Thursday, January 23, 2014

आज का श्लोक / 'हृष्टरोमा' / 'hRShTaromA'

आज का श्लोक / 'हृष्टरोमा' / 'hRShTaromA' 
_________________________________
अध्याय 11, श्लोक 14
--
ततः स विस्मयाविष्टो  हृष्टरोमा धनञ्जयः ।
प्रणम्य शिरसा देवं कृताञ्जलिरभाषत  ॥
--
हृष्टरोमा ; हृष्टरोमाः - पुलकित, प्रफुल्लित रोम, रोंगटे खड़े हुए हैं जिसके, वह !
--
भावार्थ :
--
तब विस्मय से आविष्ट हृष्टरोम धनञ्जय (अर्जुन) ने सिर झुकाकर दोनों हथेलियों की अञ्जलि बनाते हुए भगवान् को प्रणाम करते हुए यह कहा , …।
--
Chapter 11, shloka 14.
--
tataH sa vismayAviShTo
hRShTaromA dhananjayaH |
praNamya shirasA devaM
kRtAnjalirabhAShata ||
--
hRShTaromA > hRShTaromAH > One whose hair standing on end.
--
Meaning :
Filled with amazement,
and his hair standing on end,
bowing his head,
and with folded hands,
Arjuna said thus; ... ...
--

आज का श्लोक / 'हृष्यति' / 'hRShyati'.

आज का श्लोक / 'हृष्यति' / 'hRShyati'.
________________

अध्याय 12, श्लोक 17
--
यो न हृष्यति न द्वेष्टि न शोचति न काङ्क्षति ।
शुभाशुभपरित्यागी भक्तिमान्यः स मे प्रियः ॥
--
हृष् >   'हृष्यति' > खुश होता है,
--
भावार्थ :
जो न इष्ट वस्तु की प्राप्ति में हर्षित और न अनिष्ट की प्राप्ति में उद्विग्न होता है, जो न शोक करता है, न कामना, शुभ और अशुभ दोनों को समान समझता हुआ दोनों को त्याग देनेवाला मेरा भक्त मुझे प्रिय है ।
--
Chapter 12, shloka 17.
_____________________

'हृष्यति' / 'hRShyati'.
--
yo na hRShyati na dveShTi
na shochati na kAngkShati |
shubhAshubhaparityAgI
bhaktimAnyaH sa me priyaH ||
--
'hRShyati'. > becomes overjoyed, glad.
Meaning :
My devotee who neither rejoices when a desired result is achieved, nor is disappointed if an undesired and unfavorable one is obtained by him, is very dear to Me.
--
achieved,


आज का श्लोक / 'हृष्यामि' / 'hRShyAmi'

आज का श्लोक / 'हृष्यामि' / 'hRShyAmi'  
_______________________

अध्याय 18 , श्लोक 76 , 77
--
राजनसंस्मृत्य संस्मृत्य  संवादमिममद्भुतम् ।
केशवार्जुनयोः पुण्यं  हृष्यामि  च मुहुर्मुहुः ॥
--
तच्च संस्मृत्य संस्मृत्य  रूपमत्यद्भुतं हरेः ।
विस्मयो मे महान्-राजन् हृष्यामि च पुनः पुनः ॥
--
हृष्यामि > हर्षित होता  हूँ ।
--
Chapter 18, shloka 76, 77.
--
rAjansansmRtya sansmRtya
saMvAdamimamadbhutaM |
keshavArjunayoH ouNyaM
hRShyAmi cha muhurmuhuH ||
tachcha sansmRtya sansmRtya
rUpamatyadbhutaM hareH |
vismayo me mahAnrAjan-
hRShyAmi cha punaH punaH ||
--




आज का श्लोक / 'हे' 'hey !'


