Tuesday, September 23, 2014

9/9,

आज का श्लोक,
___________________________

अध्याय 9, श्लोक 9,

न च मां तानि कर्माणि निबध्नन्ति धनञ्जय ।
उदासीनवदासीनमसक्तं तेषु कर्मसु ॥
--
(न च माम् तानि कर्माणि निबध्नन्ति धनञ्जय ।
उदासीनवत् आसीनम् असक्तम् तेषु कर्मसु ॥)
--
भावार्थ :
हे धनञ्जय (अर्जुन)! और (किन्तु) मुझे वे कर्म बाँधते भी नहीं, मैं उनसे उदासीनवत् अलिप्त रहता हुआ उनमें अवस्थित होता हूँ ।
--
टिप्पणी :
पिछले श्लोक में सम्पूर्ण प्राणियों के प्रकृति के नियन्त्रण में होने के कारण उनके पुनः पुनः व्यक्त से अव्यक्त तथा अव्यक्त से व्यक्त रूप ग्रहण करने के बारे में कहा गया । चूँकि मैं ही उनमें अवस्थित हूँ, मैं ही अपनी प्रकृति से तादात्म्य कर उनके व्यक्त तथा अव्यक्त भाव का सृजन और विलोपन करता हूँ, अर्थात् प्रकृति के माध्यम से मेरे ही कारण उनका यह रूपान्तरण घटित होता रहता है, ..          
--
Chapter , śloka 9,

na ca māṃ tāni karmāṇi
nibadhnanti dhanañjaya |
udāsīnavadāsīna-
masaktaṃ teṣu karmasu ||
--
(na ca mām tāni karmāṇi
nibadhnanti dhanañjaya |
udāsīnavat āsīnam
asaktam teṣu karmasu ||)
--
Meaning :
O dhanañjaya (arjuna) !Their actions bind ME not, staying like aloof, Unattached, though  I AM situated in them (as the only support and cause of all those beings),...
--
Note :
This has reference to the last śloka 8 of this Chapter where-in śrīkṛṣṇa tells:
It is by (MY own power of) manifestation / prakṛti, that the beings involuntarily go through the cycle of coming into existence and disappear, and I AM in this way through MY own power their only Real Cause and support.
--

एका हि ललाटे मुद्रा, / ekā hi lalāṭe mudrā,


















आज का श्लोक (स्वरचित)
_____________________________
*****************************
© vinay vaidya, ujjain, 23/9/2014.
--

एका हि ललाटे मुद्रा, कृष्णस्यविष्णोर्हरेः,
हरति पापान् सर्वान्, नार्याञ्च बाले नरे ॥
--
भावार्थ :
ललाट पर अंकित भगवान् श्रीकृष्ण का एक ही चिह्न स्त्रियों, बालकों तथा पुरुषों सभी के समस्त पापों को दूर कर देता है ।
--
śloka of the day (self-composed)
--
ekā hi lalāṭe mudrā, kṛṣṇasyaviṣṇorhareḥ,
harati pāpān sarvān, nāryāñca bāle nare ||
--
A mark alone of   śrīkṛṣṇa, (viṣṇu, hari) on the fore-head of women, children or men removes all sin.
--

