Showing posts with label 6/10. Show all posts
Showing posts with label 6/10. Show all posts

Thursday, August 29, 2019

आत्मा, आत्मानम्

श्रीमद्भगवद्गीता
शब्दानुक्रम -Index 
--
आत्मा 7/18, 9/5, 10/20, 13/32,
आत्मानम् 3/4 , 4/7, 6/5, 6/10,
--             

Friday, August 9, 2019

अपराजितः, अपराणि, अपरान्, अपरिग्रहः

श्रीमद्भगवद्गीता
शब्दानुक्रम -Index 
--
अपराजितः 1/17,
अपराणि 2/22,
अपरान् 16/14,
अपरिग्रहः 6/10,
-- 

Saturday, August 11, 2018

भ्रुवोः / bhruvoḥ

भ्रुवोः / bhruvoḥ
अध्याय 5 , श्लोक 27
--
स्पर्शान्कृत्वा बहिर्बाह्यांश्चक्षुश्चैवान्तरे भ्रुवोः ।
प्राणापानौ समौ कृत्वा नासाभ्यन्तरचारिणौ ॥
--
स्पर्शान् कृत्वा बहिः बाह्यान् चक्षुः च एव अन्तरे भ्रुवोः ।
प्राण-अपानौ समौ कृत्वा नासा-अभ्यन्तरचारिणौ ॥
--
अर्थ :
बाह्य इन्द्रिय-संवेदनों (स्पर्श, रूप, रस, गंध , शब्द ) को बाहर छोड़कर अर्थात् चित्त को उनसे हटाकर अन्तर्मुख करते हुए दृष्टि / ध्यान को दोनों भौहों के मध्य स्थिर कर, नासा में आती-जाती श्वास (अर्थात् प्राण और अपान को समान (संतुलित) कर ..
--
अध्याय 8, श्लोक 10,

प्रयाणकाले मनसाचलेन
भक्त्या युक्तो योगबलेन चैव ।
भ्रुवोर्मध्ये प्राणमावेश्य सम्यक्
स तं परं पुरुषमुपैति दिव्यं ॥
--
(प्रयाणकाले मनसा अचलेन ।
भक्त्या युक्तः योगबलेन च एव ।
भ्रुवोः मध्ये प्राणम् आवेश्य सम्यक्
सः तम् परम् पुरुषम् उपैति दिव्यम् ॥)
--
भावार्थ :
(और) अन्त-समय आने पर  अचल मन, भक्ति तथा (श्लोक 8 में कहे गए पूर्व में किए गए अभ्यास से सिद्ध हुए) योगबल की सहायता से ही वह भृकुटी के मध्य में प्राण को अच्छी प्रकार स्थापित (आविष्ट) करते हुए वह उस परम पुरुष परमेश्वर को ही प्राप्त होता है ।
--
भ्रुवोः / bhruvoḥ
Chapter 5, śloka 27

sparśānkṛtvā bahirbāhyāṃścakṣuścaivāntare bhruvoḥ |
prāṇāpānau samau kṛtvā nāsābhyantaracāriṇau ||
--
sparśān kṛtvā bahiḥ bāhyān cakṣuḥ ca eva antare bhruvoḥ |
prāṇa-apānau samau kṛtvā nāsā-abhyantaracāriṇau ||
--
Meaning :
Withdrawing the attention from the external objects (that are perceptions of the form of touch, shape and color, taste, smell and sound), and turning the same within at the middle between the two eye-brows, keeping the flow (the vital breath that regulates and controls the physical breath) in balance...
--
Chapter 8, śloka 10,

prayāṇakāle manasācalena
bhaktyā yukto yogabalena caiva |
bhruvormadhye prāṇamāveśya samyak
sa taṃ paraṃ puruṣamupaiti divyaṃ ||
--
(prayāṇakāle manasā acalena |
bhaktyā yuktaḥ yogabalena ca eva |
bhruvoḥ madhye prāṇam āveśya samyak
saḥ tam param puruṣam upaiti divyam ||)
--
Meaning :
(Please see this shloka along-with shloka 1of this chapter. Those who by their whole devtion to Him, have mastered the skill of remembering Him (The Supreme Reality, / ’brahman’ / 'Self', / śrīkṛṣṇa paramātman) get stabilized in 'Heart', which is the Spiritual Heart / Love of Him, as Pure Consciousness Principle. Sri  has emphasized that one who remembers Him through 'Self-Enquiry' need not and should not go through the circuitous path of yoga as is advised by the ardent supporters of yoga and yogik methods. The 'Self-Enquiry' can not proceed until there is devotion to The Lord, and if there is this devotion, Even the 'Self-Enquiry' is but an excuse only, and one shall reach and attain The Lord, with no exception. However, those who are inclined, interested and able enough to discover the 'prāṇa' (vital-breath) and 'cetanā ' (the awareness / consciousness associated with 'prāṇa'), and reach their common and the only source, wherefrom they emerge-out, take the manifest form and appear as different from one-another, as two, which is the 'Heart', they will find the same Reality as Self, There.
Such a devotee can easily bring the attention at the place where the two paths of 'prāṇa' change their course of movement along the 'kuṃḍalinī'. This happens only through pure devtion and by no other means. And such a devotee can thus bringing the at that prāṇa-centre, having attention there and remembering 'Me' That is, The Lord śrīkṛṣṇa paramātman, or 'Self' as 'Me' (I-Consciousness).
But again this is a secondary path, and in an earlier śloka 6, Lord has clearly pointed out that whatever one remembers and thinks of at the time of death, one attains the same state after his death. So one should always remember the Lord / Self.

Monday, October 6, 2014

आज का श्लोक, ’योगी’ / ’yogī’

आज का श्लोक, ’योगी’ / ’yogī’
_________________________

’योगी’ / ’yogī’ - आध्यात्मिक अभ्यास करनेवाला, योगसाधना करनेवाला,

अध्याय 5, श्लोक 24,
--
योऽन्तःसुखोऽन्तरारामस्तथान्तर्ज्योतिरेव च ।
योगी ब्रह्मनिर्वाणं ब्रह्मभूतोऽधिगच्छति ॥
--
(यः अन्तःसुखः अन्तरारामः तथा अन्तर्ज्योतिः एव यः ।
सः योगी ब्रह्मनिर्वाणम् ब्रह्मभूतः अधिगच्छति ॥)
--
भावार्थ :
जो पुरुष अपने ही भीतर (आत्मा में ही) सुखी, रमण करता है, तथा अपना प्रकाश अपने ही भीतर प्राप्त करता है, वह योगी निर्वाणरूपी ब्रह्म से एकत्व प्राप्तकर, उसके ही स्वरूप का हो जाता है ।
--