 आज का श्लोक 'हे' / 'hey !' 
__________________________
अध्याय 11 , श्लोक 41,
--
सखेति मत्वा प्रसभं यदुक्तं हे कृष्ण हे यादव हे सखेति ।
अजानता महिमानं तवेदं माया प्रमादात्प्रनयेन  वापि ॥
--
हे > सम्बोधन कारक अव्यय

--
  'हे' / 'hey !' 'he'  / 'hey'
--
sakheti matvA prasabhaM yaduktaM
he kRuShNa he yAdava he sakheti |
ajAnatA mahimAnaM tavedaM
mayA pramAdAtpraNayena vApi ||
--
'he' > 'hey', used to address someone, 'O'
Meaning :
Out of my ignorance or affection of You O kriShNa, O Yadava, O Friend,
out of my carelessness of Thy majesty, ....whatever I said to you, ...
(Please forgive me.)
--




आज का श्लोक / 'हेतवः' / 'hetavaH'

आज का श्लोक / 'हेतवः' 'hetavaH' 
__________________________

अध्याय 18, श्लोक १५,
--
शरीरवाङ्गमनोभिर्यत्कर्म  प्रारभते   नरः ।
न्याय्यं वा विपरीतं वा पञ्चैते  हेतवः  ॥
--
मनुष्य शरीर, वाणी, मन आदि  से न्यायसम्मत  या न्याय से विपरीत जिस किसी भी कर्म को आरम्भ  करता है, उसे करने के हेतु (कारक, कार्यकारी तत्व, अधिष्ठान, करता, करण, चेष्टा तथा दैव  -पिछले श्लोक में विस्तार से वर्णित किए गए ये पाँच ) हैं।
--
Chapter 18, shlok 15.
_________________
  'हेतवः' 'hetavaH' 
--
sharIra-vAngmanobhiryatkarma prArabhate naraH |
nyAyyaM vA viparItaM vA panchaite tasya hetavaH ||
--
Physical, verbal or mental, whatever right or wrong action one begins to perform, these 5 factors
( 1.the seat / support of action / sense of self, / 2.the 'doer', 3. organs of action, 4. various efforts, and 5. Destiny) are behind the action.
--
  

Wednesday, January 22, 2014

आज का श्लोक / 'हेतुना' / 'hetunA'

आज का श्लोक / 'हेतुना' / 'hetunā'
_______________________

अध्याय 9, श्लोक 10,
--
मयाध्यक्षेण प्रकृतिः सूयते सचराचरम् ।
हेतुनानेन कौन्तेय जगद्विपरिवर्तते ॥
--
(मया अध्यक्षेण प्रकृतिः सूयते स-चराचरम् ।
हेतुना-अनेन कौन्तेय जगत् विपरिवर्तते ॥)
--
भावार्थ :
मेरे ही पूर्ण नियंत्रण में प्रकृति चर-अचर जगत् को जन्म देती है । इन हेतुओं से, इन कारणों, उद्देश्यों, प्रयोजनों आदि से, जगत् सतत् परिवर्तनों से गुज़रता हुआ प्रतीत होता रहता है ।
--
'हेतुना' / 'hetunā' - because of this reason,

Chapter 9, shloka 10,
--
mayādhyakṣeṇa prakṛtiḥ
sūyate sacarācaram |
hetunānena kaunteya
jagadviparivartate ||
--
(mayā adhyakṣeṇa prakṛtiḥ
sūyate sa-carācaram |
hetunā-anena kaunteya
jagat viparivartate ||)

--

Under My Authority, prakRti gives birth to all animate and inanimate beings. And because of this reason only, world is in a state of continuous change.
--



आज का श्लोक / 'हेतुमद्भिः' / 'hetumadbhiH

आज का श्लोक / 'हेतुमद्भिः'  / 'hetumadbhiH
____________________________________
अध्याय 13, श्लोक 4
--
ऋषिभिर्बहुधा गीतं छन्दोभिर्विविधैः पृथक्  ।
ब्रह्मसूत्रपदैश्चैव  हेतुमद्भिर्विनिश्चितैः  ॥
--
ऋषिभिः बहुधा गीतं छन्दोभिः विविधैः पृथक्  ।
ब्रह्मसूत्रपदैः च एव हेतुमद्भिः विनिश्चितैः  ॥
--
हेतु > हेतुमद्  > तृतीया विभक्ति बहुवचन = युक्तियों से, प्रकारों से
--
(इसा क्षेत्र एवं क्षेत्रज्ञ के ज्ञान को) ऋषियों ने अनेक प्रकार से गीतों में, विविध और भिन्न-भिन्न वेदमंत्रों में वर्णित किया है, विभिन्न रीतियों और युक्तियों से  पुनः ब्रह्मसूत्र के पदों में भी इसे प्रतिपादित और सुनिश्चित किया गया है ।
--
Chapter 13, shloka 4.
--
RShibhirbahudhA gItaM chhandobhirvividhaiH pRthak |
brahma-sUtra-padaishchaiva hetumadbhir-vinishchitaiH ||
--
hetumadbhiH > by means of reasoning.
--
Meaning :
Seers and sages have sung in various ways about this truth (of 'kShetra and kShetrajna', where-in puruSha is only the see-er, observer, while prakRti is the observed only.)
-- 