Monday, September 22, 2014

9/3,

आज का श्लोक,
_____________________

अध्याय 9, श्लोक 3,

अश्रद्दधानाः पुरुषा धर्मस्यास्य परन्तप ।
अप्राप्य मां निवर्तन्ते मृत्युसंसारवर्त्मनि ॥
--
(अश्रद्दधानाः पुरुषाः धर्मस्य अस्य परन्तप ।
अप्राप्य माम् निवर्तन्ते मृत्युसंसारवर्त्मनि ॥)
--
भावार्थ :
इस (राजविद्या के) धर्म के प्रति श्रद्धारहित मनुष्य, हे परन्तप (अर्जुन)! मुझे न प्राप्त होकर, मृत्युरूपी संसार में सतत भटकते रहते हैं ।
--
टिप्पणी :
पिछले श्लोक 2 में राजविद्या को प्रत्यक्ष पहचानी जा सकनेवाली, आचरणगम्य, तथा धर्म्य कहा गया था । एक ओर उसे राजगुह्य अर्थात् परम गूढ, कहा गया, वहीं दूसरी ओर इसे ’प्रत्यक्षावगम’ भी कहा गया । और इसमें विरोधाभास प्रतीत हो सकता है, किन्तु थोड़ा ध्यान से देखें तो इस अध्याय में ’अहं-प्रत्यय’ के अवलोकन के माध्यम से आत्म-ज्ञान का मार्ग दिखलाया गया है । ’अहं-प्रत्यय’ अर्थात् ’मैं’-विचार, ’मैं’-वृत्ति, जिससे कोई अनभिज्ञ नहीं हो सकता । इसलिए इसका प्रत्यक्ष बोध हर किसी को अनायास होने के कारण, इसको ’प्रत्यक्षावगम’ कहा गया । किन्तु इतने से ही तो हर किसी को आत्म-ज्ञान नहीं हो जाता । क्योंकि यह ’मैं’-विचार सिर्फ़ संकेतक है, यह सिर्फ़ दिशा इंगित करता है न कि वह तत्व है जिसकी ओर यह संकेतक इंगित करता है । और जब कोई इस संकेतक से दिशा समझकर उस दिशा में अनुसंधान करता है तो वह ’मुझे’ प्राप्त हो जाता है । इसलिए दूसरी दृष्टि से यह राजविद्या परम गुह्य भी है ।
--
अध्याय 9, श्लोक 2,
राजविद्या राजगुह्यं पवित्रमिदमुत्तमम् ।
प्रत्यक्षावगमं धर्म्यं सुसुखं कर्तुमव्ययम् ॥
--
(राजविद्या राजगुह्यम् पवित्रम् इदम् उत्तमम् ।
प्रत्यक्ष अवगमम् धर्म्यम् सुसुखम् कर्तुम् अव्ययम् ॥)
--
भावार्थ :
यह राजविद्या, सर्वाधिक गुह्य, पवित्र तथा उत्तम विद्या है । इसका अवगम (समझकर बुद्धि में धारण करना और अभ्यास करना) धर्म के अनुकूल, अत्यन्त सुखदायी तथा किए जाने योग्य (व्यावहारिक) अनन्त अविनाशी फलवाला है ।
--

टिप्पणी :
इस पूरे अध्याय 9 में ’अहं-वृत्ति’ के माध्यम से आत्म-ज्ञान तक पहुँचने का साधन स्पष्ट किया गया है । और इसलिए यह अध्याय जहाँ एक ओर अत्यन्त गूढ है, वहीं सरल-चित्त शुद्ध बुद्धि वाले के लिए अवश्य ही सरलता से ग्राह्य है । इस अध्याय के इस श्लोक 2 से अन्तिम श्लोक 34 तक ’अहं-पद’ के सन्दर्भ में मननीय है ।
--

