष्यामि यज्ज्ञात्वा मोक्ष्यसेऽशुभात्।।१६।।

पुनः अगले ही श्लोक में बुद्धि से कर्म का क्या संबंध है इसे स्पष्ट करते हुए कहते हैं :

कर्मणो ह्यपि बोद्धव्यं बोद्धव्यं च विकर्मणः।।

अकर्मणश्च बोद्धव्यं गहना कर्मणो गतिः।।१७।।

कर्म क्या है, अकर्म क्या है और विकर्म क्या है, इसे तो बुद्धि से यद्यपि जाना जा सकता है, किन्तु बुद्धिमान तो वह है जो कर्म में प्रच्छन्न अकर्म को, तथा अकर्म में प्रच्छन्न कर्म को देख पाता है, जिसे इसके बाद के निम्न श्लोक में स्पष्ट किया गया है :

कर्मण्यकर्म यः पश्येदकर्मणि च कर्म यः।।

स बुद्धिमान मनुष्येषु स युक्तः कृत्स्नकर्मकृत।।१८।।

कर्म का दूसरा वर्गीकरण अध्याय १८ में उनके सात्त्विक, राजस और तामस गुणों के आधार पर किया गया है :

नियतं सङ्गरहितमरागद्वेषतः कृतम्।।

अफलप्रेप्सुना कर्म यत्तत्सात्त्विकमुच्यते।।२३।।

यत्तु कामेप्सुना कर्म साहङ्कारेण वा पुनः।।

क्रियते बहुलायासं तद्राजसमुदाहृतम्।।२४।।

अनुबन्धं क्षयं हिंसामनपेक्ष्य च पौरुषम्।।

मोहादारभ्यते कर्म यत्तत्तामसमुच्यते।।२५।।

जैसा कि पहले कहा गया, कर्म नितान्त जड है, और किसी भी कर्म के संभव होने हेतु पाँच कारणों का उल्लेख साङ्ख्यशास्त्र अर्थात् वेदान्त शास्त्र में भी किया गया है, फिर भी दुर्मति- युक्त  / दुर्बुद्धि युक्त मनुष्य केवल अपने-आपके ही स्वतंत्र कर्ता होने की मान्यता से ग्रस्त रहता है :

पञ्चेमानि महाबाहो कारणानि निबोध मे।।

साङ्ख्ये कृतान्ते प्रोक्तानि सिद्धये सर्वकर्मणाम्।।१३।।

अधिष्ठानं तथा कर्ता करणं च पृथग्विधम्।।

विविधाश्च पृथक्चेष्टा दैवं चैवात्र पञ्चमम्।।१४।।

शरीरवाङ्मनोभिर्यत्कर्म प्रारभते नरः।।

न्याय्यं वा विपरीतं वा पञ्चैते तस्य हेतवः।।१५।।

तथा सति कर्तारमात्मानं केवलं तु यः।।

पश्यत्कृतबुद्धित्वान्न स पश्यति दुर्मतिः।।१६।।

अपने आपको कर्ता मानने-रूपी यह कर्तृत्व-बुद्धि अर्थात् :

"मैं ही कर्म का एकमात्र कर्ता हूँ",

इस प्रकार की विषम-बुद्धि को कर्ता कहा जाता है। जिस मनुष्य में इस प्रकार की कर्तृत्व-बुद्धि का अभाव होता है, और जिसकी बुद्धि "मैं कर्ता हूँ" इस प्रकार के अहंकार की भावना से लिप्त नहीं होती, यदि वह इन समस्त लोकों को नष्ट भी कर देता है, तो भी, न तो वह किसी को मारता है, न ही इस कर्म से बँधता है :

यस्य नाहङ्कृतो भावो बुद्धिर्यस्य न लिप्यते।।

हत्वापि स इमाँल्लोकान्न हन्ति न निबध्यते।।१७।।

कर्ममात्र की प्रेरक-बुद्धि के तीन कारक-तत्व -- 

ज्ञानं ज्ञेयं परिज्ञाता त्रिविधा कर्मचोदना।।

करणं कर्म कर्तेति त्रिविधः कर्मसङ्ग्रहः।।१८।।

इस प्रकार कर्म के तत्त्व को बुद्धि से जाना जा सकता है, और तदनुसार कर्म का अनुष्ठान करना ही कर्म-योग है। बुद्धियोग में इस प्रश्न पर ध्यान दिया जाता है कि समस्त ही कर्म जिन मुख्य  पाँच कारणों से होते हैं वे कारण कौन कौन से हैं? जैसा उपरोक्त श्लोक १४ में कहा गया, प्रथम तो है अधिष्ठान अर्थात् चेतना या अस्तित्व का सहज स्वाभाविक भान जो किसी पिण्ड में चेतना की अभिव्यक्ति होने पर ही संभव है। दूसरी ओर यह भी सत्य है कि चेतना की अभिव्यक्ति होने पर ही किसी पिण्ड में अपने एवं अपने से इतर का विभाजन अहं-इदं के रूप में संभव होता है।

नासतो विद्यते भावो नाभावो विद्यते सतः। 

उभयोरपि दृष्टोऽन्तस्त्वनयोस्तत्त्वदर्शिभिः।।१६।।

(अध्याय २)

तात्पर्य यह कि सत् और चित् एकमेव सत्य हैं।

सत् अर्थात् जो है, उसे जाननेवाला भी कोई है, अन्यथा जो है, उसके होने का क्या प्रमाण होगा! इसी प्रकार इस जानने अर्थात् बोध का अस्तित्व भी अवश्य है। यदि इसका अस्तित्व न हो तो सत् के अस्तित्वमान होने का प्रश्न ही नहीं पैदा होगा! 