अध्याय 6, श्लोक 1,

श्रीभगवानुवाच :
अनाश्रितः कर्मफलं कार्यं कर्म करोति यः ।
स सन्न्यासी च योगी च न निरग्निर्न चाक्रियः ॥
--
(अनाश्रितः कर्मफलम् कार्यम् कर्म करोति यः ।
सः सन्न्यासी च योगी च न निरग्निः न च अक्रियः ॥)
--
भावार्थ :
भगवान् श्रीकृष्ण कहते हैं  - वह नहीं, जो कि  हठपूर्वक अग्नि को नहीं छूता, या दूसरे सारे कर्मों को त्याग देता है, बल्कि वह पुरुष जो कि कर्म के फल पर आश्रित नहीं होता, अर्थात् फल अनुकूल या प्रतिकूल क्या होता है इस विषय में जिसका कोई आग्रह नहीं होता, और जो अपने लिए निर्धारित कर्तव्य को पूर्ण करने के ध्येय से किसी कर्म में संलग्न होता है, वास्तविक अर्थों में संन्यासी (जिसने कर्म को त्याग दिया है) और वही कर्मयोगी अर्थात् कर्म करते हुए भी उसे मोक्ष का साधन बना लेनेवाला कुशल योगी होता है ।
--
अध्याय 6, श्लोक 2,

यं सन्न्यासमिति प्राहुर्योगं तं विद्धि पाण्डव ।
न ह्यसंन्यस्तसङ्कल्पो योगी भवति कश्चन ॥
--
(यम् सन्न्यासम् इति प्राहुः योगम् तम् विद्धि पाण्डव ।
न हि असन्न्यस्तसङ्कल्पः योगी भवति कश्चन ॥)
--
भावार्थ :
जिसे संन्यास कहा जाता है तुम उसे ही योग जानो , क्योंकि संकल्पों का त्याग किए बिना कोई भी मनुष्य योगी नहीं होता ।
--
अध्याय 6, श्लोक 8,

ज्ञानविज्ञानतृप्तात्मा कूटस्थो विजितेन्द्रियः ।
युक्त इत्युच्यते योगी समलोष्टाश्मकाञ्चनः ॥
--
(ज्ञानविज्ञानतृप्तात्मा कूटस्थः विजितेन्द्रियः ।
युक्तः इति उच्यते योगी समलोष्टाश्मकाञ्चनः ॥)
--
भावार्थ :
जिसका अन्तःकरण ज्ञान (सापेक्ष स्तर पर जीव के रूप में अपने जगत् के साथ अपना संबंध) तथा विज्ञान ( निरपेक्ष स्तर पर चेतना के रूप में ईश्वर से अपनी अभिन्नता) से परम तृप्त है, और जो उस अभिन्नता में अचल है, जो संयतेन्द्रिय है, इस प्रकार से योग में भली-भाँति अवस्थित उस योगी के लिए मिट्टी, पत्थर और सुवर्ण एक समान हैं, ...
--
अध्याय 6, श्लोक 10,
--
योगी युञ्जीत सततात्मानं रहसि स्थितः ।
एकाकी यतचित्तात्मा निराशीरपरिग्रहः ॥
--
(योगी युञ्जीत सततम् आत्मानम् रहसि स्थितः ।
एकाकी यतचित्तात्मा निराशीः अपरिग्रहः ॥)
--
भावार्थ :
योग-साधन करनेवाला को अपने मन-इन्द्रियों आदि को संयत रखते हुए आशारहित, संग्रहरहित, अकेले, एकान्त में स्थित होकर, आत्मा को निरन्तर परमात्मा (के ध्यान) में संलग्न रखे ।
--
अध्याय 6, श्लोक 15,

युञ्जनेवं सदात्मानं योगी नियतमानसः ।
शान्तिं निर्वाणपरमां मत्संस्थानमधिगच्छति ॥
--
(युञ्जन् एवम् सदा आत्मानम् योगी नियतमानसः ।
शान्तिम् निर्वाणपरमाम् मत्संस्थाम् अधिगच्छति ॥)
--
भावार्थ :
आपने-आप को (अपने मन, चित्त को) सतत मुझमें संलग्न रखते हुए योगी इस प्रकार से मुझमें स्थित निर्वाणरूपी परम शान्ति को प्राप्त हो जाता है ।
--
अध्याय 6, श्लोक 28,

युञ्जनेवं सदात्मानं योगी विगतकल्मषः ।
सुखेन ब्रह्मसंस्पर्शमत्यन्तं सुखमश्नुते ॥
--
(युञ्जन् एवं सदा आत्मानम् योगी विगतकल्मषः ।
सुखेन ब्रह्मसंस्पर्शम् अत्यन्तम् सुखम् अश्नुते ॥)
--
भावार्थ :
पापरहित योगी अपने चित्त को निरन्तर उस ब्रह्म में संलग्न रखते हुए अनायास ही ब्रह्म के संस्पर्श के अनन्त आनन्द को अनुभव करने लगता है ।
--
अध्याय 6, श्लोक 31,

सर्वभूतस्थितं यो मां भजत्येकत्वमास्थितः ।
सर्वथा वर्तमानोऽपि स योगी मयि वर्तते ॥
--
(सर्वभूतस्थितम् यो माम् भजति एकत्वम्-आस्थितः ।
सर्वथा वर्तमानः अपि सः योगी मयि वर्तते ॥)
--
भावार्थ :
जो मुझ एकमेव चेतन तत्त्व को सब प्राणियों में समान रूप से अवस्थित जानकर अपने आपको उस तत्त्व से अभिन्न जानता है, ऐसा योगी बाह्यतः सब प्रकार से एक सामान्य मनुष्य की भाँति व्यवहार करता हुआ भी मुझमें ही व्यवहारशील होता है ।
--
अध्याय 6, श्लोक 32,

आत्मौपम्येन सर्वत्र समं पश्यति योऽर्जुन ।
सुखं वा यदि वा दुःखं स योगी परमो मतः ॥
--
(आत्मौपम्येन सर्वत्र समम् पश्यति यः अर्जुनः ।
सुखम् वा यदि वा दुःखम् सः योगी परमः मतः ॥)
--
भावार्थ :
सुख हो या दुःख, किसी भी परिस्थिति में, हे अर्जुन! अपनी (चेतन आत्मा की चेतना की) उपमा से सर्वत्र एक समान व्याप्त चैतन्य आत्मा को ही, जो देखता है, वह योगी परम (श्रेष्ठ) माना जाता है ।
--
अध्याय 6, श्लोक 45,

प्रयत्नाद्यतमानस्तु योगी संशुद्धकिल्बिषः ।
अनेकजन्मसंसिद्धस्ततो याति परां गतिम् ।
--
(प्रयत्नात् यतमानसः तु योगी संशुद्धकिल्बिषः ।
अनेकजन्मसंसिद्धः ततः याति पराम् गतिम् ॥)
--
भावार्थ :
किन्तु (कोई योगाभ्यास करनेवाला योग में पूर्णता की प्राप्ति होने से पहले ही यदि देहत्याग कर देता है तो, ... श्लोक 37 से 44 तक के सन्दर्भ में), निरन्तर अनेक जन्मों तक भी अभ्यास करता हुआ संपूर्ण पापों से रहित शुद्ध अन्तःकरण हुआ ऐसा योगी उसके पश्चात् परा गति अर्थात् योग की पूर्णता को प्राप्त हो जाता है ।
--
अध्याय 6, श्लोक 46,