--
Chapter 9, śloka 3 ,
aśraddadhānāḥ puruṣā
dharmasyāsya parantapa |
aprāpya māṃ nivartante
mṛtyusaṃsāravartmani ||
--
(aśraddadhānāḥ puruṣāḥ
dharmasya asya parantapa |
aprāpya mām nivartante
mṛtyusaṃsāravartmani ||)
--
Meaning : Those who have no trust in following this dharma, of this (rājavidyā), O parantapa (arjuna)! They never attain ME, but keep on going indefinitely through the cycles of birth and rebirth in this world, that is but another form of death only.
--
This whole chapter lays emphasis on 'I-sense' that is so obvious yet so inexplicable and difficult to understand and learn about the essence and meaning of. Therefore this 'I' / Self / Self Supreme has been described  in 2 of Chapter 9, as :
’राजविद्या राजगुह्यम् ... प्रत्याक्षावगमं धर्म्यम् ...’, The most secret, yet very simple and is understood directly and easily. The word 'pratyakṣa' means 'im-mediate' that again means without a medium, but few, those who are earnest and dedicated to this, get the clue and seek it in the 'I', in the very heart of one's core-being.
--
Chapter 9, śloka 2,
rājavidyā rājaguhyaṃ
pavitramidamuttamam |
pratyakṣāvagamaṃ dharmyaṃ
susukhaṃ kartumavyayam ||
--
(rājavidyā rājaguhyam
pavitram idam uttamam |
pratyakṣa avagamam dharmyam
susukham kartum avyayam ||)
--
Meaning :
This king of learning (rājavidyā) is the wisdom most secret, sacred and Supreme. It is directly grasped and learnt, it is worth practicing, easily followed, resulting in bliss ever-lasting and supreme.
--
Note :
This entire Chapter deals with the way of spiritual-quest centered around the 'I-sense'. From the very beginning (śloka 2) to the last śloka 34, The focus is on the 'I-sense', 'I-thought' and the different aspects of this 'I', which is so well-known and intimate to all living beings, yet so secret and at the same time very difficult to understand. And though this 'I' and 'I AM' is the seed, it is verily the tree of wisdom Supreme that is dealt with in this great text of (śrīmadbhagvadgītā).
--
  

Saturday, September 20, 2014

8/2,

आज का श्लोक,
__________________________

अध्याय 8, श्लोक 2,

अधियज्ञः कथं कोऽत्र देहेऽस्मिन्मधुसूदन ।
प्रयाणकाले च कथं ज्ञेयोऽसि नियतात्मभिः ॥
--
(अधियज्ञः कथं कः अत्र देहे अस्मिन् मधुसूदन ।
प्रयाणकाले च कथम् ज्ञेयः असि नियतात्मभिः ॥)
--
भावार्थ :
हे मधुसूदन (कृष्ण)!  यहाँ (श्लोक 1 में वर्णित 7 तत्वों के संबंध में) जिसे अधियज्ञ कहा जाता है, वह किस प्रकार (के स्वरूप) का और कौन है? और देहत्याग के समय नियत योगसाधन करनेवाले सुपात्र मनुष्य आपको किस रूप में जानते हैं ?
--
टिप्पणी :
अध्याय 8 के श्लोक 1 में जिन 7 तत्वों के बारे में प्रश्न किया गया इनके लिए ’किम्’ अर्थात् ’क्या’ सर्वनाम का प्रयोग है, जो चेतन्-अचेतन दोनों प्रकार की वस्तुओं के लिए प्रयुक्त होता है, जबकि इस श्लोक 2 में अधियज्ञ के (स्वरूप के) संअबंध में जिज्ञासा करते समय अर्जुन / महर्षि वेदव्यासजी ने ’को’ अर्थात् ’कौन’ सर्वनाम का प्रयोग किया है । स्पष्ट है कि यह सर्वनाम केवल चेतन सत्ता के लिए ही प्रयोग किया जाता है । यहाँ इस सर्वनाम के प्रयोग में दो बातें और द्रष्टव्य हैं, चूँकि एक ही चेतन सत्ता उपाधि-भेद से जीव तथा शिव अर्थात् जीव और परमेश्वर है, इसलिए अधियज्ञ इनमें से कौन है? दूसरे शब्दों में, ’अत्र’ अर्थात् ’यहाँ’ इस विशेषण / क्रियाविशेषण के साथ प्रयाणकाल का उल्लेख प्रश्न को ’कोऽहम्’ के रूप में अर्थात् आत्म्-स्वरूप की जिज्ञासा के रूप में ढाल देता है । चूँकि इस ग्रन्थ में अन्यत्र यज्ञ तथा कर्म को स्वरूपतः अभिन्न कहा गया है, इसलिए श्लोक 1 में वर्णित 7 प्रकट और प्रत्यक्ष तत्वों के प्रकट होने से से पूर्व ’जो है’ उसे ही ’अधियज्ञ’ कहा जाना अनुचित नहीं होगा । अगले श्लोकों 3, 4 तथा 5 में हम इस पर ध्यान देंगे ।
--