इसलिए सत् ही चित् अर्थात् सत् का भान या बोध है, और इस भान या बोध का अस्तित्व स्वयंसिद्ध है। 

यही सत्-चित् ब्रह्म है, क्योंकि इसे जाननेवाला इससे भिन्न कोई दूसरा नहीं हो सकता। एकमेवोऽद्वितीयः।

इस एकमेव और अद्वितीय की अपरोक्षानुभूति ही साङ्ख्यज्ञान या साङ्ख्यनिष्ठा है। जबकि कर्म-योग के अभ्यास / अनुष्ठान में मनुष्य स्वयं को कर्म का कर्ता मान्य कर लेता है और उसे इसका आभास भी नहीं होता है कि यह मान्यता स्वयं ही एक बड़ी भूल है। 

***




Wednesday, February 16, 2022

3 "I".

Incision into :

------------©-----------

The Inclination,

The Involvement, and

The Indulgence.

Gita chapter 1 is about the foreground what Maharshi VEDAVYASA turned into a greatest classic of all times.

This chapter 1 narrates about the situation in the battlefield where the Great war took place. And it was but natural that Arjuna was overwhelmed by self-pity and could not see what the war meant and was of worth.

So far, so good.

Sri-Krishna explained to him the essentials of Sankhya angle in the next chapter 2.

Arjuna was unable to grasp this teaching of the Sankhya Darshana so a dialogue started between the two. 

From the chapter 2 onwards till the end, that is the chapter 18, throughout this whole text of Gita, Sri-Krisna deals with Yoga aspect of the Karma-Darshana, on the (pretext of the) assumption that this may help Arjuna to take a decision with confidence.

In a way Sri-Krishna performed the role of a motivational speaker / Guru only. 

But the crux / the climax of this text comes and is to be seen in the chapter 18, where Sri-Krishna, - though well aware that Karma (deed), JnAna (knowledge) and the Karta (the notion of 'some-one' who is supposed to execute / perform the deed) are hypothetical, appear and disappear in thought only and as such they have no intrinsic truth whatever, assumes them as to be true for helping and convincing Arjuna.

Though Arjuna is quite unaware of this fact, he listens to Sri-Krishna with all due respect, care, and attention and follows his words.

Sri-Krishna further elaborates His point and takes it for granted, that not only the Karma (deed), but also the Karta (the one who is supposed to execute / perform a deed) along-with the JnAna (knowledge) are as much real and true, the result of the deed / action, -the  (Karma-phala) -is real.

That is how Sri-Krishna then classifies and categorizes the three hypothetical ideas / notions, namely the Karta, the Karma, and the JnAna, accordingly in terms of the three kinds of  satvika, rajasika and tamasika tendencies respectively.

satvika, rajasika and tamasika are the kinds of tendencies of mind that could be treated again as the synonyms of

The Inclination,

The Involvement, and

The Indulgence.

Accordingly the Karta, the Karma and the JnAna are also described in terms of these three tendencies, which are basically the 3 constituents of Maya only.

In conclusion, the whole text of Gita deals with beautifully and fits perfectly well with the way one would approach the Reality.

***

This Reminds me of -

(Thus spake Sri Nisargadatta Maharaj:)

"If you know what you teach, you can teach what you know".

***

Saturday, September 13, 2014

आज का श्लोक, ’राजसम्’ / ’rājasam’

आज का श्लोक, ’राजसम्’ / ’rājasam’
_____________________________

’राजसम्’ / ’rājasam’ - रजोगुण की प्रबलता वाला,

अध्याय 17, श्लोक 12,

अभिसन्धाय तु फलं दम्भार्थमपि चैव यत् ।
इज्यते भरतश्रेष्ठ तं यज्ञं विद्धि राजसम्
--
(अभिसन्धाय तु फलम् दम्भार्थम् अपि च एव यत् ।
इज्यते भरतश्रेष्ठ तम् यज्ञम् विद्धि राजसम् ॥)
--
भावार्थ :
किन्तु हे भरतश्रेष्ठ अर्जुन! जिस यज्ञ का अनुष्ठान केवल दिखावे (दम्भ) के लिए, या फल को भी दृष्टिगत रखते हुए किया जाता है, उसे तुम राजस जानो ।
--
अध्याय 17, श्लोक 18,