तपस्विभ्योऽधिको योगी ज्ञानिभ्योऽपि मतोऽधिकः ।
कर्मिभ्यश्चाधिको योगी तस्माद्योगी भवार्जुन ॥
--
(तपस्विभ्यः अधिकः योगी ज्ञानिभ्यः अपि मतः अधिकः ।
कर्मिभ्यः च अधिकः योगी तस्मात् योगी भव अर्जुन ॥)
--
भावार्थ :
योगी निश्चित ही तपस्वियों की अपेक्षा अधिक (श्रेष्ठ) है, योगी निश्चित ही (शास्त्र)ज्ञानियों की अपेक्षा अधिक (श्रेष्ठ) है, इसी प्रकार से योगी अवश्य ही (सकाम) कर्म करनेवालों से भी अधिक (श्रेष्ठ) है, इसलिए हे अर्जुन! योगी होओ ।
--
टिप्पणी :
तपस्वी ’मुक्ति’ के लिए तप कर रहा हो यह आवश्यक नहीं, ज्ञानी को ब्रह्म को केवल सैद्धान्तिक (शास्त्र / शब्दब्रह्म) का ज्ञान ही हो, उसने उसका साक्षात्कार किया हो ये आवश्यक नहीं, इसी प्रकार कर्म का आग्रह करनेवाला निष्काम कर्म कर रहा हो यह आवश्यक नहीं, किन्तु योगी अवश्य ही (श्लोक 44 में वर्णित) का भी अतिक्रमण कर जाता है ।
--
अध्याय 8, श्लोक 25,

धूमो रात्रिस्तथा कृष्णः षण्मासा दक्षिणायनम् ।
तत्र चान्द्रमसं ज्योतिर्योगी प्राप्य निवर्तते ॥
--
(धूमः रात्रिः तथा कृष्णः षण्मासाः दक्षिणायनम् ।
तत्र चान्द्रमसम् ज्योतिः योगी प्राप्य निवर्तते ॥)
--
भावार्थ :
धूम (अग्नि की तुलना में) रात्रि तथा कृष्ण-पक्ष, छः मास दक्षिणायन के, वह काल और स्थिति है, जिसमें देह-त्याग करने के बाद योगी पुनः मनुष्य योनि में जन्म लेता है ।
--
अध्याय 8, श्लोक 27,
--
नैते सृती पार्थ जानन्योगी मुह्यति कश्चन ।
तस्मात्सर्वेषु कालेषु योगयुक्तो भवार्जुन ॥
--
(न एते सृती पार्थ जानन् योगी मुह्यति कश्चन ।
तस्मात्-सर्वेषु कालेषु योगयुक्तो भवार्जुन ॥)
--
भावार्थ :
इन दोनों मार्गों को* जानता हुआ कोई भी योगी मोहबुद्धि से ग्रस्त नहीं होता, अर्थात् मृत्यु के बाद भविष्य में होनेवाली उसकी गति / अवस्था के बारे में उसे दुविधा नहीं होती ।
इसलिए हे अर्जुन! तुम सभी कालों में, सदैव ही योगयुक्त हो रहो ।
(*इसी अध्याय 8 में पिछले श्लोक, क्रमांक 26 में वर्णित ’शुक्ल’ तथा ’कृष्ण’ गतियाँ)
--
अध्याय 8, श्लोक 28,
वेदेषु यज्ञेषु तपःसु चैव
दानेषु यत्पुण्यफलं प्रदिष्टम् ।
अत्येति तत्सर्वमिदं विदित्वा योगी 
परं स्थानमुपैति चाद्यम् ॥
--
(वेदेषु यज्ञेषु तपःसु चैव
दानेषु यत् पुण्यफलम् प्रदिष्टम् ।
अत्येति तत् सर्वम् इदम् विदित्वा योगी
परम् स्थानम् उपैति च आद्यम् ॥)
--
भावार्थ :
वेदों ( के अध्ययन), यज्ञों (के अनुष्ठान), तपों (के पूर्ण करने) तथा विभिन्न प्रकार के दान देने आदि से जिस पुण्यफल की प्राप्ति निर्दिष्ट की गई है, योगी निःसन्देह उस सब को लांघकर इस आद्य सनातन एवं शाश्वत् स्थान को प्राप्त हो जाता है ।
[टिप्पणी : समस्त पुण्यफल उनके उपभोग के साथ ही नष्ट हो जाते हैं, किन्तु योगी (इस अध्याय के श्लोक 11 में वर्णित) ’पद’ कॊ प्राप्त होकर उससे एक हो जाता है ।]
--

अध्याय 12, श्लोक 14,

सन्तुष्टः सततं योगी यतात्मा दृढनिश्चयः ।
मय्यर्पितमनोबुद्धिर्यो मद्भक्तः स मे प्रियः
--
(सन्तुष्टः सततं योगी यतात्मा दृढनिश्चयः ।
मयि-अर्पित-मनोबुद्धिः यः मद्भक्तः सः मे प्रियः ॥)
--
भावार्थ :
मेरा वह भक्त, जो मुझमें ही परम सन्तोष पाता है, मुझमें ही जिसकी मन-बुद्धि सतत अर्पित है, मन-बुद्धि आदि सहित जिसकी सम्पूर्ण आत्मा अपने वश में है, ऐसा दृढनिश्चय योगी मुझे प्रिय है ।
--
’योगी’ / ’yogī’ - an aspirant / seeker of truth / Reality, a spiritual seeker, one who practices yoga,

Chapter 5, śloka 24,

yo:'ntaḥsukho:'ntarārāma-
stathāntarjyotireva ca |
sa yogī brahmanirvāṇaṃ
brahmabhūto:'dhigacchati ||
--
(yaḥ antaḥsukhaḥ antarārāmaḥ
tathā antarjyotiḥ eva yaḥ |
saḥ yogī brahmanirvāṇam
brahmabhūtaḥ adhigacchati ||)
--
Meaning :
One who is happy and content in the Self, one who sports in, finds love and joy within, one who is a light unto oneself, is verily a  yogī, the one having known Brahman, -of the form of nirvāṇa, has become one with Brahman .
--

Chapter 6, shloka 1,

śrībhagavānuvāca :

anāśritaḥ karmaphalaṃ
kāryaṃ karma karoti yaḥ |
sa sannyāsī ca yogī ca
na niragnirna cākriyaḥ ||
--
(anāśritaḥ karmaphalam
kāryam karma karoti yaḥ |
saḥ sannyāsī ca yogī ca
na niragniḥ na ca akriyaḥ ||)
--
Meaning :
bhagavān (Lord) śrīkṛṣṇa said -
Neither the one who has taken a vow of touching not the fire (that means begging for the food and not cook oneself, a condition a traditional sannyāsī is expected to observe), nor one who abstains from all other such works in order to live as one, but he, who without thinking of and depending upon the result of actions, performs his duties is  a true yogī  or  saṃnyāsī .
--
Chapter 6, śloka 2,

yaṃ sannyāsamiti prāhur-
yogaṃ taṃ viddhi pāṇḍava |
na hyasaṃnyastasaṅkalpo
yogī bhavati kaścana ||
--
(yam sannyāsam iti prāhuḥ
yogam tam viddhi pāṇḍava |
na hi asannyastasaṅkalpaḥ
yogī bhavati kaścana ||)
--
Meaning :
What is described as sannyāsa, Renunciation, know well that yoga is the same, O pāṇḍava! (arjuna)! No one can be a yogī without first having relinquished the mode of will prompted by desire
(saṅkalpa-vṛtti).
--
Chapter 6, śloka 8,