Chapter 8, śloka 2,

adhiyajñaḥ kathaṃ ko:'tra
dehe:'sminmadhusūdana |
prayāṇakāle ca kathaṃ
jñeyo:'si niyatātmabhiḥ ||
--
(adhiyajñaḥ kathaṃ kaḥ atra
dehe asmin madhusūdana |
prayāṇakāle ca katham
jñeyaḥ asi niyatātmabhiḥ ||)
--
Meaning :
Here in this body, O madhusūdana (kṛṣṇa)! What is the adhiyajña, How and Who is this adhiyajña, - the one associated with this body ? And how, those who have devotedly and sincerely practiced yoga, shall know You at the time of death?
--
Note :
With reference to the earlier śloka 1 of this Chapter 8, we see the 7 factores / elements there-in were mentioned in the form of demonstrative pronoun ’किम्’ / 'kim’, - meaning 'what', which is used to denote a sentient / insentient object both, while in the present śloka 2, the demonstrative pronoun ’कः’ / kaḥ / 'who?' has been applied to indicate adhiyajña, which is used strictly for a sentient one only. Again, there are only 2 such sentient objects / conscious entities accepted in veda, namely the individual soul (self) and the Supreme, which of the two has been referred to here by this term adhiyajña / अधियज्ञः ? This is further emphasised by the use of the term ’अत्र’ / 'atra' /  here, and talking about the time of discarding the body (death). Elsewhere in Gita, we see yajña is equated with karma, and in śloka 1, we find  'karma' as one of those 7 factors, we can stay convinced that adhiyajña means the primal cause, prior to manifestation of those 7 elemenys as are described in śloka 1. We can conveniently check that this term points at the consciousness associated with the body. Namely to the sense of 'I'. This question in śloka 2, then takes the form of 'self-enquiry'. We shall think about this in the oncoming śloka-s 3, 4 and 5.
--

'self' asThe 7-dimensional hyper-cube.

'self' as The 7-dimensional hyper-cube.
______________________________

आज का श्लोक,
___________________

अध्याय 8, श्लोक 1,

अर्जुन उवाच :

किं तद्ब्रह्म तदध्यात्मं किं कर्म पुरुषोत्तम ।
अधिभूतं च किं प्रोक्तमधिदैवं किमुच्यते ॥
--
(किम् तत् ब्रह्म किम् अध्यात्मम् किम् कर्म पुरुषोत्तम ।
अधिभूतम् च किम् प्रोक्तम् अधिदैवम् किम् उच्यते ॥)
--
भावार्थ :
अर्जुन ने प्रश्न पूछा :
हे पुरुषोत्तम ! वह (तत् नाम से वेदों में जिसका वर्णन है) ब्रह्म क्या है? अध्यात्म जिसे कहते हैं, वह क्या है ? तथा कर्म जिसे कहते हैं वह क्या है ? अधिभूत किसे कहा गया है, तथा अधिदैव किसे कहा गया है?
--

Chapter 8, śloka 1,

kiṃ tadbrahma tadadhyātmaṃ
kiṃ karma puruṣottama |
adhibhūtaṃ ca kiṃ proktam-
adhidaivaṃ kimucyate ||
--
(kim tat brahma kim adhyātmam
kim karma puruṣottama |
adhibhūtam ca kim proktam
adhidaivam kim ucyate ||)
--
Meaning :
arjuna asked :
O puruṣottama (śrīkṛṣṇa)! What is (the nature of) That / Brahman which is described in veda as 'तत्' / 'tat',  What is (the nature of) that, which is described in veda as adhyātma, What is (the nature of) that, which is described in veda as 'karma'?  What is (the nature of) adhibhūtam, as is described in veda ? And, What is (the nature of) adhidaivam, as is described in veda ?
--