सत्कारमानपूजार्थमं तपो दम्भेन चैव यत् ।
क्रियते तदिह प्रोक्तं राजसं चलमध्रुवम् ॥
--
(सत्कारमानपूजार्थम् तपः दम्भेन च एव यत् ।
क्रियते तत् इह प्रोक्तम्  राजसम् चलम् अध्रुवम् ॥
--
भावार्थ :
जो तप सत्कार, सम्मान और पूजा के लिए तथा इसी प्रकार किसी अन्य स्वार्थ से प्रेरित होकर या, पाखण्डपूर्वक (दिखावे के लिए) किया जाता है, उसे यहाँ राजस प्रकार का, अनिश्चित तथा अनित्य फलवाला कहा गया है ।
--
अध्याय 17, श्लोक 21,

यत्तु प्रत्युपकारार्थं फलमुद्दिश्य वा पुनः ।
दीयते च परिक्लिष्टं तद्दानं राजसं स्मृतम् ॥
--
(यत् तु प्रत्युपकारार्थम् फलम् उद्दिश्य वा पुनः ।
दीयते च परिक्लिष्टम् तत् दानम् राजसम् स्मृतम् ॥
--
भावार्थ :
जो दान बदले में सम्मान, गौरव आदि पाने के लिए, या किसी विशेष फल की प्राप्ति की कामना से, या फिर क्लेशपूर्वक, बाध्य होकर दिया जाता है उस दान को राजस दान कहा गया है ।
--
अध्याय 18, श्लोक 8,

दुःखमित्येव यत्कर्म कायक्लेशभयात्त्यजेत् ।
स कृत्वा राजसं त्यागं नैव त्यागफलं लभेत् ॥
--
(दुःखम् इति यत् कर्म कायक्लेश-भयात् त्यजेत् ।
सः कृत्वा राजसम् त्यागम् न एव कर्मफलम् लभेत् ॥)
--
भावार्थ :
कर्ममात्र ही दुःखरूप (क्लेश का कारण) है, ऐसा सोचकर यदि कोई शरीर को क्लेश न उठाना पड़े,  इस भय से कर्तव्य कर्मों का करना भी त्याग दे तो इस प्रकार का राजस त्याग करने पर, इस त्याग के फल की प्राप्ति भी उसे नहीं होती ।
--
अध्याय 18, श्लोक 21,

पृथक्त्वेन तु यज्ज्ञानं नानाभावान्पृथग्विधान् ।
वेत्ति सर्वेषु भूतेषु तज्ज्ञानं विद्धि राजसम्
--
(पृथक्त्वेन तु यत् ज्ञानम् नानाभावान्-पृथक्-विधान् ।
वेत्ति सर्वेषु भूतेषु तत् ज्ञानम् विद्धि राजसम् ॥)
--
भावार्थ :
मनुष्य के उस ज्ञान को, अर्थात् उस बुद्धि को, जिसके द्वारा सभी भूतों (में अवस्थित एकमेव आत्मा) को परस्पर भिन्नता-सहित पृथक्-पृथक् की भाँति ग्रहण किया जाता है, राजसी बुद्धि जानो ।
--
अध्याय 18, श्लोक 24,

यत्तु कामेप्सुना कर्म साहङ्कारेण वा पुनः ।
क्रियते बहुलायासं तद्राजसमुदाहृतम् ॥
--
(यत् तु कामेप्सुना कर्म साहङ्कारेण वा पुनः ।
क्रियते बहुलायासम् तत् राजसम् उदाहृतम् ॥)
--
भावार्थ :
किन्तु, जिस कर्म को भोगों की प्राप्ति के उद्देश्य से, ’मैं’ करता हूँ इस आग्रह के साथ किया जाता है, या फिर जिसे बहुत परिश्रम से किया जाता है, उसको राजस कर्म कहा जाता है ।
--
अध्याय 18, श्लोक 38,

विषयेन्द्रियसंयोगाद्यत्तदग्रेऽमृतोपमम् ।
परिणामे विषमिव तत्सुखं राजसं स्मृतम् ॥)
--
(विषय-इन्द्रिय-संयोगात्-यत्-तत्-अग्रे-अमृतोपमम् ।
परिणामे विषम्-इव तत् सुखम् राजसम् मतम् ॥)
--
भावार्थ :
जो सुख विषय और इन्द्रियों के संयोग से होता है और प्रारम्भ में अमृतोपम (प्रतीत) होता है, किन्तु परिणाम में विष-तुल्य सिद्ध होता है, उसको राजस-सुख कहा गया है ।
--

’राजसम्’ / ’rājasam’ - of the rājasa kind.

Chapter 17, śloka 12,

abhisandhāya tu phalaṃ
dambhārthamapi caiva yat |
ijyate bharataśreṣṭha taṃ
yajñaṃ viddhi rājasam ||
--
(abhisandhāya tu phalam
dambhārtham api ca eva yat |
ijyate bharataśreṣṭha tam
yajñam viddhi rājasam ||)
--
Meaning :
The sacrifice (yajña) that is performed only as ostentation, or even with keeping the fruits in sight,  O bharataśreṣṭha arjuna! know it of the rājasa kind.
--
Chapter 17, śloka 18,