jñānavijñānatṛptātmā
kūṭastho vijitendriyaḥ |
yukta ityucyate yogī
samaloṣṭāśmakāñcanaḥ ||
--
(jñānavijñānatṛptātmā
kūṭasthaḥ vijitendriyaḥ |
yuktaḥ iti ucyate yogī
samaloṣṭāśmakāñcanaḥ ||)
--
Meaning :
One established happily and perfectly content in the proper understanding of the relative knowledge ( jñāna of oneself as a soul and one's world, and their relationship) and the ultimate wisdom (vijñāna of one's identity as consciousness only and relationship / one-ness with the Brahmam / ātman), one who keeping senses well under control,stays firmly unmoved in that stance of his, for him a lump of earth, a stone and gold are of equal value.
--
Chapter 6, śloka 10,

yogī yuñjīta satatāt-
mānaṃ rahasi sthitaḥ |
ekākī yatacittātmā
nirāśīraparigrahaḥ ||
--
(yogī yuñjīta satatam
ātmānam rahasi sthitaḥ |
ekākī yatacittātmā
nirāśīḥ aparigrahaḥ ||)
--
Meaning :
Practicing yoga means, one should contemplate on the (nature of) Self without a break, while keeping away from all else, living alone, free of all thought of world and its contents.
--
Chapter 6, śloka 15,

yuñjanevaṃ sadātmānaṃ
yogī niyatamānasaḥ |
śāntiṃ nirvāṇaparamāṃ
matsaṃsthānamadhigacchati ||
--
(yuñjan evam sadā ātmānam
yogī niyatamānasaḥ |
śāntim nirvāṇaparamām
matsaṃsthām adhigacchati ||)
--
Meaning :
In this way a yogī, keeping himself (his mind and attention) always fixed in Me, attains the peace supreme of nirvāṇa, which has I AM the abode.
--
Chapter 6, śloka 28,

yuñjanevaṃ sadātmānaṃ
yogī vigatakalmaṣaḥ |
sukhena brahmasaṃsparśam-
atyantaṃ sukhamaśnute ||
--
(yuñjan evaṃ sadā ātmānam
yogī vigatakalmaṣaḥ |
sukhena brahmasaṃsparśam
atyantam sukham aśnute ||)
--
Meaning :
Freed from the sins, the aspirant yogī fixing one's mind always upon the Self that is Reality only, easily attains the delight of the infinite bliss Which is That (Brahman).  
--
Chapter 6, śloka 31,

sarvabhūtasthitaṃ yo māṃ
bhajatyekatvamāsthitaḥ |
sarvathā vartamāno:'pi
sa yogī mayi vartate ||
--
(sarvabhūtasthitam yo mām
bhajati ekatvam-āsthitaḥ |
sarvathā vartamānaḥ api
saḥ yogī mayi vartate ||)
--
Meaning :
One  who knows Me (The One and the only Consciousness) present in all beings, and shares Me in this way by realizing his identity with Me, though behaves as an ordinary human being, he ever does so with abiding in Me alone.
--
Chapter 6, śloka 32,

ātmaupamyena sarvatra
samaṃ paśyati yo:'rjuna |
sukhaṃ vā yadi vā duḥkham
sa yogī paramo mataḥ ||
--
(ātmaupamyena sarvatra
samam paśyati yaḥ arjunaḥ |
sukham vā yadi vā duḥkham
saḥ yogī paramaḥ mataḥ ||)
--
Meaning :
arjuna ! In happiness or in pain, one who sees the same Self in him-self and all others everywhere, is a yogī great indeed.
--
Chapter 6, śloka 45,

prayatnādyatamānastu
yogī saṃśuddhakilbiṣaḥ |
anekajanmasaṃsiddha-
stato yāti parāṃ gatim |
--
(prayatnāt yatamānasaḥ tu
yogī saṃśuddhakilbiṣaḥ |
anekajanmasaṃsiddhaḥ
tataḥ yāti parām gatim ||)
--
Meaning :
But a yogī who has even though fallen from the yoga, while making efforts with due trust in yoga, if dies before acquiring perfection, such a yogī after many births, attains the same (perfection) because of making continuous efforts, when his mind is cleansed of all sin.
--
Chapter 6, śloka 46,

tapasvibhyo:'dhiko yogī
jñānibhyo:'pi mato:'dhikaḥ |
karmibhyaścādhiko yogī
tasmādyogī bhavārjuna ||
--
(tapasvibhyaḥ adhikaḥ yogī
jñānibhyaḥ api mataḥ adhikaḥ |
karmibhyaḥ ca adhikaḥ yogī
tasmāt yogī bhava arjuna ||)
--
Meaning :
yogī is no doubt superior to ascetic (tapasvī),  yogī is no doubt superior to scholar (jñānī), yogī is no doubt superior to a man insisting upon action (karmin), Therefore O arjuna! , aspire to be a yogī.
--
Chapter 8, śloka 25,

dhūmo rātristathā kṛṣṇaḥ
ṣaṇmāsā dakṣiṇāyanam |
tatra cāndramasaṃ jyotir-
yogī prāpya nivartate ||
--
(dhūmaḥ rātriḥ tathā kṛṣṇaḥ
ṣaṇmāsāḥ dakṣiṇāyanam |
tatra cāndramasam jyotiḥ
yogī prāpya nivartate ||)
--
Meaning :
Having attained the knowledge partially (dhūma), night, the dark-fortnight of the Moon, and the six months of the southern course of the Sun (winter-solstice), are the times and ways indicative of the fate of a yogī, who (after enjoying fruits of his auspicious deeds in heavens) returns to the next birth as a human once again.
--
Chapter 8, śloka 27,

naite sṛtī pārtha jānan-
yogī muhyati kaścana |
tasmātsarveṣu kāleṣu
yogayukto bhavārjuna ||
--
(na ete sṛtī pārtha jānan
yogī muhyati kaścana |
tasmāt-sarveṣu kāleṣu
yogayukto bhavārjuna ||)
--
Meaning :
These two different paths* are available to one who practises the way of 'Yoga'. Therefore O arjuna! keep on practicing Yoga at all times.
(*The two paths (’शुक्ल’, shukla and ’कृष्ण’, kṛṣṇa) as described in the previous śloka 26 of this chapter 8)
--
Chapter 8, śloka 28,

vedeṣu yajñeṣu tapaḥsu caiva
dāneṣu yatpuṇyaphalaṃ pradiṣṭam |
atyeti tatsarvamidaṃ viditvā
yogī paraṃ sthānamupaiti cādyam ||
--
(vedeṣu yajñeṣu tapaḥsu caiva
dāneṣu yat puṇyaphalam pradiṣṭam |
atyeti tat sarvam idam viditvā
yogī param sthānam upaiti ca ādyam ||)
--
Meaning :
The yogī who knows this abode of The Supreme Reality (as explained in śloka 8 of this chapter 8) transcends all fruits that are obtained through the study of veda-s, performing the sacrifices of all kinds, or doing austerities and penances, (because they are destroyed with their enjoyments) while by knowing the indestructible, begin-less Supreme abode of oneself, one merges into That.
--
Chapter 12, śloka 14,

santuṣṭaḥ satataṃ yogī
yatātmā dṛḍhaniścayaḥ |
mayyarpitamanobuddhir-
yo madbhaktaḥ sa me priyaḥ
--
(santuṣṭaḥ satataṃ yogī
yatātmā dṛḍhaniścayaḥ |
mayi-arpita-manobuddhiḥ
yaḥ madbhaktaḥ saḥ me priyaḥ ||)
--
Meaning :
Always contented, abiding in Me moment to moment, and has firm resolve of practicing yoga. Having dedicated mind and intellect to Me,  such a devotee is beloved to Me.
--