Friday, September 19, 2014

7/28,

आज का श्लोक,
__________________________

अध्याय 7, श्लोक 28,

येषां त्वन्तगतं पापं जनानां पुण्यकर्मणाम् ।
ते द्वन्द्वमोहनिर्मुक्ता भजन्ते मां दृढव्रताः ॥
--
(येषाम् तु अन्तगतम् पापम् जनानाम् पुण्यकर्मणाम् ।
ते द्वन्द्वमोहनिर्मुक्ताः भजन्ते माम् दृढव्रताः ॥)
--
भावार्थ :
(इच्छा और द्वेष से उत्पन्न होनेवाले द्वन्द्व तथा मोह को लेकर ही मनुष्यमात्र जन्म लेता है, ऐसा पिछले श्लोक 27 में कहा गया, उसी के बारे में आगे कहते हैं कि ऐसे मनुष्यों में से भी),
जिन पुण्यकर्म करनेवाले मनुष्यों का पाप नष्ट हो गया है, द्वन्द्व तथा मोह से मुक्त हुए वे दृढव्रती / दृढ संकल्पयुक्त, मुझे भजते हैं ।
--
टिप्पणी :
देह से युक्त चेतन अपने को देह तक सीमित अनुभव करता हुआ जीव-भाव में बद्ध हो जाता है । अपने चेतन स्वरूप पर देह / जगत् रूपी आवरण तथा जगत् से अपने-आपके भिन्न होने की प्रतीति, ये दोनों उसके (अपने चैतन्य होने के) सहज सत्य पर आवरण डालते हैं और उसकी दृष्टि में विक्षेप पैदा कर देते हैं । ’आवरण’ और ’विक्षेप’ प्रकृति की ये दो शक्तियाँ जीव-भाव को सृजित करती हैं, या कहें कि उससे अभिन्न हैं । जगत् में दुःख की प्रतीति उसे ’अपने’ बारे में चिन्ता करने के लिए बाध्य करती है । वह जगत् में सुख प्राप्ति की आशा करता है, किन्तु कोई कोई ही इस आशा की निरर्थकता को देख-समझ पाता है, और उसे स्पष्ट हो जाता है कि जगत् / संसार में सुख नहीं है, इसलिए प्राप्त भी कैसे होगा, यदि कभी प्राप्त होता प्रतीत भी होता है तो वह मन की सिर्फ़ एक कल्पना चित्त का विक्षेप मात्र है । यह समझ में आना प्रकृति या परमात्मा की ’अनुग्रह’ शक्ति है । जीव-जगत् की लीला इन तीन शक्तियों का विलास मात्र है । आवरण और विक्षेप ही द्वन्द्व तथा मोह हैं जो इच्छा तथा द्वेष से अभिन्न हैं ।
--
Chapter 7, śloka 28,

yeṣāṃ tvantagataṃ pāpaṃ
janānāṃ puṇyakarmaṇām |
te dvandvamohanirmuktā
bhajante māṃ dṛḍhavratāḥ ||
--
(yeṣām tu antagatam pāpam
janānām puṇyakarmaṇām |
te dvandvamohanirmuktāḥ
bhajante mām dṛḍhavratāḥ ||)
--
Meaning :
(In the previous śloka 27, it has been stated that all and every human being is born with a mind occupied with doubt (dvandva / confusion) and delusion (moha) that are with him because are the result of desire (icchā)and envy (dveṣa)
--
Note :
A 'self' in a body is because of desire and ignorance of the true nature of the self / consciousness. Because There is a body, that is 'found' in a world, the consciousness confined within the body is occupied with the idea of being some-one, a 'self'. This limitedness causes sense of incompleteness and desire and envy follow. The two powers of prakṛti / manifestation, namely āvaraṇa and vikṣepa, create desire and envy in the mind of such a 'self'. There is yet another power of anugraha (Grace) there in prakṛti / manifestation, that prompts one to think of this whole game and lets him break the bondage of sorrow, the cycle of birth and rebirth, and regain / realize the Reality inherent.
-- 