satkāramānapūjārthamaṃ
tapo dambhena caiva yat |
kriyate tadiha proktaṃ
rājasaṃ calamadhruvam ||
--
(satkāramānapūjārtham
tapaḥ dambhena ca eva yat |
kriyate tat iha proktam
rājasam calam adhruvam ||)
--
Meaning :
The austerities that are observed with the intention of receiving some reward in terms wealth, respect, honour or reverence from others, or just for pomp and show only are here said to fall under the category of 'rājasa'. Such an austerity gives temporary, uncertain and unstable effects.  
--
Chapter 17, śloka 21,

yattu pratyupakārārthaṃ
phalamuddiśya vā punaḥ |
dīyate ca parikliṣṭaṃ
taddānaṃ rājasaṃ smṛtam ||
--
(yat tu pratyupakārārtham
phalam uddiśya vā punaḥ |
dīyate ca parikliṣṭam
tat dānam rājasam smṛtam ||
--
Meaning :
The charity / donation offered with expectation of gaining reputation, appreciation in reward of the same, or with a purpose of fulfilling some desire, or again, because of fear or compulsion is termed as of the rājasa kind.
--
Chapter 18, śloka 8,

duḥkhamityeva yatkarma
kāyakleśabhayāttyajet |
sa kṛtvā rājasaṃ tyāgaṃ
naiva tyāgaphalaṃ labhet ||
--
(duḥkham iti yat karma
kāyakleśa-bhayāt tyajet |
saḥ kṛtvā rājasam tyāgam
na eva karmaphalam labhet ||)
--
Meaning :
Because the Action causes pain and discomfort to body, renouncing of such an obligatory duty, is a kind of rājasa tyāga and is in vain, because yields no fruit of renunciation what-so-ever.
--
Note : the fruit of renunciation is peace and harmony in mind, which is not attained when one renounces the duties, because of compulsion or fear.
--
Chapter 18, śloka 21,

pṛthaktvena tu yajjñānaṃ
nānābhāvānpṛthagvidhān |
vetti sarveṣu bhūteṣu
tajjñānaṃ viddhi rājasam ||
--
(pṛthaktvena tu yat jñānam
nānābhāvān-pṛthak-vidhān |
vetti sarveṣu bhūteṣu
tat jñānam viddhi rājasam ||)
--
Meaning :
Know that the intellect (in man) which assumes (The One Reality present in) all beings different from one-another, is of the rājasī /  rājas kind.  
--
Chapter 18, śloka 24,

yattu kāmepsunā karma
sāhaṅkāreṇa vā punaḥ |
kriyate bahulāyāsaṃ
tadrājasamudāhṛtam ||
--
(yat tu kāmepsunā karma
sāhaṅkāreṇa vā punaḥ |
kriyate bahulāyāsam
tat rājasam udāhṛtam ||)
--
Meaning :
But, The action that is prompted by the desire for enjoyment of pleasures, or is done with the attitude of ego, and requires a lot of effort is called  karma of the rājasa kind.
--
Chapter 18, śloka 38,

viṣayendriyasaṃyogād-
yattadagre:'mṛtopamam |
pariṇāme viṣamiva
tatsukhaṃ rājasaṃ smṛtam ||)
--
(viṣaya-indriya-saṃyogāt-
yat-tat-agre-amṛtopamam |
pariṇāme viṣam-iva tat
sukham rājasam matam ||)
--
Meaning :
(And the happiness of the second kind is,) That is caused because of the contact between the objects with their specific senses of enjoyments, and though appears like nectar in the beginning, proves like a poison in the end. Such happiness is known as ’rājasam’ (or owing to the passion-aspect of prakṛti).
--



Wednesday, September 3, 2014

आज का श्लोक, ’वा’ / ’vā’

आज का श्लोक,  ’वा’ / ’vā’ 
______________________

’वा’ / ’vā’ - अथवा, या,

अध्याय 1, श्लोक 32 ,

न काङ्क्षे विजयं कृष्ण न च राज्यं सुखानि च ।
किं नो राज्येन गोविन्द किं भोगैर्जीवितेन वा
--
(न काङ्क्षे विजयम् कृष्ण न च राज्यम् सुखानि च ।
किम् नः राज्येन गोविन्द किम् भोगैः जीवितेन वा ॥)
--
भावार्थ :
हे कृष्ण! (मैं) न तो विजय प्राप्त करना चाहता हूँ, और न राज्य तथा उन सुखों को । हे गोविन्द ! हमें (इस तरह से प्राप्त किए गए) राज्य से, भोगों और जीवन से भी भला क्या लाभ है ? जब, ...
--
अध्याय 2, श्लोक 6,
--
न चैतविद्मः कतरन्नो गरीयो यद्वा जयेम यदि वा नो जयेयुः ।
यानेव हत्वा न जिजीविषामस्तेऽवस्थिताः प्रमुखे धार्तराष्ट्राः ॥
--
(न च एतत्  विद्मः कतरन् नः गरीयः यत् वा जयेम यदि वा नो जयेयुः ।
यान् एव हत्वा न जिजीविषामः ते अवस्थिताः प्रमुखे धार्तराष्ट्राः ॥)
--
भावार्थ :
हमें तो यह भी निश्चय नहीं कि हमारे सम्मुख अवस्थित जिन धार्तराष्ट्रों (धृतराष्ट्रपुत्रों) को मरकर हम जीना भी न चाहेंगे, युद्ध में हम उन्हें जीतेंगे, या वे ही हमको, और न इस बात का निश्चय है कि दोनों संभावनाओं में से कौन सी गरिमायुक्त है ।
--
अध्याय 2, श्लोक 20,