Sunday, September 14, 2014

आज का श्लोक, ’रहसि’ / ’rahasi’

आज का श्लोक, ’रहसि’ / ’rahasi’ 
___________________________

’रहसि’ / ’rahasi’ - एकान्त स्थान में,

अध्याय 6, श्लोक 10,
--
योगी युञ्जीत सततात्मानं रहसि स्थितः ।
एकाकी यतचित्तात्मा निराशीरपरिग्रहः ॥
--
(योगी युञ्जीत सततम् आत्मानम् रहसि स्थितः ।
एकाकी यतचित्तात्मा निराशीः अपरिग्रहः ॥)
--
भावार्थ :
योग-साधन करनेवाला को अपने मन-इन्द्रियों आदि को संयत रखते हुए आशारहित, संग्रहरहित, अकेले, एकान्त में स्थित होकर, आत्मा को निरन्तर परमात्मा (के ध्यान) में संलग्न रखे ।
--
’रहसि’ / ’rahasi’  - secluded, isolated, (figuratively, - unconcerned)

Chapter 6, śloka 10,

yogī yuñjīta satatāt-
mānaṃ rahasi sthitaḥ |
ekākī yatacittātmā 
nirāśīraparigrahaḥ ||
--
(yogī yuñjīta satatam 
ātmānam rahasi sthitaḥ |
ekākī yatacittātmā 
nirāśīḥ aparigrahaḥ ||)
--
Meaning : 
Practicing yoga means, one should contemplate on the (nature of) Self without a break, while keeping away from all else, living alone, free of all thought of world and its contents.
--

Wednesday, July 16, 2014

आज का श्लोक, ’सततम्’ / ’satatam’

आज का श्लोक,
’सततम्’ / ’satatam’ 
______________________

’सततम्’ / ’satatam’  - सदैव, निरन्तर, अबाधरूप से,

अध्याय 3, श्लोक 19,

तस्मादसक्तः सततं कार्यं कर्म समाचर ।
असक्तो ह्याचरन्कर्म परमाप्नोति पूरूषः ॥
--
(तस्मात् असक्तः सततम् कार्यम् कर्म समाचर ।
असक्तः हि आचरन् कर्म परम् आप्नोति पूरुषः ॥)
--
भावार्थ :
इसलिए कर्म से (और उसके फल से) आसक्ति न रखते हुए, सतत कर्म अर्थात् अपने को प्राप्त हुआ कार्य पूर्ण करो । आसक्तिरहित होकर किए जानेवाले कार्य से ही मनुष्य परमात्मा को प्राप्त कर लेता है ।
--
अध्याय 6, श्लोक 10,
--
योगी युञ्जीत सततमात्मानं रहसि स्थितः ।
एकाकी यतचित्तात्मा निराशीरपरिग्रहः ॥
--
(योगी युञ्जीत सततम् आत्मानम् रहसि स्थितः ।
एकाकी यतचित्तात्मा निराशीः अपरिग्रहः ॥)
--
भावार्थ :
योग-साधन करनेवाला को अपने मन-इन्द्रियों आदि को संयत रखते हुए आशारहित, संग्रहरहित, अकेले, एकान्त में स्थित होकर, आत्मा को निरन्तर परमात्मा (के ध्यान) में संलग्न रखे ।
--
टिप्पणी :
1 श्री रमण-गीता अध्याय 2, श्लोक 2, में कहा गया है, -

"हृदयकुहरमध्ये केवलं ब्रह्ममात्रं
ह्यहमहमिति साक्षादात्मरूपेण भाति ।
हृदि विश मनसा स्वं चिन्वता मज्जता वा
पवनचलनरोधादात्मनिष्ठो भव त्वम् ॥"
--
हृदय-कुहर (अर्थात् विशुद्ध चेतना जिसमें से ’मैं’-वृत्ति का उद्भव विकास और विलय होता है, ) में केवल ब्रह्म ही अवस्थित है । वही, ’अहम्-अहम्’ अर्थात् अपना उद्घोष करता हुआ प्राणिमात्र को प्रत्यक्ष ही आत्मवत् (अपने अस्तित्व की भाँति) प्रतीत होता है । इसलिए जिज्ञासु को चाहिए कि मन के माध्यम से, स्वयं के उस हृदय में प्रविष्ट होकर ’आत्मा’ के स्वरूप पर चिन्तन करता हुआ, या केवल उस् ’अहम्-अहम्’ में निमज्जित होकर, या फिर प्राणों के नियमन द्वारा अपने उस ब्रह्मस्वरूप से एकात्म हो ।
उपरोक्त को ही श्री रमण महर्षि रचित प्रस्तुत श्लोक में सूक्ष्मता और सरलता से स्पष्ट किया गया है, अपनी मानसिक, बौद्धिक और आध्यात्मिक योग्यता, पात्रता और सामर्थ्य तथा अभिरुचि और निष्ठा के अनुसार कोई भी व्यक्ति अपने लिए अनुकूल समुचित तरीका स्वयं ही निर्धारित कर सकता है ।
--
2 उपरोक्त श्लोक में साधना की अन्य विधियों को संक्षेप से ’पवनचलनरोधात्’ से इंगित किया गया है, जिसमें भक्ति की सभी धाराएँ समाहित हो जाती हैं ।
--
3 ’चिन्वता मज्जता’ वा में पुनः हम स्पष्ट रूप से ’आत्मानुसन्धान’ और ’मैं’ में निमग्न होने के स्वरों की गूँज को सहज ही सुन सकते हैं । जहाँ एक ओर इससे हमें भगवान् श्री आचार्य शंकर रचित अनेक भक्ति तथा वेदान्तपरक ग्रन्थों का स्मरण होता है, वहीं सद्गुरु श्री निसर्गदत्त महाराज के ’अहं ब्रह्मास्मि’ में उल्लिखित शब्द भी अनायास याद आ जाते हैं ।
--
अध्याय 8, श्लोक 14,

अनन्यचेताः सततं यो मां स्मरति नित्यशः ।
तस्याहं सुलभः पार्थ नित्ययुक्तस्य योगिनः ॥
--
(अनन्यचेताः सततम् यः माम् स्मरति नित्यशः ।
तस्य अहम् सुलभः पार्थ नित्ययुक्तस्य योगिनः ॥)
--
भावार्थ :
हे पार्थ (अर्जुन)!  अपने-आपके मुझसे अनन्य होने की बुद्धि रखते हुए जो मुझे सदा स्मरण रखता है, उस नित्य मुझमें संलग्नचित्त के लिए मैं सदा ही अत्यन्त सुलभ्य हूँ ।
--
अध्याय 9, श्लोक 14,