आज का श्लोक / - 'हेतुः' / 'hetuH'

आज का श्लोक / - 'हेतुः' / 'hetuH'
________________________ 
कार्यकरणकर्तृत्वे हेतुः प्रकृतिरुच्यते । 
पुरुषः सुखदुःखानां भोक्तृत्वे हेतुरुच्यते ॥ 
--
(कार्य-करण-कर्तृत्वे हेतुः प्रकृतिः उच्यते । 
पुरुषः सुखदुःखानां भोक्तृत्वे हेतुः उच्यते ॥) 
-- 
कार्य (घटना / फल) करण (माध्यम, साधन, सहायक यंत्र) का आधार / अधिष्ठान प्रकृति को  कहा गया है,
 जबकि पुरुष को सुख एवं दुःख आदि के भोग का अधिष्ठान कहा गया है । 
-- 
   'हेतुः' / 'hetuH'
__________________
kArya-karaNa-kartRtve hetuH prakRtiruchyate |
puruShaH sukhaduHkhAnAM bhoktRutve heturuchyate ||

--
karya > Cause and Effect, karaNa > instrument, hetuH > motivation and purpose., basis and goal. objective and object, prakRtiruchyate > prakrutiH + uchyate > The manifestation is said to be.
puruShaH > The self / Self, soul, sukha-duHkhAnAM bhoktRtve > of experiencing the pleasures and pains.
--
prakRti ( The power ofmanifestation) is said to be responsible for cause and effect and also for the notion of 'doer-ship', puruSha the only support that makes possible the experiences of pleasure and pain.
-- 



Tuesday, January 21, 2014

आज का श्लोक / 'हेतोः' / 'hetoH'

 आज का श्लोक / 'हेतोः' / 'hetoH'
_________________________
अध्याय 1, श्लोक 35,
--
एतान्न हन्तुमिच्छामि  घ्नतोsपि मधुसूदन ।
अपि त्रैलोक्यराज्यस्य हेतोः किं नु महीकृते  ॥
--
हेतोः > 'हेतु' = के लिए, के उद्देश्य से,
--
हे मधुसूदन, मैं इनके हाथों मारा भी जाऊँ, और इन्हें मारने पर यदि मुझे पूरी पृथ्वी ही क्या यदि त्रैलोक्य का राज्य भी मिलता हो तो भी इन्हें मारने की इच्छा मुझे नहीं है ।
--
Chapter 1, shloka 35,
--
etAnna hantumichchhAmi ghnato'pi madhusUdana |
api trailokyarAjyasya hetoH kiM nu mahI kRte ||
--
O madhusUdana! Neither for the Lordship of the whole Earth, nor even for the three worlds, I would like to kill them, even if they kill me.
--

आज का श्लोक / 'ह्रियते'


hriyate ('ह्रियते') 
--
pUrvAbhyAsena tenaiva hriyate hyavasho'pi saH |
jijnAsurapi yogasya shabdabrahmAtivartate ||
--
(Chapter 6, shloka 44)
 AyogI, the aspirant for Truth, never falls from the path of yoga,
Though if he dies before reaching the goal of Self-realization,
because 'drawn' by the force of the latent tendencies (sanskAra),
he is 'reborn' in a noble clan  where he comes again in touch with
the right teachings that leads him onto the right path.

--
पूर्वाभ्यासेन तेनैव  ह्रियते ह्यवशोSपि  सः ।
जिज्ञासुरपि योगस्य शब्दब्रह्माति वर्तते ॥
(अध्याय 6 , श्लोक 44 )
--
हृ > ह्रियते  > कर्मवाच्य ; (के द्वारा वह) खींचा जाता है ।
--
अर्थ : जिस योगी की मृत्यु योग की पूर्णता को प्राप्त करने से पहले हो जाती है, ऐसा मनुष्य भी अपने संस्कारों के बल से खींचा जाकर ऐसे कुल में जन्म लेता है, जहाँ उसे ऐसा उपयुक्त वातावरण मिलता  है, जिससे वह पुनः सम्यक मार्ग को ग्रहण कर लेता है ।  
--