न जायते म्रियते वा कदाचिन्-
नायं भूत्वाऽभविता वा न भूयः ।
अजो नित्यः शाश्वतोऽयं पुराणो
न हन्यते हन्यमाने शरीरे ॥
--
(न जायते म्रियते वा कदाचित् -
न अयम् भूत्वा अभविता वा न भूयः ।
अजः नित्यः शाश्वतः अयम् पुराणः
न हन्यते हन्यमाने शरीरे ॥)
--

भावार्थ :
आत्मा न तो कभी जन्म लेती है, और न ही कभी मृत्यु को प्राप्त होती है,  और ऐसा भी नहीं कि व्यक्त होकर फिर अव्यक्त हो जाती हो (जैसा कि शरीर  व्यक्त और अव्यक्त होता है )। यह (आत्मा) जन्म-रहित नित्य, शाश्वत और सदा रहनेवाली वस्तु है , जो कि शरीर के मर जाने या मार दिए जाने से नहीं मरती ।
--
अध्याय 2, श्लोक 37,

हतो वा प्राप्स्यसि स्वर्गं जित्वा वा भोक्ष्यसे महीम् ।
तस्मादुत्तिष्ठ कौन्तेय युद्धाय  कृतनिश्चय ॥
--
(हतः वा प्राप्स्यसि स्वर्गम् जित्वा वा भोक्ष्यसे महीम् ।
तस्मात् उत्तिष्ठ कौन्तेय युद्धाय कृतनिश्चय ॥)
--
भावार्थ :
मार डाले जाने पर तू स्वर्ग प्राप्त करेगा, और यदि विजयी हुआ तो राज्य-सुख का उपभोग करेगा । इसलिए हे कौन्तेय (अर्जुन)! युद्ध के लिए कृतनिश्चय होकर उठ खड़े होओ ।
--
अध्याय 6, श्लोक 32,

आत्मौपम्येन सर्वत्र समं पश्यति योऽर्जुन ।
सुखं वा यदि वा दुःखं स योगी परमो मतः ॥
--
(आत्मौपम्येन सर्वत्र समम् पश्यति यः अर्जुनः ।
सुखम् वा यदि वा दुःखम् सः योगी परमः मतः ॥)
--
भावार्थ :
सुख हो या दुःख, किसी भी परिस्थिति में, हे अर्जुन! अपनी (चेतन आत्मा की चेतना की) उपमा से सर्वत्र एक समान व्याप्त चैतन्य आत्मा को ही, जो देखता है, वह योगी परम (श्रेष्ठ) माना जाता है ।
--
अध्याय 8, श्लोक 6,
--
यं यं वापि स्मरन्भावं त्यजत्यन्ते कलेवरम् ।
तं तमेवैति कौन्तेय सदा तद्भावभावितः ॥
--
(यम् यम् वा अपि स्मरन्-भावम् त्यजति-अन्ते कलेवरं ।
तम् तम्-एव-एति कौन्तेय सदा तद्भाव भावितः ॥)
--
अथवा (अर्थात् यह भी कहा जा सकता है कि), हे कौन्तेय अर्जुन! जिस जिस भी भाव को मनुष्य अपने अन्तकाल के आने पर स्मरण कर रहा होता है, देह को त्यागते समय वह उसी-उसी भाव को प्राप्त हो जाता है, क्योंकि वह उसी भाव से भावित हो रहा होता है ।
--
अध्याय 10, श्लोक 41,

यद्यद्विभूतिमत्सत्त्वं श्रीमदूर्जितमेव वा
तत्तदेवावगच्छ त्वं मम तेजोंऽशसम्भवम् ॥
--
(यत् यत् विभूतिमत् सत्त्वम् श्रीमत् ऊर्जितम् एव वा
तत् तत् एव अवगच्छ त्वम् मम तेजः अंशसम्भवम् ॥)
--
(तेजोंऽशसम्भवम्  -  तेजः अंश सम्भवम्)
--
भावार्थ :
जो जो भी असाधारण विशेषता युक्त, ऐश्वर्य से पूर्ण, और प्राणवान तत्त्व दिखलाई देता है, उस सभी को तुम मेरे ही तेज के अंश से उत्पन्न हुआ जानो ।
--
अध्याय 11 , श्लोक 41,
--
सखेति मत्वा प्रसभं यदुक्तं
हे कृष्ण हे यादव हे सखेति ।
अजानता महिमानं तवेदं
मया प्रमादात्प्रणयेन  वापि ॥
--
(सखा इति मत्वा प्रसभं यत्-उक्तम्
हे कृष्ण हे यादव हे सखे इति ।
अजानता महिमानम् तव इदम्
मया प्रमादात् प्रणयेन वा अपि ।)
--
भावार्थ :
हे कृष्ण, हे यादव, हे सखे! आपकी इस महिमा से अनभिज्ञ होने के कारण, मेरे द्वारा असावधानतावश, हठपूर्वक या प्रीति के आवेश में भी जो भी कहा गया हो, ...
--
अध्याय  15, श्लोक 10,
--
उत्क्रामन्तं स्थितं वापि भुञ्जानं वा गुणान्वितम् ।
विमूढा नानुपश्यन्ति पश्यन्ति ज्ञानचक्षुषः ॥