सततं कीर्तयन्तो मां यतन्तश्च दृढव्रताः ।
नमस्यन्तश्च मां भक्त्या नित्ययुक्ता उपासते ॥
--
(सततम् कीर्तयन्तः माम् यतन्तः च दृढव्रताः ।
नमस्यन्तः माम् भक्त्या नित्ययुक्ताः उपासते ॥)
--
भावार्थ : मेरे नाम और यश का वर्णन करते हुए, दृढनिश्चय से मेरी प्राप्ति के लिए यत्नरत, अत्यन्त भक्ति से मुझे प्रणाम करते हुए  मुझमें नित्य अनन्यचित्त, निरन्तर ही मेरी उपासना किया करते हैं ।
--
अध्याय 12, श्लोक 14,

सन्तुष्टः सततं योगी यतात्मा दृढनिश्चयः ।
मय्यर्पितमनोबुद्धिर्यो मद्भक्तः स मे प्रियः
--
(सन्तुष्टः सततम् योगी यतात्मा दृढनिश्चयः ।
मयि-अर्पित-मनोबुद्धिः यः मद्भक्तः सः मे प्रियः ॥)
--
भावार्थ :
मेरा वह भक्त, जो मुझमें ही परम सन्तोष पाता है, मुझमें ही जिसकी मन-बुद्धि सतत अर्पित है, मन-बुद्धि आदि सहित जिसकी सम्पूर्ण आत्मा अपने वश में है, ऐसा दृढनिश्चय योगी मुझे प्रिय है ।
--
अध्याय 17, श्लोक 24,

तस्मादोमित्युदाहृत्य यज्ञदानतपःक्रिया ।
प्रवर्तन्ते विधानोक्ताः सततं ब्रह्मवादिनाम् ॥
--
(तस्मात् ओम् इति उदाहृत्य यज्ञदानतपःक्रिया ।
प्रवर्तन्ते विधानोक्ताः सततम् ब्रह्मवादिनाम् ॥)
--
भावार्थ :
(पिछले श्लोक 23 के क्रम में आगे, ...)
अतएव, वेदमन्त्रों का उच्चारण करनेवाले श्रेष्ट पुरुषों के द्वारा शास्त्रविधान में निर्दिष्ट यज्ञ, दान, तप आदि कार्यों का प्रारम्भ ’ओम्’ इस पद का उच्चारण करते हुए किया जाता है ।
--
अध्याय 18, श्लोक 57,

चेतसा सर्वकर्माणि मयि सन्न्यस्य मत्परः ।
बुद्धियोगमुपाश्रित्य मच्चित्तः सततं भव ॥
--
(चेतसा सर्वकर्माणि मयि सन्न्यस्य मत्परः ।
बुद्धियोगम् उपाश्रित्य मच्चित्तः सततम् भव ॥)
--
भावार्थ :
निष्ठा और भावना सहित सभी कर्मों को मुझमें अर्पण करके मेरे परायण (मेरे में संलग्न) होकर, सांख्य-बुद्धि से प्राप्त विवेक द्वारा, मुझ पर ही आश्रित रहकर, निरन्तर मेरे ही प्रति लगावयुक्त चित्तवाले हो जाओ ।
--
’सततम्’ / ’satatam’ - always, without break, continuously,

Chapter 3, śloka 19,

tasmādasaktaḥ satataṃ 
kāryaṃ karma samācara |
asakto hyācarankarma
paramāpnoti pūrūṣaḥ ||
--
(tasmāt asaktaḥ satatam 
kāryam karma samācara |
asaktaḥ hi ācaran karma
param āpnoti pūruṣaḥ ||)
--
Meaning :
Therefore perform your allotted work, the duty given to you, with due attention and without attachment to the action ( and the result). With such attitude, doing one's work without attachment leads one to the Supreme.
--
Chapter 6, śloka 10,

yogī yuñjīta satatam-
ātmānaṃ rahasi sthitaḥ |
ekākī yatacittātmā
nirāśīraparigrahaḥ ||
--
(yogī yuñjīta satatam 
ātmānam rahasi sthitaḥ |
ekākī yatacittātmā
nirāśīḥ aparigrahaḥ ||)
--
Meaning :
Practicing yoga means, one should contemplate on the (nature of) Self without a break, while keeping away from all else, living alone, free of all thought of world and its contents.
--
Notes :
1 The gist of this is; One should practice in a way that suits best his temperament  and orientation of mind, as is instructed by Bhagavan Sri Ramana Maharshi in the following shloka :

"hṛdayakuharamadhye kevalaṃ brahmamātraṃ
hyahamahamiti sākṣādātmarūpeṇa bhāti |
hṛdi viśa manasā svaṃ cinvatā majjatā vā
pavanacalanarodhādātmaniṣṭho bhava tvam॥"

(Sri Ramana Gita, Chapter 2, shloka 2)
[Meaning :"In the Heart's cavity, the sole Brahman as an ever-persisting "I" shines direct in the form of the Self.
Into the Heart enter thyself, with mind in search or in deeper plunge. Or by restraint of life-movement be firmly poised in the Self".]
--
2 'chinvatA majjatA vA' point out the way, how one either 'dive deep' into the so evident 'consciousness' associated with our very being to 'inquire' about the nature of the Self, or just 'stay' in it as it is.
3 This again bears a close resemblance with Sri Shankara Achrya's various texts on the 'bhakti' and vedanta, and also remind us of "I AM That" of Shri Nisargadatta Maharaj.
--

Chapter 8, śloka 14,

ananyacetāḥ satataṃ yo
māṃ smarati nityaśaḥ |
tasyāhaṃ sulabhaḥ pārtha
nityayuktasya yoginaḥ ||
--
(ananyacetāḥ satatam yaḥ
mām smarati nityaśaḥ |
tasya aham sulabhaḥ pārtha
nityayuktasya yoginaḥ ||)
--
Meaning :
One who with undivided love for ME, with whole-heart remembers / thinks of ME always, O pārtha (arjuna) , I AM also easily available to such a devotee with his dedicated mind to ME, always.
--
Chapter 9, śloka 14,

satataṃ kīrtayanto māṃ
yatantaśca dṛḍhavratāḥ |
namasyantaśca māṃ bhaktyā
nityayuktā upāsate ||
--
(satatam kīrtayantaḥ mām
yatantaḥ ca dṛḍhavratāḥ |
namasyantaḥ mām bhaktyā
nityayuktāḥ upāsate ||)
--
Meaning :
Singing MY Name and glory, making great efforts for attaining ME, With firm dedication and resolve devoted to ME, They (MY devotees) worship and adore ME, single-minded always.
--
Chapter 12, śloka 14,