7/23,

आज का श्लोक,
___________________________

अध्याय 7, श्लोक 23,

अन्तवत्तु फलं तेषां तद्भवत्यल्पमेधसाम् ।
देवान्देवयजो यान्ति मद्भक्ता यान्ति मामपि ॥
--
(अन्तवत् तु फलम् तेषाम् तत् भवति अल्पमेधसाम् ।
देवान् देवयजः यान्ति मद्भकाः यान्ति माम्-अपि ॥)
--
भावार्थ :
(मुझसे अन्य देवताओं के पूजन से यद्यपि भक्तों की श्रद्धा के अनुसार मैं ही उन्हें अभीष्ट फल भी प्रदान करता हूँ किन्तु),
उन अल्पबुद्धि लोगों को प्राप्त होनेवाले वे फल अन्तयुक्त अर्थात् शीघ्र ही क्षीण हो जानेवाले होते हैं, देवताओं का पूजन करनेवाले देवताओं (अनित्य) को प्राप्त होते हैं, जबकि मेरी उपासना करनेवाले मुझ (नित्य) को ही ।  
--
Chapter 7, śloka 23,

antavattu phalaṃ teṣāṃ
tadbhavatyalpamedhasām |
devāndevayajo yānti
madbhaktā yānti māmapi ||
--
(antavat tu phalam teṣām
tat bhavati alpamedhasām |
devān devayajaḥ yānti
madbhakāḥ yānti mām-api ||)
--
Meaning :
(Those who worship divine entities, Though I fulfil their wishes),
The fruits so obtained by them are transient and are soon exhausted. Those who worship divine entities attain them, while those who worship ME, attain ME only.
--

7/15

आज का श्लोक,
___________________________

अध्याय 7, श्लोक 15,

न मां दुष्कृतिनो मूढाः प्रपद्यन्ते नराधमाः ।
माययापहृतज्ञाना आसुरं भावमाश्रिताः ॥
--
(न माम् दुष्कृतिनः मूढाः प्रपद्यन्ते नराधमाः ।
मायया अपहृत-ज्ञानाः आसुरम् भावम्-आश्रिताः ॥)
--
भावार्थ :
नीच बुद्धि से युक्त, दुष्टकर्मों में संलग्न विवेकशून्य मनुष्य मेरी भक्ति (या चिन्तन भी) नहीं करते । क्योंकि माया से जिनकी बुद्धि नष्ट हो चुकी है ऐसे वे लोग आसुरी प्रवृत्ति वाले होते हैं ।
--
Chapter 7, śloka 15,

na māṃ duṣkṛtino mūḍhāḥ
prapadyante narādhamāḥ |
māyayāpahṛtajñānā
āsuraṃ bhāvamāśritāḥ ||
--
(na mām duṣkṛtinaḥ mūḍhāḥ
prapadyante narādhamāḥ |
māyayā apahṛta-jñānāḥ
āsuram bhābavam-āśritāḥ ||)
--
Meaning :
The wicked, ignorant and those lacking conscience, attracted to do the evil, never come to Me nor think of  / follow Me. Because their mind is deluded by māyā and they have all such evil tendencies.
--