(उत्क्रामन्तम् स्थितम् वा अपि भुञ्जानम् वा गुणान्वितम् ।
विमूढाः न अनुपश्यन्ति पश्यन्ति ज्ञानचक्षुषः ॥)
--
(उस आत्मा को, ) शरीर को छोड़कर जाते हुए,  शरीर में अवस्थित रहते हुए, या तीनों गुणों से युक्त होकर विषयों का उपभोग करते हुए भी, अज्ञानग्रस्त मनुष्य जिसे नहीं देख पाते, किन्तु जिनके ज्ञानचक्षु खुले होते हैं वे अवश्य देखते हैं ।
--
अध्याय 17, श्लोक 19,

मूढग्राहेणात्मनो यत्पीडया क्रियते तपः ।
परस्योत्सादनार्थं वा तत्तामसमुदाहृतः ॥
--
(मूढग्राहेण आत्मनः यत् पीडया क्रियते तपः ।
परस्य उत्सादनार्थम् वा तत् तामसम् उदाहृतम् ॥)
--
भावार्थ :
मूढतापूर्ण दुराग्रह सहित, जिस तप (श्रम) को अपने मन, शरीर, वाणी की पीड़ा के साथ या दूसरे का अनिष्ट करने के ध्येय से किया जाता है, उसे तामस तप कहा गया है ।
--
अध्याय 17, श्लोक 21,
यत्तु प्रत्युपकारार्थं फलमुद्दिश्य वा पुनः ।
दीयते च परिक्लिष्टं तद्दानं राजसं स्मृतम् ॥
--
(यत् तु प्रत्युपकारार्थम् फलम् उद्दिश्य वा पुनः ।
दीयते च परिक्लिष्टम् तत् दानम् राजसम् स्मृतम् ॥
--
भावार्थ :
जो दान बदले में सम्मान, गौरव आदि पाने के लिए, या किसी विशेष फल की प्राप्ति की कामना से, या फिर क्लेशपूर्वक, बाध्य होकर दिया जाता है उस दान को राजस दान कहा गया है ।
--
अध्याय 18, श्लोक 15,
--
शरीरवाङ्गमनोभिर्यत्कर्म  प्रारभते   नरः ।
न्याय्यं वा विपरीतं वा पञ्चैते तस्य हेतवः  ॥
--
(शरीरवाङ्मनोभिः यत् कर्म प्रारभते नरः ।
न्याय्यम् वा विपरीतम् वा पञ्च एते तस्य हेतवः ॥)
--
मनुष्य शरीर, वाणी, मन आदि  से न्यायसम्मत  या न्याय से विपरीत जिस किसी भी कर्म को आरम्भ  करता है, उसे करने के हेतु (कारक, कार्यकारी तत्व, अधिष्ठान, कर्ता, करण, चेष्टा तथा दैव  -पिछले श्लोक में विस्तार से वर्णित किए गए ये पाँच ) हैं।
--
अध्याय 18, श्लोक 24,

यत्तु कामेप्सुना कर्म साहङ्कारेण वा पुनः ।
क्रियते बहुलायासं तद्राजसमुदाहृतम् ॥
--
(यत् तु कामेप्सुना कर्म साहङ्कारेण वा पुनः ।
क्रियते बहुलायासम् तत् राजसम् उदाहृतम् ॥)
--
भावार्थ :
किन्तु, जिस कर्म को भोगों की प्राप्ति के उद्देश्य से, ’मैं’ करता हूँ इस आग्रह के साथ किया जाता है, या फिर जिसे बहुत परिश्रम से किया जाता है, उसको राजस कर्म कहा जाता है ।
--
अध्याय 18, श्लोक 40,

न तदस्ति पृथिव्यां वा दिवि देवेषु वा पुनः ।
सत्त्वं प्रकृतिजैर्मुक्तं यदेभिः स्यात्त्रिभिर्गुणैः ॥
--
(न तत्-अस्ति पृथिव्याम् वा दिवि देवेषु वा पुनः ।
सत्तवम् प्रकृतिजैः मुक्तम् यत् एभिः स्यात् त्रिभिः गुणैः ॥)
--
भावार्थ :
पृथ्वी पर, आकाश में अथवा देवताओं में भी ऐसा कोई कहीं भी नहीं है, जो प्रकृति से उत्पन्न होनेवाले इन तीन गुणों (के प्रभाव) से मुक्त हो ।
--