santuṣṭaḥ satataṃ yogī
yatātmā dṛḍhaniścayaḥ |
mayyarpitamanobuddhir-
yo madbhaktaḥ sa me priyaḥ
--
(santuṣṭaḥ satataṃ yogī
yatātmā dṛḍhaniścayaḥ |
mayi-arpita-manobuddhiḥ
yaḥ madbhaktaḥ saḥ me priyaḥ ||)
--
Meaning :
Always contented, abiding in Me moment to moment, and has firm resolve of practicing yoga. Having dedicated mind and intellect to Me,  such a devotee is beloved to Me.
--
Chapter 17, śloka 24,

tasmādomityudāhṛtya
yajñadānatapaḥkriyā |
pravartante vidhānoktāḥ
satataṃ brahmavādinām ||
--
(tasmāt om iti udāhṛtya
yajñadānatapaḥkriyā |
pravartante vidhānoktāḥ
satataṃ brahmavādinām ||)
--
Meaning :
(In continuation to the śloka 23, ...)
Therefore, The noble men who follow the Veda, begin their auspicious actions / rituals like sacrifice (yajña), charity (dāna), penance / austerities (tapa),  by pronouncing the sacred term (om̐) .
--
Chapter 18, śloka 57,

cetasā sarvakarmāṇi
mayi sannyasya matparaḥ |
buddhiyogamupāśritya
maccittaḥ satataṃ bhava ||
--
(cetasā sarvakarmāṇi
mayi sannyasya matparaḥ |
buddhiyogam upāśritya
maccittaḥ satatam bhava ||)
--
Meaning :
Having surrendered all your actions to Me, having devoted to Me, following Me, by means of the wisdom of sāṃkhya,(sāṃkhya-buddhi), constantly thinking of Me, Be absorbed in Me,
--

Saturday, March 8, 2014

आज का श्लोक, ’स्थितः’ / 'sthitaH'

आज का श्लोक  ’स्थितः’ / 'sthitaH'
______________________

’स्थितः’ / 'sthiH' - अवस्थित, विद्यमान, स्थिर, निमग्न,
--
अध्याय 5, श्लोक 20,

न प्रहृष्येत्प्रियं प्राप्य नोद्विजेत्प्राप्य चाप्रियम् ।
स्थिरबुद्धिरसम्मूढो ब्रह्मविद्ब्रह्मणि स्थितः
--
(न प्रहृष्येत्-प्रियं प्राप्य न-उद्विजेत्-प्राप्य च-अप्रियं ।
स्थिरबुद्धिः असम्मूढः ब्रह्मविद्-ब्रह्मणि स्थितः ॥)
--
भावार्थ :
ब्रह्म (के स्वरूप) को जानकर ब्रह्म में अवस्थित रहनेवाला स्थिरबुद्धि, संशय से सर्वथा रहित मनुष्य न तो प्रिय के प्राप्त होने पर हर्षित होता है और न अप्रिय के प्राप्त होने पर उद्विग्न होता है ।
--
अध्याय 6, श्लोक 10,
--
योगी युञ्जीत सततात्मानं रहसि स्थितः
एकाकी यतचित्तात्मा निराशीरपरिग्रहः ॥
--
(योगी युञ्जीत सततम् आत्मानम् रहसि स्थितः
एकाकी यतचित्तात्मा निराशीः अपरिग्रहः ॥)
--
भावार्थ :
योग-साधन करनेवाला को अपने मन-इन्द्रियों आदि को संयत रखते हुए आशारहित, संग्रहरहित, अकेले, एकान्त में स्थित होकर, आत्मा को निरन्तर परमात्मा (के ध्यान) में संलग्न रखे ।
--
टिप्पणी :
1 श्री रमण-गीता अध्याय 2, श्लोक 2, में कहा गया है, -

"हृदयकुहरमध्ये केवलं ब्रह्ममात्रं
ह्यहमहमिति साक्षादात्मरूपेण भाति ।
हृदि विश मनसा स्वं चिन्वता मज्जता वा
पवनचलनरोधादात्मनिष्ठो भव त्वम् ॥"
--
हृदय-कुहर (अर्थात् विशुद्ध चेतना जिसमें से ’मैं’-वृत्ति का उद्भव विकास और विलय होता है, ) में केवल ब्रह्म ही अवस्थित है । वही, ’अहम्-अहम्’ अर्थात् अपना उद्घोष करता हुआ प्राणिमात्र को प्रत्यक्ष ही आत्मवत् (अपने अस्तित्व की भाँति) प्रतीत होता है । इसलिए जिज्ञासु को चाहिए कि मन के माध्यम से, स्वयं के उस हृदय में प्रविष्ट होकर ’आत्मा’ के स्वरूप पर चिन्तन करता हुआ, या केवल उस् ’अहम्-अहम्’ में निमज्जित होकर, या फिर प्राणों के नियमन द्वारा अपने उस ब्रह्मस्वरूप से एकात्म हो ।
उपरोक्त को ही श्री रमण महर्षि रचित प्रस्तुत श्लोक में सूक्ष्मता और सरलता से स्पष्ट किया गया है, अपनी मानसिक, बौद्धिक और आध्यात्मिक योग्यता, पात्रता और सामर्थ्य तथा अभिरुचि और निष्ठा के अनुसार कोई भी व्यक्ति अपने लिए अनुकूल समुचित तरीका स्वयं ही निर्धारित कर सकता है ।
--
2 उपरोक्त श्लोक में साधना की अन्य विधियों को संक्षेप से ’पवनचलनरोधात्’ से इंगित किया गया है, जिसमें भक्ति की सभी धाराएँ समाहित हो जाती हैं ।
--
3 ’चिन्वता मज्जता’ वा में पुनः हम स्पष्ट रूप से ’आत्मानुसन्धान’ और ’मैं’ में निमग्न होने के स्वरों की गूँज को सहज ही सुन सकते हैं । जहाँ एक ओर इससे हमें भगवान् श्री आचार्य शंकर रचित अनेक भक्ति तथा वेदान्तपरक ग्रन्थों का स्मरण होता है, वहीं सद्गुरु श्री निसर्गदत्त महाराज के ’अहं ब्रह्मास्मि’ में उल्लिखित शब्द भी अनायास याद आ जाते हैं ।