7/11,

आज का श्लोक,
__________________________

अध्याय 7, श्लोक 11,

बलं बलवतां चाहं कामरागविवर्जितम् ।
धर्माविरुद्धो भूतेषु कामोऽस्मि भरतर्षभ ॥
--
(बलम् बलवताम् च अहम् कामरागविवर्जितम् ।
धर्माविरुद्धः भूतेषु कामः अस्मि भरतर्षभ ॥ )
--
भावार्थ :
बलवानों में कामना और आसक्तिरहित अर्थात् मदरहित बल मैं हूँ, हे भरतर्षभ (अर्जुन) ! सम्पूर्ण प्राणियों में प्रजनन का हेतु धर्म से अविरुद्ध अर्थात् धर्मसंगत काम मैं हूँ ।
--
टिप्पणी :
यह श्लोक मनुष्य तथा जीवों की सहज नैसर्गिक प्रवृत्ति(यों) और सामाजिक दबावों के व्यक्ति एवं उसके व्यवहार पर पड़नेवाले प्रभाव के संबंध की ओर संक्षेप में किन्तु विस्तार और गहराई से प्रकाश डालता है ।
--
Chapter 7, श्लोक 11,

balaṃ balavatāṃ cāhaṃ
kāmarāgavivarjitam |
dharmāviruddho bhūteṣu
kāmo:'smi bharatarṣabha ||
--
(balam balavatām ca aham
kāmarāgavivarjitam |
dharmāviruddhaḥ bhūteṣu
kāmaḥ asmi bharatarṣabha || )
--
Meaning :
I AM the strength of the mighty, devoid of desire and attachment. And O bharatarṣabha (arjuna) ! I AM the natural instinct of progeny in all the creatures.
--
Note :
This śloka 11, speaks volumes about the human and animal behavior and the social impacts of the natural animal instincts of them, upon the individual.
--

6/46,

आज का श्लोक,
______________________

अध्याय 6, श्लोक 46,

तपस्विभ्योऽधिको योगी ज्ञानिभ्योऽपि मतोऽधिकः ।
कर्मिभ्यश्चाधिको योगी तस्माद्योगी भवार्जुन ॥
--
(तपस्विभ्यः अधिकः योगी ज्ञानिभ्यः अपि मतः अधिकः ।
कर्मिभ्यः च अधिकः योगी तस्मात् योगी भव अर्जुन ॥)
--
भावार्थ :
योगी निश्चित ही तपस्वियों की अपेक्षा अधिक (श्रेष्ठ) है, योगी निश्चित ही (शास्त्र)ज्ञानियों की अपेक्षा अधिक (श्रेष्ठ) है, इसी प्रकार से योगी अवश्य ही (सकाम) कर्म करनेवालों से भी अधिक (श्रेष्ठ) है, इसलिए हे अर्जुन! योगी होओ ।
--
टिप्पणी :
तपस्वी ’मुक्ति’ के लिए तप कर रहा हो यह आवश्यक नहीं, ज्ञानी को ब्रह्म को केवल सैद्धान्तिक (शास्त्र / शब्दब्रह्म) का ज्ञान ही हो, उसने उसका साक्षात्कार किया हो ये आवश्यक नहीं, इसी प्रकार कर्म का आग्रह करनेवाला निष्काम कर्म कर रहा हो यह आवश्यक नहीं, किन्तु योगी अवश्य ही (श्लोक 44 में वर्णित) का भी अतिक्रमण कर जाता है ।
--
Chapter 6, śloka 46,

tapasvibhyo:'dhiko yogī
jñānibhyo:'pi mato:'dhikaḥ |
karmibhyaścādhiko yogī
tasmādyogī bhavārjuna ||
--
(tapasvibhyaḥ adhikaḥ yogī
jñānibhyaḥ api mataḥ adhikaḥ |
karmibhyaḥ ca adhikaḥ yogī
tasmāt yogī bhava arjuna ||)
--
Meaning :
yogī is no doubt superior to ascetic (tapasvī),  yogī is no doubt superior to scholar (jñānī), yogī is no doubt superior to a man insisting upon action (karmin), Therefore O arjuna! , aspire to be a yogī.
--
Note :
An ascetic (tapasvī) may or may not make efforts for attaining the Reality (Brahman), A scholar (jñānī), may or may not be aware of the Reality, and like-wise a man insisting upon the importance of action (karma) may have other reasons (except attainment of Brahman) that motivate them all. But a is one aware of the Reality, has attained the same and abides in this ever.
--