’वा’ / ’vā’  - or,

Chapter 1, śloka 32,

na kāṅkṣe vijayaṃ kṛṣṇa
na ca rājyaṃ sukhāni ca |
kiṃ no rājyena govinda
kiṃ bhogairjīvitena ||
--
(na kāṅkṣe vijayam kṛṣṇa
na ca rājyam sukhāni ca |
kim naḥ rājyena govinda
kim bhogaiḥ jīvitena ||)
--
Meaning :
O  kṛṣṇa! Neither (I) desire the victory, nor the kingdom. Of what worth is this kingdom, and of what the sense in living a life enjoying such pleasures?
(While, ... in the next śloka...)
--
Chapter 2, śloka 6,

na caitavidmaḥ kataranno garīyo
yad jayema yadi no jayeyuḥ |
yāneva hatvā na jijīviṣāmas-
te:'vasthitāḥ pramukhe dhārtarāṣṭrāḥ ||
--
(na ca etat  vidmaḥ kataran naḥ garīyaḥ
yat jayema yadi no jayeyuḥ |
yān eva hatvā na jijīviṣāmaḥ
te avasthitāḥ pramukhe dhārtarāṣṭrāḥ ||)
--
Meaning :
While killing these very people, the sons of dhṛtarāṣṭra, who are opposite to us on this battle-field, we don't even know whether we shall win over them, or they on us. We also don't know which one of these two possibilities is the better...
--
Chapter 2, śloka 20,

na jāyate mriyate kadācin-
nāyaṃ bhūtvā:'bhavitā na bhūyaḥ |
ajo nityaḥ śāśvato:'yaṃ purāṇo
na hanyate hanyamāne śarīre ||
--
(na jāyate mriyate kadācit -
na ayam bhūtvā abhavitā na bhūyaḥ |
ajaḥ nityaḥ śāśvataḥ ayam purāṇaḥ
na hanyate hanyamāne śarīre ||)
--
Meaning :
Self is neither born, nor dies at any time. 'Self' neither 'becomes'/ 'appears' nor 'dissolves'/disappears' to manifest again. 'Self' is birth-less, is ever-present, eternal and timeless, and  dies not even if the body is slain.
--
Chapter 2, śloka 37,

hato prāpsyasi svargaṃ
jitvā bhokṣyase mahīm |
tasmāduttiṣṭha kaunteya
yuddhāya  kṛtaniścaya ||
*
(hataḥ prāpsyasi svargam
jitvā bhokṣyase mahīm |
tasmāt uttiṣṭha kaunteya
yuddhāya kṛtaniścaya ||)
--
Meaning :
Kaunteya (Arjuna)! While engaged in war if you are killed on the battle-ground, you will attain heaven. And, on the other hand, if you win, you will be the ruler of the land. Therefore, get up, fight with determination.
--
Chapter 6, śloka 32,

ātmaupamyena sarvatra
samaṃ paśyati yo:'rjuna |
sukhaṃ yadi duḥkham
sa yogī paramo mataḥ ||
--
(ātmaupamyena sarvatra
samam paśyati yaḥ arjunaḥ |
sukham yadi duḥkham
saḥ yogī paramaḥ mataḥ ||)
--
Meaning :
arjuna ! In happiness or in pain, one who sees the same Self in him-self and all others everywhere, is a yogī great indeed.
--
Chapter 8, śloka 6,

yaṃ yaṃ pi smaranbhāvaṃ
tyajatyante kalevaram |
taṃ tamevaiti kaunteya
sadā tadbhāvabhāvitaḥ ||
--
(yam yam api smaran-bhāvam
 tyajati-ante kalevaraṃ |
taṃ taṃ-eva-eti kaunteya
sadā tadbhāva bhāvitaḥ ||)
--
Meaning :
O kaunteya (arjuna)! Whatever state of being one thinks of when one leaves the body, one attains the same after his death.
--
Chapter 10, śloka 41,

yadyadvibhūtimatsattvaṃ
śrīmadūrjitameva vā |
tattadevāvagaccha tvaṃ
mama tejoṃ:'śasambhavam ||
--
(yat yat vibhūtimat sattvam
śrīmat ūrjitam eva vā |
tat tat eva avagaccha tvam
mama tejaḥ aṃśa-sambhavam ||)
--
(tejoṃ:'śasambhavam  -  tejaḥ aṃśa sambhavam)
--
Meaning :
Know well, whatever is extra-ordinarily glorious, resplendent, or powerful, that everything is born of a part of My own Splendor.
--
Chapter 11, śloka 41,

sakheti matvā prasabhaṃ yaduktaṃ
he kṛṣṇa he yādava he sakheti |
ajānatā mahimānaṃ tavedaṃ
mayā pramādātpraṇayena  pi ||
--
(sakhā iti matvā prasabhaṃ yat-uktam
he kṛṣṇa he yādava he sakhe iti |
ajānatā mahimānam tava idam
mayā pramādāt praṇayena api |)
--
Meaning :
O kṛṣṇa! O yādava! O Friend!
Not knowing Your this Glory, Either through negligence, insistence or in the spirit of friendship, whatever I might have said unto you , ( I apologize for them)
--
Chapter 15, śloka 10,