--
अध्याय 6, श्लोक 14,
--
प्रशान्तात्मा विगतभीर्ब्रह्मचारिव्रते स्थितः
मनः संयम्य मच्चित्तो युक्त आसीत मत्परः ॥)
--
(प्रशान्तात्मा विगतभीः ब्रह्मचारिव्रते स्थितः
मनः संयम्य मच्चित्तः युक्तः आसीत् मत्परः ॥)
--
भावार्थ :
जिसकी वृत्तियाँ शान्त हों, जो भयरहित हो, ब्रह्मचर्य के व्रत में स्थित हो, मन को बाह्य विषयों में जाने से रोककर मुझमें संलग्नचित्त होकर मेरे परायण होकर मुझमें
निमग्न रहे ।
--
अध्याय 6, श्लोक 21,
--
सुखमात्यन्तिकं यत्तद्बुद्धिग्राह्यमतीन्द्रियम् ।
वेत्ति यत्र न चैवायं स्थितश्चलति तत्त्वतः ॥
--
(सुखम् आत्यन्तिकम् यत् तत् बुद्धिग्राह्यम् अतीन्द्रियम् ।
वेत्ति यत्र न च एव अयम् स्थितः चलति तत्त्वतः ॥)
--
भावार्थ :
आत्मा के स्वरूप का केवल शुद्ध हुई सूक्ष्म बुद्धि से ग्रहण किए जा सकनेवाला जो आत्यन्तिक अतीन्द्रिय सुख है, उसे तत्त्वतः जानता हुआ  जो उससे विचलित नहीं होता, और उसमें ही स्थिर रहता है ।
--
अध्याय 6, श्लोक 22,
--
यं लब्ध्वा चापरं लाभं मन्यते नाधिकं ततः ।
यस्मिन्स्थितो न दुःखेन गुरुणापि विचाल्यते ॥
--
(यम् लब्ध्वा च अपरम् लाभम् मन्यते न-अधिकम् ततः ।
यस्मिन् स्थितः न दुःखेन गुरुणा अपि विचाल्यते ॥)
--
भावार्थ :
जिस लाभ को प्राप्त होकर उससे अधिक दूसरा कोई लाभ वह नहीं मानता, जिसमें अवस्थित हुआ वह योग-साधन करनेवाला, बड़े भारी दुःख से भी अपनी उस स्थिति से चलायमान नहीं होता ।
--
अध्याय 10, श्लोक 42,
--
अथवा बहुनैतेन किं ज्ञातेन तवार्जुन ।
विष्टभ्याहमिदं कृत्स्नमेकांशेन स्थितो जगत् ॥
--
(अथवा बहुना एतेन किम् ज्ञातेन तव अर्जुन ।
विष्टभ्य अहम् इदम् कृत्स्नम् एअकांशेन स्थितः जगत् ॥)
--
भावार्थ :
अथवा हे अर्जुन! इसको बहुत विस्तार से जानने से तुम्हें क्या (प्रयोजन? तुम बस इतना ही जान लो कि) यह जो संपूर्ण जगत् जिसमें में व्याप्त हुआ हुँ, मेरा एक  अंश-मात्र ही है ।
--

अध्याय 18 श्लोक 73,
--
अर्जुन उवाच :
नष्टो मोहः स्मृतिर्लब्ध्वा त्वत्प्रसादान्मयाच्युत ।
स्थितोऽस्मि गतसन्देहः करिष्ये वचनं तव ॥
--
(नष्टः मोहः स्मृतिः लब्ध्वा त्वत्-प्रसादात् मया अच्युत ।
स्थितः अस्मि गतसन्देहः करिष्ये वचनं तव ॥)
--
भावार्थ :
अर्जुन ने कहा :
हे अच्युत! आपकी कृपा से मेरा मोह (जिसने मेरी स्मृति को आवरित कर रखा था) नष्ट हो गया है, और उस स्मृति को पाकर मेरे संशय विलीन हो गए हैं और मैं पुनः आत्मा में अवस्थित (स्थितधी)* हो गया हूँ ।
--
(* देखिए, 2/54, 2/56)
----
’स्थितः’ / 'sthitaH' - settled, established,
--
अध्याय 5, श्लोक 20,

Chapter 5, shloka 20,
na prahRShyetpriyaM prApya
nodvijetprApya chApriyaM |
sthirabuddhirasammUDho
brahmavid-brahmaNi sthitaH ||
--
Meaning :
One, who has realized the Reality (Brahman) abides ever in Brahman, is neither elated when comes across the pleasant, nor is perturbed when something unpleasant meets Him. Such a One, of stable and calm mind is free from delusion.
--
Chapter 6, shloka 10,
--
yogI yunjIta satataM-
AtmAnaM rahasi sthitaH |
ekAkI yatachittAtmA
nirAshIraparigrahaH ||*
--
Practicing yoga means, one should contemplate on the (nature of) Self without a break, while keeping away from all else, living alone, free of all thought of world and its contents.
--
Notes :
1 The gist of this is; One should practice in a way that suits best his temperament  and orientation of mind, as is instructed by Bhagavan Sri Ramana Maharshi in the following shloka :

hRdayakuharamadhye
kewalaM brahmamAtraM,
hyahamahamiti sAkShAtd-
AtmarUpeNa bhAti |
hRdi visha manasA swaM
chinvatA mAjjatA vA
pavana-chalana-rodha-
dAtmaniShTho bhava twaM ||
(Sri Ramana Gita, Chapter 2, shloka 2)
[Meaning :"In the Heart's cavity, the sole Brahman as an ever-persisting "I" shines direct in the form of the Self.
Into the Heart enter thyself, with mind in search or in deeper plunge. Or by restraint of life-movement be firmly poised in the Self".]
--
2 'chinvatA majjatA vA' point out the way, how one either 'dive deep' into the so evident 'consciousness' associated with our very being to 'enquire' about the nature of the Self, or just 'stay' in it as it is.
3 This again bears a close resemblance with Sri Shankara Achrya's various texts on the 'bhakti' and vedanta, and also remind us of "I AM That" of Shri Nisargadatta Maharaj.
--
Chapter 6, shloka 14,
--
prashAntAtmA vigatabhIr-
brahmachArivrate sthitaH |
manaH sanyamya machchitto
yukta AsIta matparaH ||
--
Meaning :
One who has all the vRtti -s / (various modes of the mind) pacified, subsided, and thus has quiet in mind, who has no fear, one who dwells in the contemplation of 'Brahman', who is free from the complexities and obtuseness of mind,  and thus has spontaneous control over the mind, who is devoted and absorbed in 'Me',  One so having attained 'Me', ...
--

Chapter 6, shloka 21,
--
sukhamAtyantikaM yattad-
buddhigrAhyamatIndriyaM |
vetti yatra na chaivAyaM
sthitashchalati tattvataH ||
--
Meaning :
Such a man (as described in the previous shloka), knows the supreme bliss of Self that is discernible by the pure intelligence only (and not by the simple intellect of an ordinary mind / senses) . And once settled there firmly, never moves away from there.
--  

Chapter 6, shloka 22,
--
yaM labdhvA chAparaM lAbhaM
manyate nAdhikaM tataH |
yasminsthito na duHkhena
guruNApi vichAlyate ||
--
Meaning :
Having attained That Ultimate, there is no other greater advantage he would ever think of.  Where-in settled, he could not be moved even by the greatest miseries.
--
Chapter 10, shloka 42,
--
athavA bahunaitena
kiM jnAtena tavArjuna |
viShTabhyAmidaM kRtsnaM
ekAMshena sthito jagat ||
--
Meaning :
Or, O arjuna! Knowing all this in great details what profits shall you gain? Just know that with a single fragment of Myself, I pervade and support this entire universe.
--

Chapter 18, shloka 73,
--
arjuna uvAcha :

naShTo mohaH smRitirlabdhvA
tvatprasAdAnmayAnagha |
sthito'smi gatasandehaH
kariShye vachanaM tava ||
--
Meaning :
arjuna said : O Infallible One (shrikrRShNa), My illusion is now removed. And by your Grace, I have recollected my composure (and remembered again the truth of my Real being). My my doubts are cleared away and I am firmly stabilized in Wisdom. And shall act accordingly as you instruct me to do.
--