utkrāmantaṃ sthitaṃ pi
bhuñjānaṃ guṇānvitam |
vimūḍhā nānupaśyanti
paśyanti jñānacakṣuṣaḥ ||
--
(utkrāmantam sthitam api
bhuñjānam guṇānvitam |
vimūḍhāḥ na anupaśyanti
paśyanti jñānacakṣuṣaḥ ||)
--
Meaning :
Those who are ignorant do not see but those endowed with the eye of wisdom do see, how the soul departs or dwells in the body, or how with the help of the three guṇa-s (attributes of prakṛti) undergoes experiences of senses in relation with their respective objects.
--
Chapter 17, śloka 19,

mūḍhagrāheṇātmano
yatpīḍayā kriyate tapaḥ |
parasyotsādanārthaṃ vā 
tattāmasamudāhṛtaḥ ||
--
(mūḍhagrāheṇa ātmanaḥ
yat pīḍayā kriyate tapaḥ |
parasya utsādanārtham vā 
tat tāmasam udāhṛtam ||)
--
Meaning :
The penance (tapaḥ) that is started because of some prejudiced motive and inflicting pain on oneself  (one's body, mind or voice) or with the aim of harming some-one else, is called the penance (tapaḥ) of the dark (tāmasa) kind.
--
Note :
There are many words appropriate to convey the sense of 'tāmasa'. Here I find the word 'dark' as the one that perhaps fits well.
--
Chapter 17, śloka 21,

yattu pratyupakārārthaṃ
phalamuddiśya punaḥ |
dīyate ca parikliṣṭaṃ
taddānaṃ rājasaṃ smṛtam ||
--
(yat tu pratyupakārārtham
phalam uddiśya punaḥ |
dīyate ca parikliṣṭam
tat dānam rājasam smṛtam ||
--
Meaning :
The charity / donation offered with expectation of gaining reputation, appreciation in reward of the same, or with a purpose of fulfilling some desire, or again, because of fear or compulsion is termed as of the rājasa kind.
--
Chapter 18, śloka 15,

śarīravāṅgamanobhiryat-
karma  prārabhate   naraḥ |
nyāyyaṃ viparītaṃ vā 
pañcaite  tasya hetavaḥ  ||
--
(śarīravāṅmanobhiḥ yat
karma prārabhate naraḥ |
nyāyyam viparītam vā 
pañca ete tasya hetavaḥ ||)
--
Meaning :
Physical, verbal or mental, whatever right or wrong action one begins, these 5 factors (1.the seat / support of action / sense of self, / 2.the 'doer' / kartā,  3. organs of action, 4. various efforts, and 5. Destiny) are behind the action.
--
Chapter 18, śloka 24,

yattu kāmepsunā karma
sāhaṅkāreṇa punaḥ |
kriyate bahulāyāsaṃ
tadrājasamudāhṛtam ||
--
(yat tu kāmepsunā karma
sāhaṅkāreṇa punaḥ |
kriyate bahulāyāsam
tat rājasam udāhṛtam ||)
--
Meaning :
But, The action that is prompted by the desire for enjoyment of pleasures, or is done with the attitude of ego, and requires a lot of effort is called  karma of the rājasa kind.
--
Chapter 18, śloka 40,

na tadasti pṛthivyāṃ vā 
divi deveṣu punaḥ |
sattvaṃ prakṛtijairmuktaṃ
yadebhiḥ syāttribhirguṇaiḥ ||
--
(na tat-asti pṛthivyām vā 
divi deveṣu punaḥ |
sattavam prakṛtijaiḥ muktam
yat ebhiḥ syāt tribhiḥ guṇaiḥ ||)
--
Meaning :
There is no such entity on the earth, in the sky or among the gods that is free from (unaffected by) these three attributes (guṇa-s) that are inherent in prakṛti / manifestation of the Supreme principle.
--



Wednesday, April 9, 2014

आज का श्लोक, ’साहङ्कारेण’ / 'sAhaMkAreNa',

आज का श्लोक, ’साहङ्कारेण’ / 'sAhaMkAreNa',
___________________________________

’साहङ्कारेण’ / 'sAhaMkAreNa' - (’मैं’ के आग्रहपूर्वक)

अध्याय 18, श्लोक 24,

यत्तु कामेप्सुना कर्म साहङ्कारेण वा पुनः ।
क्रियते बहुलायासं तद्राजसमुदाहृतम् ॥
--
(यत् तु कामेप्सुना कर्म स-अहङ्कारेण वा पुनः ।
क्रियते बहुलायासम् तत्-राजसम्-उदाहृतम् ।)
--
किन्तु, जिस कर्म को भोगों की प्राप्ति के उद्देश्य से, ’मैं’ करता हूँ इस आग्रह के साथ किया जाता है, या फिर जिसे बहुत परिश्रम से किया जाता है, उसको राजस कर्म कहा जाता है ।
--
’साहङ्कारेण’ / 'sAhaMkAreNa' - egoistically.

Chapter 18, shloka 24,

yattu kAmepsunA karma
sAhaMkAreNa wA punaH |
kriyate bahulAyAsaM
tadrAjasamudAhRtaM ||
--
But, The action that is prompted by the desire for enjoyment of pleasures, or is done with the attitude of ego, and requires a lot of effort is called rajasa karma.
--